MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 17 बाज़ और साँप Vasant

1. बाज के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?
(क) बाज के सीने पर घाव थे 
(ख) उसके पंखों में खून लगा था
(ग) वह धीरे धीरे साँस ले रहा था 
(घ) वह अधमरा-सा हो रहा था
► (ग) वह धीरे धीरे साँस ले रहा था   

2. साँप का साहस वैफसे लौटा? 

(क) लहरों को देखकर         

(ख) नदी का शोर सुनकर 

(ग) चट्टानों को देखकर         

(घ) बाज को घायल देखकर

► (घ) बाज को घायल देखकर

3. बाज गुफ़ा में क्यों गिर पड़ा?       

(क) गुफ़ा से टकराने के कारण 

(ख) गुफ़ा में साँप को देखकर   

(ग) घायल होने के कारण           

(घ) शत्रु से बचने के लिए

► (ग) घायल होने के कारण           

4. बाज में नई आशा के संचार का कारण क्या था?   

(क) नदी की चमकती लहरें           

(ख) लहरों का गर्जन   

(ग) साँप की प्रेरणादायिनी बातें   

(घ) बदबूदार गुफ़ा

► (ग) साँप की प्रेरणादायिनी बातें   

5. बाज बाहर न देखकर गुफ़ा को ध्यान से क्यों देखने लगा? 

(क) गुफ़ा की सुंदरता देखने वेफ लिए   

(ख) साँप की सुरक्षित व आरामदेह गुफ़ा देखने के लिए   

(ग) गुफ़ा की नमी देखने के लिए   

(घ) गुफ़ा की विशालता देखने के लिए

► (ग) गुफ़ा की नमी देखने के लिए   

6. दूध् के समान झाग क्यों उत्पन्न हो रहा था? 

(क) सागर की लहरों के टकराने के कारण   

(ख) चट्टान और लहरों के टकराने  के कारण 

(ग) नदी और सागर के मिलन के कारण   

(घ) समुद्र में तूफान आने के कारण

► (ग) नदी और सागर के मिलन के कारण   

7. साँप कहाँ रहता था?   

(क) रेत में 

(ख) समुद्र के किनारे झाड़ी में 

(ग) पर्वत की अँधेरी गुफ़ा में   

(घ) समुद्र में

► (ग) पर्वत की अँधेरी गुफ़ा में   

8. साँप की गुफ़ा के लिए कौन-सा कथन असत्य है?   

(क) गुफ़ा में पानी टपक रहा था   

(ख) गुफ़ा में सीलन-भरी थी 

(ग) गुफ़ा में दुर्गंध् फैली थी           

(घ) गुफ़ा में रोशनी फैली हुई थी

► (घ) गुफ़ा में रोशनी फैली हुई थी

9. पाठ के आधार पर बताइए की नदी निम्नलिखित में से कहाँ बहती थी?            

(क) मैदानी भागों में            

(ख) शहर के एक किनारे पर                

(ग) पर्वत के किनारे            

(घ) पर्वत की अँधेरी घाटियों में

► (घ) पर्वत की अँधेरी घाटियों में

10. पाठ में बाज निम्नलिखित में से किसका प्रतीक है?            

(क) साहस एवं वीरता का            

(ख) हार मान लेनेवालों का            

(ग) असहाय प्राणी का
(घ) शत्रुओं को पीठ दिखानेवाला कायर

► (क) साहस एवं वीरता का            

11. दूध के समान सफेद झाग कहाँ दिखाई देते थे?            

(क) जहाँ नदी पर्वत से गिरती थी   
(ख) जहाँ झरना गिरता था           
(ग) जहाँ सागर और नदी मिलते थे   
(घ) जहाँ नदी पर्वत को छूती थी
► (ग) जहाँ सागर और नदी मिलते थे   

12. बाज की चीख में क्या छिपी थी-

(क) आश्चर्य का भाव           

(ख) ईर्ष्या का भाव 

(ग) उड़ने की उत्कट अभिलाषा   

(घ) चैन से मरने की इच्छा

► (ग) उड़ने की उत्कट अभिलाषा   

13. आकाश के गुण कौन गाया करता था?   

