MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 13 जहाँ पहिया है Vasant

1. जहाँ पहिया है’ पाठ निम्नलिखित में से किसके दवारा रचित है?            

(क) पी. साईनाथ    

(ख) सुभाष गाताड़े            

(ग) ऋत्विक घटक    

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (क) पी. साईनाथ    

2. फातिमा निम्नलिखित में से किस प्रकार के स्कूल की अध्यापिका है?            

(क) प्राथमिक स्कूल की

(ख) उच्च माध्यमिक स्कूल की

(ग) माध्यमिक स्कूल की

(घ) वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की

► (ग) माध्यमिक स्कूल की

3. लेखक ने विचित्र अनुभव किसे कहा है?           

(क) साइकिल चलाने को

(ख) साइकिल चलाने का प्रशिक्षण देने को

(ग) साइकिल चलाने का प्रशिक्षण लेने को

(घ) साइकिल प्रशिक्षण शिविर देखने को

► (घ) साइकिल प्रशिक्षण शिविर देखने को

4. पुडुकोट्टई निम्नलिखित में से क्या है?           

(क) तमिलनाडु का निवासी

(ख) तमिलनाडु का एक जिला

(ग) तमिलनाडु की नदी           

(घ) तमिलनाडु की प्रसिद्ध् साइकिल-निर्माता कंपनी

► (ख) तमिलनाडु का एक जिला

5. अजीब बात किसे कहा गया है?                

(क) महिलाओं का आंदोलन में भाग लेना   

(ख) महिलाओं का आंदोलन से दूर होना           

(ग) महिलाओं द्वारा पुडुकोट्टई में बसना   

(घ) साइकिल चलाना सीखने की उत्कट लालसा पैदा होना

► (घ) साइकिल चलाना सीखने की उत्कट लालसा पैदा होना

6. पुडुकोट्टई की महिलाओं ने अपने पिछड़ेपन को दूर करने के लिए क्या करना शुरू किया?           

(क) घर से निकलना           

(ख) व्यवसाय शुरू करना           

(ग) साइकिल चलाना           

(घ) गाँव से निकलकर शहरों में बसना

► (ग) साइकिल चलाना           

7. साइकिल चलाने की प्रशंसा निम्नलिखित में से कौन करती हैं?           

(क) खेतों में काम करनेवाली महिला मज़दूर

(ख) गाँवों में काम करनेवाली नर्सें           

(ग) खदानों में काम करनेवाली महिलाएँ   

(घ) उपर्युक्त सभी

► (घ) उपर्युक्त सभी

8. जमीला को साइकिल चलाता देखकर लोगों की क्या प्रतिक्रिया होती थी?           

(क) वे उसे प्रोत्साहित करते थे   

(ख) वे उसकी प्रशंसा करते थे           

(ग) वे उसे ताने मारते थे       

(घ) वे उससे जलते थे

► (ग) वे उसे ताने मारते थे       

9. साइकिल सीखनेवाली महिलाएँ कब इकट्ठी हुईं?       

(क) सोमवार को   

(ख) मंगलवार को   

(ग) रविवार को   

(घ) शुक्रवार को

► (ग) रविवार को   

10. जहाँ पहिया है – पाठ में पुडुकोट्टई नामक स्थान का वर्णन है, क्योंकि:          

(क) यहाँ महिलाओं ने अपनी साक्षरता दर अचानक बढ़ा ली है

(ख) यहाँ की महिलाओंने दस्तकारी एवं अन्य कलाओं में प्रशिक्षण लिया है

(ग) यहाँ की महिलाओं ने अपना पिछड़द्मपन दूर करने के लिए साइकिल को माध्यम के रूप में चुना है

(घ) यहाँ की सभी महिलाएँ किसी-न-किसी रोज्जगार में लगी हुई हैं।

► (ग) यहाँ की महिलाओं ने अपना पिछड़द्मपन दूर करने के लिए साइकिल को माध्यम के रूप में चुना है

11. साइकिल चलाने का लाभ निम्नलिखित में से कौन नहीं उठा रही हैं?           

(क) आँगनवाड़ी कार्यकर्ता       

(ख) अध्यापिकाएँ           

(ग) पत्थर खोदनेवाली औरतें   

(घ) बालवाड़ी कार्यकर्ता

► (ग) पत्थर खोदनेवाली औरतें   

12. साइकिल चालकों द्वारा गाए जानेवाले गीत का भाव क्या था?         

(क) पुरुषों द्वारा थोपे गए दायरे से बाहर आना   

(ख) साइकिल चलाने को प्रोत्साहन         

(ग) पुरुषों से मुकाबले को प्रोत्साहन   

(घ) साक्षर होने को प्रोत्साहन

► (ख) साइकिल चलाने को प्रोत्साहन         

13. पुडुकोट्टई की गणना भारत के सर्वाधिक ______ जिलों में की जाती है।            

(क) संपन्न

(ख) अगड़े

(ग) खनिज से भरपूर

(घ) पिछड़े

► (घ) पिछड़े

14. किलावुफरुचि गाँव की महिलाओं ने क्या ठान रखी थी?           

(क) आंदोलन करने की

(ख) महिलाओं का समर्थन करने की

(ग) आवेग में आने की

(घ) साइकिल चलाना सीखने की

► (घ) साइकिल चलाना सीखने की

15. ‘इस सारे मामले पर’-यहाँ किस मामले की बात की गई है?           

