Chapter 4 युगों का दौर mcqs & important question | class 8th hindi bharat ki khoj
Class 8 Hindi Bharat Ki Khoj Chapter 4 mcqs & Question Answers युगों का दौर
पाठाधारित प्रश्न
बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1.
मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद कौन से शासक आए?
(i) कुषाण
(ii) शुंगवंश
(iii) हूण
(iv) शक
उत्तर:
(ii) शुंगवंश
प्रश्न 2.
कुषाणों का लोकप्रिय राजा कौन था?
(i) अशोक
(ii) जरथुष्ट्र
(iii) कनिष्क
(iv) नागार्जुन
उत्तर:
(iii) कनिष्क
प्रश्न 3.
चंद्रगुप्त ने किस साम्राज्य की नींव रखी?
(i) गुप्त साम्राज्य
(ii) मौर्य साम्राज्य
(iii) कुषाण साम्राज्य
(iv) अन्य
उत्तर:
(i) गुप्त साम्राज्य
प्रश्न 4.
हर्षवर्धन ने अपनी राजधानी कहाँ बनाया?
(i) कर्नाटक
(ii) जयपुर
(iii) इंद्रप्रस्थ
(iv) उज्जयिनी
उत्तर:
(iv) उज्जयिनी
प्रश्न 5.
दक्षिणी भारत की लोकप्रियता का कारण था
(i) अपनी अच्छी जलवायु
(ii) दस्तकारी व समुद्री व्यापार
(iii) अपनी सुदृढ़ शासन सत्ता
(iv) आपसी एकता
उत्तर:
(ii) दस्तकारी व समुद्री व्यापार
प्रश्न 6.
जब अंग्रेज़ भारत आए उस समय देश की स्थिति क्या थी?
(i) संपन्न
(ii) धार्मिकता से ग्रस्त
(iii) जातीयता से ग्रस्त
(iv) अवनति की ओर
उत्तर:
(iv) अवनति की ओर
प्रश्न 7.
भारतीय सभ्यता के विकास का क्या कारण था?
(i) स्थिरता
(ii) सुरक्षा
(iii) संपन्नता
(iv) कठोर शासक
उत्तर:
(i) स्थिरता
प्रश्न 8.
भारतीय रंगमंच का उद्गम कहाँ हुआ?
(i) सामवेद में
(ii) यजुर्वेद में
(iii) ऋगवेद में
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(iii) ऋगवेद में
प्रश्न 9.
कालिदास की प्रमुख रचना कौन-सी थी?
(i) मेघदूत
(ii) शकुंतला
(iii) मृच्छकटिकम्
(iv) मुद्राराक्षस
उत्तर:
(ii) शकुंतला
प्रश्न 10.
प्राचीन नाटकों की भाषा कैसी थी?
(i) हिंदी
(ii) संस्कृत
(iii) उर्दू
(iv) परसियन
उत्तर:
(ii) संस्कृत
प्रश्न 11.
संस्कृत भाषा को नियमों में किसने बाँधा?
(i) पाणिनी
(ii) भास
(iii) कालिदास
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(i) पाणिनी
प्रश्न 12.
संस्कृत को व्याकरणिक नियमों में कब बाँधा गया?
(i) 2000 वर्ष पूर्व
(ii) 3000 वर्ष पूर्व
(iii) 2600 वर्ष पूर्व
(iv) 1600 वर्ष पूर्व
उत्तर:
(iii) 2600 वर्ष पूर्व
प्रश्न 13.
भारत का व्यापार व धर्म का प्रचार-प्रसार विदेशों में कैसे हुआ?
(i) अपना उपनिवेश कायम करके
(ii) शासन सत्ता बढ़ाकर
(iii) युद्ध करके
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(i) अपना उपनिवेश कायम करके
प्रश्न 14.
जावा में किस भारतीय कला को विशेष प्रसिद्धि मिली?
(i) नृत्य
(ii) साहित्य
(iii) भवन-निर्माण
(iv) धर्म
उत्तर:
(i) नृत्य
प्रश्न 15.
फिलीपाइन देश की लेखन कला किस देश की देन है?
(i) भारत
(ii) श्रीलंका
(iii) अफगानिस्तान
(iv) मध्य एशिया
उत्तर:
(i) भारत
प्रश्न 16.