(क) बाज   

(ख) पक्षी   

(ग) साँप   

(घ) लहरें

► (क) बाज   

14. बाज की आँखें चमक उठीं, क्यों?   

(क) नदी का निर्मल जल देखकर   

(ख) विस्तृत खुला आकाश देखकर 

(ग) उँची चट्टान का किनारा देखकर   

(घ) नदी में उठती लहरें देखकर

► (ख) विस्तृत खुला आकाश देखकर 

15. एक दिन अचानक खून से लथपथ बाज कहाँ आ गिरा?            

(क) समुद्र में    

(ख) गुफ़ा  में    

(ग) नदी में    

(घ) मैदान में

► (ख) गुफ़ा  में    

16. साँप निम्नलिखित में से किसे नहीं देख पाता था? 

(क) पहाड़ियों को   

(ख) नदी को   

(ग) बाज को   

(घ) आकाश को

► (ग) बाज को   

बाज और साँप प्रश्न अभ्यास (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )

प्रश्न-1 घायल होने के बाद भी बाज ने यह क्यों कहा, “मुझे कोई शिकायत नहीं है।’’ विचार प्रकट कीजिए।

उत्तर – बाज अपने जीवन से संतुष्ट था। उसने जितना जीवन जिया, पूरी तरह से जिया था। उसने अपनी क्षमताओं का पूरा लाभ उठाया था और हर सुख भोग था। उसे तसल्ली थी कि उसने स्वतंत्र व आंनदपूर्ण जीवन जिया था। उसने अपने जीवन के हर पल को साहस और वीरता से व्यतीत किया था। 

प्रश्न-2 बाज जिंदगी भर आकाश में ही उड़ता रहा फिर घायल होने के बाद भी वह उड़ना क्यों चाहता था?

उत्तर – बाज बहुत ही वीर और साहसी प्राणी था। उसने आजीवन अपनी क्षमताओं का सुख भोगा था। परन्तु अपने अंतिम समय में वह दुर्गन्धपूर्ण वातावरण में लाचार होकर अपने प्राण नहीं त्यागना चाहता था। वह एक अंतिम बार उड़ान भरकर, जीवन की अंतिम घड़ियों में आनंद उठाना चाहता था। 

प्रश्न-3 साँप उड़ने की इच्छा को मूर्खतापूर्ण मानता था। फिर उसने उड़ने की कोशिश क्यों की?

उत्तर – सांप ने अपना जीवन उस गुफा के दुर्गन्धपूर्ण वातावरण में बिताया था। उसने कभी भी स्वछंदता का सुख नहीं भोगा था। लेकिन बाज अधमरा होते हुए भी आकाश में उड़ना चाहता था। यह देखकर सांप के मन में उथल-पुथल मच गई। उसने सोचा की आकाश में ऐसी क्या विशेषता है जो बाज घायल होने के बावजूद भी उड़ने को बेचैन था। अपनी इस दुविधा को शांत करने की लिए और आकाश का रहस्य जानने के लिए सांप ने उड़ने की कोशिश की थी। 

प्रश्न-4 बाज के लिए लहरों ने गीत क्यों गाया था?

उत्तर –  बाज बहुत ही साहसी प्राणी था। वह हर परिस्तिथि का सामना वीरता से करता था। शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद उसने हार नहीं मानी। जीवन के अंतिम पलों का आनंद उठाने के लिए उसने अपनी जान की बाज़ी लगा दी। प्रकृति ने उसकी वीरता पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लहरों ने भी बाज की वीरतापूर्ण जीवन की प्रशंसा के गीत गाए। 

प्रश्न-5 घायल बाज को देखकर साँप खुश क्यों हुआ होगा?

उत्तर – सांप एक कायर प्राणी था। वह आजीवन अपनी सुरक्षा और सुख को महत्व देता रहा। एक दिन अचानक उसकी गुफा के पास एक घायल बाज आ गिरा तो वह डर गया। उसे चिंता हुई की बाज उसे कोई हानि न पहुंचाए। परन्तु जब उसने बाज को घायल और अधमरा पाया तो उसका डर निकल गया। अपने शत्रु को लाचार पाकर उसे सुरक्षित महसूस हुआ और वह खुश हो गया।


Discover more from EduGrown School

Subscribe to get the latest posts sent to your email.