(क) साइकिल बेचने के           

(ख) महिलाओं के काम पर जाने के           

(ग) साइकिल चलाना सीखने के 

(घ) महिलाओं द्वारा पुरुषों की बराबरी करने के

► (ग) साइकिल चलाना सीखने के 

जहाँ पहिया है प्रश्न अभ्यास (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )

प्रश्न-1 “….उन जंजीरों को तोड़ने का जिनमें वे जकड़े हुए हैं, कोई-न-कोई तरीका लोग निकाल ही लेते हैं….” आपके विचार से ‘जंजीरों’ द्वारा किन समस्याओं की ओर इशारा कर रहा है?

उत्तर – ‘जंजीरों’ द्वारा समाज में फैली हुई रुढियों और संकीर्णता की ओर संकेत कर रहे हैं। हमारे पुरुष प्रधान समाज में नारी को हमेशा से दबना पड़ा है। पर जब वह दमित नारी कुछ करने की ठानती है तो ये जंजीरे कटने लगती हैं। जैसे – स्त्री की आज़ादी और साक्षरता। 

प्रश्न-2 क्या आप लेखक की इस बात से सहमत हैं? अपने उत्तर का कारण भी बताइए। 

उत्तर – हम लेखक की बात से पूर्ण सहमत हैं क्योंकि जब-जब किसी पर जंजीरे कसी जाती है तो वह इन रूढ़ियों के बंधनों को तोड़ डालती है। समय के साथ-साथ विचारधाराओं में भी परिवर्तन होता रहता है जब ये परिवर्तन होने प्रारम्भ होते हैं तो समाज में एक जबरदस्त बदलाव आता है जो उसकी सोचने-समझने की धारा को ही बदल देता है। मनुष्य आजाद स्वभाव का प्राणी है। 

वह रूढ़ियों के बंधन को बर्दाश्त नहीं करता और उसे तोड़ देता है। जैसे तमिलनाडु के पुडुकोट्टई गाँव में हुआ है। महिलाओं ने साइकिल चलाना आरम्भ किया और समाज में एक नई मिसाल रखी। 

प्रश्न-3 ‘साइकिल आंदोलन’ से पुडुकोट्टई की महिलाओं के जीवन में कौन-कौन से बदलाव आए हैं?

उत्तर – साइकिल आंदोलन से पुडुकोट्टई की महिलाओं के जीवन में कई बदलाव आए हैं- 

(i) साइकिल आंदोलन से महिलाएँ छोटे-मोटे बाहर के काम स्वयं करने लगी। 

(ii) साइकिल आंदोलन से वे अपने उत्पाद कई गाँव में ले जाकर बेचने लगी। 

(iii) साइकिल आंदोलन से उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी है। 

(iv) साइकिल आंदोलन से समय और श्रम की बचत हुई है। 

(v)  साइकिल आंदोलन ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया।

प्रश्न-4 शुरूआत में पुरुषों ने इस आंदोलन का विरोध किया परंतु आर-साइकिल्स के मालिक ने इसका समर्थन किया, क्यों? 

उत्तर – शुरूआत में पुरुषों ने इस आंदोलन का विरोध किया परंतु आर-साइकिल्स के मालिक ने इसका समर्थन किया, क्योंकि आर-साइकिल्स के मालिक की आय में वृद्धि हो रही थी। यहाँ तक की लेडीज़ साइकिल कम होने से महिलाऐ जेंट्स साइकिल भी खरीद रही थी। आर-साइकिल्स के मालिक ने आंदोलन का समर्थन स्वार्थवश किया। 

प्रश्न-5 प्रारंभ में इस आंदोलन को चलाने में कौन-कौन सी बाधा आई?

उत्तर – प्रारम्भ में साइकिल आंदोलन चलाने में कुछ मुश्किलें आईं जैसे- 

(i) सर्वप्रथम गाँव के लोग बहुत ही रूढ़िवादी थे। उन्होंने महिलाओँ के उत्साह को तोड़ने का प्रयास किया। 

(ii) महिलाओँ के साइकिल चलाने पर उन पर फ़ब्तियाँ कसी।

(iii) महिलाओँ के पास साइकिल शिक्षक का अभाव था, जिसके लिए उन्होंने स्वयं साइकिल सिखाना आरम्भ किया और आंदोलन की गति पर कोई असर नहीं पड़ने दिया। 

प्रश्न-6 आपके विचार से लेखक ने इस पाठ का नाम जहाँ पहिया है? क्यों रखा होगा?

उत्तर – पहिया गति का प्रतीक है। लेखक ने इस पाठ का नाम ‘जहाँ पहिया है’ तमिलनाडु के पुडुकोट्टई गाँव के साइकिल आंदोलन के कारण ही रखा होगा। उस जिले की महिलाओं ने साइकिल चलाना शुरू किया, तब से उनकी परिस्थिति में सुधार आया तथा उनके विकास को गति मिली। इसिलए लेखक कहते है कि ये बात उस जिले की है ‘जहाँ पहिया है’। 

प्रश्न-7 अपने मन से इस पाठ का कोई दूसरा शीर्षक सुझाइए। अपने दिए हुए शीर्षक के पक्ष में तर्क दीजिए। 

उत्तर – इस पाठ के लिए उपयुक्त नाम साइकिल आंदोलन भी हो सकता था। साइकिल आंदोलन इस पाठ की केंद्रीय घटना है तथा पूरे पाठ में आंदोलन की चर्चा है, इसलिए ये शीर्षक उपयुक्त है।


Discover more from EduGrown School

Subscribe to get the latest posts sent to your email.