धर्मचक्र प्रवर्तण
प्रश्न 1: बुद्धत्व प्राप्त करने के बाद सिद्धार्थ ने प्रथम उपदेश कहाँ और किन्हें दिया?
उत्तर: बुद्धत्व प्राप्त करने के बाद सिद्धार्थ ने पहला उपदेश वाराणसी के निकट स्थित सारनाथ में दिया था। भूतकाल में पाँच भिक्षुओं ने बुद्ध को तप-भ्रष्ट मानकर उनका साथ छोड़ दिया था। वे पाँचों भिक्षु अब सारनाथ में रहते थे। बुद्ध ने अपना पहला उपदेश उन्हीं पाँच भिक्षुओं को दिया।
प्रश्न 2: अष्टांग योग की प्रमुख बातों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: अष्टांग योग की प्रमुख बाते हैं: सही दृष्टि, सही संकल्प, सही वाणी, सही आचरण, सही आजीविका, सही प्रयास, सही स्मृति और सही समाधि।
प्रश्न 3: भवान बुद्ध काशी से राजगृह क्यों आए?
उत्तर: भगवान बुद्ध को याद आया कि उन्हें बिंबसार के पास जाकर धर्मोपदेश देना था। इसलिए वे काशी से राजगृह गये।
प्रश्न 4: प्रसेनजित ने भगवान बुद्ध से क्या निवेदन किया?
उत्तर: प्रसेनजित ने भगवान बुद्ध से श्रावस्ती में कुछ दिन ठहरने को कहा और उनसे उपदेश सुनने की इच्छा व्यक्त की।
प्रश्न 5: तथागत ने कर्म के बारे में शुद्धोदन को क्या समझाया?
उत्तर: तथागत ने शुद्धोदन से कहा कि यह रारा संसार कर्म से बँधा हुआ है। इसलिए कर्म के स्वभाव, कारण, फल और कर्म के आश्रय को समझना चाहिए। कर्म ही है जो मृत्यु के बाद भी मनुष्य का अनुगमन करता है।
प्रश्न 6: आम्रपाली कौन थी? तथागत ने उसे क्या समझाया?
उत्तर: आम्रपाली वैशाली की नगरबधू थी। तथागत ने आम्रपाली को समझाया कि उसका मन शुद्ध होने के कारण उसका आशय पवित्र था। आम्रपाली का मन धर्म की ओर लगता था। बुद्ध ने यह भी बताया कि धर्म का नाश कोई नहीं कर सकता है।