गुप्तकाल में सबसे अधिक विकास किस दिशा में हुआ?
(i) शासनसत्ता
(ii) वास्तुकला
(iii) राजनीति
(iv) धर्म
उत्तर:
(ii) वास्तुकला
प्रश्न 17.
गणित शास्त्र की शुरुआत भारत में कब हुई?
(i) प्राचीन काल
(ii) वैदिक काल
(iii) आदि काल
(iv) मध्य काल
उत्तर:
(iii) आदि काल
प्रश्न 18.
भारत के पतन के क्या कारण थे?
(i) बूढ़ा होना
(ii) आपस में विखंडित होना
(iii) एक के बाद एक विदेशी शासक का भारत पर शासन करना और राजनीति का टूटना
(iv) योग्य शासक का आभाव
उत्तर:
(iii) एक के बाद एक विदेशी शासक का भारत पर शासन करना और राजनीति का टूटना
Important question chapter 4
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
मौर्य साम्राज्य के बाद सत्ता किसने सँभाली? इसके बाद भारत को किन-किन परिस्थितियों से गुज़रना पड़ा?
उत्तर:
मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद शासन सत्ता शुंग वंश ने संभाली। इनका शासन क्षेत्र काफ़ी सीमित हो गया था। दक्षिण में बड़े राज्य उभर रहे थे। उत्तर में काबुल से पंजाब तक यूनानियों का साम्राज्य था।
प्रश्न 2.
कुषाणों ने क्या काम किया?
उत्तर:
कुषाणों ने शकों को पराजित करके दक्षिण की ओर खदेड़ दिया। कुषाणों ने पूरे उत्तर भारत में और मध्य एशिया के बहुत बड़े भाग पर अपना साम्राज्य स्थापित किया।
प्रश्न 3.
कुषाण काल में बौद्ध-धर्म किस प्रकार प्रभावित हुआ?
उत्तर:
कुषाण साम्राज्य की स्थापना के बाद बौद्ध धर्म दो भागों में विभक्त हो गया। – हीनयान और महायान। इन दोनों के मतभेद काफ़ी बढ़ गए। बड़ी-बड़ी सभाओं में इनके आपसी विवाद उठने लगे।
प्रश्न 4.
जरथुष्ट्र धर्म से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
यह धर्म पारसी धर्म के नाम से जाना जाता है। ईरान में इस धर्म की उत्पत्ति हुई थी। इस धर्म के संस्थापक जरथुष्ट्र थे।
प्रश्न 5.
भारत में चीनी राजदूत कब आए?
उत्तर:
भारत में चीनी राजदूत 64 ई. में आए।
प्रश्न 6.
नागार्जुन कौन थे? इन्होंने कौन-सा विशेष कार्य किया?
उत्तर:
नागार्जुन बौद्ध शास्त्रों और भारतीय दर्शन के महान विद्वान थे। नागार्जुन ईसा की पहली शताब्दी में हुए।
प्रश्न 7.
कौन से फल भारत को चीन की देन है?
उत्तर:
आइ और नाशपाती ऐसे फल हैं जो भारत में नहीं उगते थे। ये चीनियों की देन हैं।
प्रश्न 8.
मौर्य साम्राज्य का पतन होने के बाद दक्षिण भारत की शासन व्यवस्था कैसी थी?
उत्तर:
मौर्य साम्राज्य का अंत होने पर दक्षिण के राज्य एकांकी रूप में फलने-फूलने लगे।
प्रश्न 9.
विदेशी शासकों की क्या विशेषता थी?
उत्तर:
विदेशी शासकों ने अपने आपको भारतीय परंपरा, सभ्यता व संस्कृति के अनुरूप जल्दी ही ढाल लिया। इसलिए सफल शासक रहे।
प्रश्न 10.
भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है? और क्यों?
उत्तर:
गुप्त साम्राज्य के शासक ‘समुद्र गुप्त’ को भारत का नेपोलियन कहा जाता है। उसके शासन काल में साम्राज्य काफ़ी समृद्ध और शक्तिशाली था। इस काल में साहित्य और कला के क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व उन्नति की।
Discover more from EduGrown School
Subscribe to get the latest posts sent to your email.