ज्ञान प्राप्ति
प्रश्न 1: अराड मुनि ने अविद्या किसे कहा है?
उत्तर: अराड मुनि के अनुसार आलस्य, जन्म-मृत्यु, काम, क्रोध और विषाद को अविद्या कहते हैं।
प्रश्न 2: कठोर तपस्या में लगे सिद्धार्थ ने किस कारण भोजन करने का निर्णय लिया?
उत्तर: सिद्धार्थ को लगा कि दुर्बल व्यक्ति को मोक्ष नहीं मिल सकता। उन्हें लगा कि भूख मिटने से ही मानसिक शक्ति मिल सकती है। स्थिर और प्रसन्न मन से ही समाधि मिल सकती है और समाधि से ही ध्यान योग सिद्ध हो सकता है। इसलिए सिद्धार्थ ने भोजन करना का निर्णय लिया।
प्रश्न 3: मार कौन था? वह बुद्ध को क्यों डरा रहा था?
उत्तर: कामदेव को मार के नाम से भी जाना जाता है। उसे लग रहा था कि बुद्ध सारे संसार को मोक्ष का मार्ग दिखा देंगे, जिससे मार की सत्ता छिन जायेगी। इसलिए वह बुद्ध को डरा रहा था।
प्रश्न 4: सिद्धार्थ के बुद्धत्व प्राप्त करने पर प्रकृति में किस प्रकार की हलचल दिखाई पड़ी?
उत्तर: सिद्धार्थ के बुद्धत्व प्राप्त करने पर सारी दिशाएँ सिद्धों से दीप्त हो गईं। आकाश में दुंदुभि बजने लगी। बिन बादल के ही बरसात होने लगी। मंद-मद पवन बहने लगी। पेड़ों से फल-फूलों की बारिश होने लगी। स्वर्ग से पुष्प-वर्षा होने लगी। इस तरह से हर होर खुशी का वातावरण भर गया।