MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 8 यह सबसे कठिन समय नहीं Vasant

1. ‘यह कठिन समय नहीं’ कविता में कवयित्री का कौन-सा दृष्टिकोण प्रकट हुआ है?

(क) आशावादी    

(ख) निराशावादी

(ग) रूढि़वादी    

(घ) परंपरावादी

► (क) आशावादी    

2. बूढ़ी नानी द्वारा सुनाई जानेवाली कहानी का आखिरी हिस्सा किस तरह का होता है?

(क) कष्टप्रद    

(ख) हानिप्रद

(ग) शिक्षाप्रद    

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ग) शिक्षाप्रद    

3. ‘यह कठिन समय नहीं’ कविता की रचना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की गई है?

(क) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’    

(ख) रामधारी सिंह ‘दिनकर’

(ग) जया जादवानी

(घ) कबीरदास

► (ग) जया जादवानी

4. कविता में नानी जो कहानी सुनाती है, उसके आखिरी हिस्से में बस कहाँ से आती है?

(क) सागर के पार की दुनिया से

(ख) पर्वत के पार की दुनिया से

(ग) नदी के पार की दुनिया से

(घ) अंतरिक्ष के पार की दुनिया से

► (घ) अंतरिक्ष के पार की दुनिया से

5. निम्नलिखित में से किसे थामने को बैठा है हाथ एक?

(क) पुरस्कार (रुपये) को

(ख) मेहनत के फल को

(ग) गिरते हुए फल को

(घ) गिरती हुई पत्ती को

► (घ) गिरती हुई पत्ती को

6. बस किनकी खबर लाती है?

(क) शहर जानेवालों की

(ख) अंतरिक्ष में बचे हुए लोगों की​

(ग) युद्ध में बचे हुए लोगों की

(घ) शहर में बचे हुए लोगों की

► (ख)अंतरिक्ष में बचे हुए लोगों की​

7. कविता में विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से कवयित्री निम्नलिखित में से क्या कहना चाहती है?

(क) जीवन से सब कुछ समाप्त हो चुका है            

(ख) जीवन की आशा अब भी शेष है

(ग) इससे बुरा समय हो ही नहीं सकता            

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ख) जीवन की आशा अब भी शेष है

8. कविता के अनुसार स्टेशन पर अभी भी क्या है?

(क) दूसरी रेलगाडिय़ाँ

(ख) ढेर सारा सामान

(ग) भीड़

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ग) भीड़

9. चिडिय़ा चोंच में तिनका दबाए-

(क) घोंसले में जाने की तैयारी में है

(ख) उडऩे की तैयारी में है

(ग) बच्चे के पास जाने की तैयारी में है

(घ) बच्चे को ढूँढने जाने की तैयारी में है

► (ख) उडऩे की तैयारी में है

10. कोई अपने प्रियजन के लिए चिंतित हो रहा है और वह कहता है कि आ जाओ क्योंकि—

(क) सूरज डूबने का समय हो गया है

(ख) ऑफिस जाने का समय हो गया है

(ग) खाना खाने का समय हो गया है

(घ) सूरज निकलने का समय हो गया है

► (क) सूरज डूबने का समय हो गया है

11. रेलवे स्टेशन पर क्या है?

(क) रेलगाड़ियों का तांता

(ख) यात्रियों की भीड़

(ग) ढेर सारा सामान

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ख) यात्रियों की भीड़

12. अंतरिक्ष के पार लोग क्यों गए थे?

(क) घूमने

(ख) कुछ नए कार्य करने

(ग) नई जानकारियाँ प्राप्त करने

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ग) नई जानकारियाँ प्राप्त करने

यह सबसे कठिन समय नहीं प्रश्न अभ्यास (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )

प्र॰1 ’’यह कठिन समय नहीं है?’’ यह बताने के लिए कविता में कौन-कौन से तर्क प्रस्तुत किए गए हैं? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – यह बताने के लिए कवयित्री ने घोसला बनाने का प्रयास करती चिड़िया, गिरते पत्ते को थमने वाले हाथ, प्रतीक्षा करते यात्रियों के लिए आई रेलगाड़ी, तथा नानी की कहानी सुनने की लालसा आदि तर्क प्रस्तुत किए हैं ।

प्र॰2 चिड़िया चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में क्यों है? वह तिनकों का क्या करती होगी? लिखिए।

उत्तर – चिड़िया तिनकों से घोंसला बनाती है अतः वह अपने बच्चों के लिए रहने की जगह यानी घोंसला बनाना चाहती है इसलिए वह तिनके को चोंच में दबाकर उड़ने की तैयारी में है ताकि जल्दी घोंसला बना सके।

प्र॰3 कविता में कई बार ‘अभी भी’ का प्रयोग करके बातें रखी गई हैं, अभी भी का प्रयोग करते हुए तीन वाक्य बनाइए और देखिए उनमें लगातार, निरंतर, बिना रुके चलनेवाले किसी कार्य का भाव निकल रहा है या नहीं?

उत्तर –
1. तुम अभी भी सुबह उठकर योगा करते हो?
2. तुम अभी भी बस से दफ्तर जाते हो ?
3. तुम अभी भी उसी दफ्तर में काम करते हो?
यदि किसी एक शब्द को दो तीन वाक्यों में प्रयोग किया जाय तो
वो वाक्य चाहे कितने ही अलग हो उनमें एक निरंतरता आ
जाती है।

प्र॰4 नहीं और अभी भी को एक साथ प्रयोग करके तीन वाक्य लिखिए और देखिए ‘नहीं’‘अभी भी’के पीछे कौन-कौन से भाव छिपे हो सकते हैं?

उत्तर –
1. राम अभी भी स्याम से बात नहीं कर रहा है।
2. वह अभी भी समझ नहीं रहा है।
3. आप अभी भी चुप नहीं हो सकते।
उपरोक्त वाक्यों में पहले वाक्य में बहुत दिनों तक बात न कर पाने का भाव छिपा है। दूसरे वाक्य में बहुत समझाने पर भी न समझने का भाव है। तीसरे वाक्य में बहुत बोलने पर भी चुप न रहने का भाव छिपा है।


Discover more from EduGrown School

Subscribe to get the latest posts sent to your email.