bhartiya gayikaon mein bejod lata mangeshkar mcq

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.“उस बीमारी में एक दिन मैंने सहज ही रेडियो लगाया और अचानक एक अद्वितीय स्वर मेरे कानों में पड़ा | स्वर सुनते ही मैंने अनुभव किया कि यह स्वर कुछ विशेष है,ऱोज का नहीं है |”

उपरोक्त कथन किसका है –

(अ) नूरजहाँ का 

(ब)विलायत खाँ का 

(स) कुमार गंधर्व का 

(द) लता मंगेशकर का

उत्तर : स 

प्रश्न 2.प्रस्तुत लेख किस गायिका के संबंध में हैं | किसके स्वर को लेख़क ने विशेष बताया है |

(अ) लता मंगेशकर के स्वर को 

(ब) नूरजहाँ के स्वर को

(स) श्रेया घोषाल के स्वर को 

(द) आशा भोंसले के स्वर को

उत्तर : अ 

प्रश्न 3.________________ की अज़ब गायकी का दूसरा स्वरूप लिए उन्हीं की बेटी को कोमल आवाज़ में सुनने का अनुभव हुआ |( उचित विकल्प से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए)-

(अ) हृदयनाथ मंगेशकर 

(ब) दीनानाथ मंगेशकर

(स) लता मंगेशकर 

(द) कुमार गंधर्व

उत्तर : ब 

प्रश्न 4.विलायत खाँ किस वाद्य यंत्र के वादन के क्षेत्र में अपने पिता कि तुलना में बहुत आगे निकल गए ?

(अ) तबला वादन 

(ब) बाँसुरी वादन 

(स) सितार वादन 

(द) ढोलक वादन

उत्तर : स 

प्रश्न 5. लता के पहले प्रसिद्ध गायिका ___________का चित्रपट संगीत में अपना जमाना था, परंतु लता उससे आगे निकल गईं ।

(अ) नूरजहाँ 

(ब) आशा 

(स) श्रेया घोषाल 

(द) उपरोक्त तीनों

उत्तर : अ 

प्रश्न 6. लता के कारण _______संगीत को विलक्षण लोकप्रियता प्राप्त हुई है ,यही नहीं लोगों का _________ संगीत की ओर देखने का दृष्टिकोण भी एकदम बदला है |

(सही युग्म का विकल्प चुनें )

(अ) शास्त्रीय संगीत ,चित्रपट संगीत 

(ब) चित्रपट संगीत ,शास्त्रीय संगीत

(स) लोक संगीत ,शास्त्रीय संगीत 

(द) चित्रपट संगीत ,लोक संगीत

उत्तर : ब 

प्रश्न 7. कथन – आजकल घरों में सुनाई देने वाले बच्चों के गाने में बड़ा अंतर हो गया है | आजकल के नन्हे –मुन्हे भी स्वर में गुनगुनाते हैं | 

 कारण- लता इस जादू का कारण है |

(अ) कथन सही व कारण गलत है | 

(ब) कथन गलत व कारण सही है |

(स) कथन व कारण दोनों सही हैं  | 

(द) कथन व कारण दोनों गलत हैं  |

उत्तर : स

प्रश्न 8.चित्रपट संगीत के कारण सुंदर स्वर मालिकाएँ लोगों के कानों पर पड़ रही है |

रेखांकित शब्द का क्या अर्थ है –

(अ) शब्दों का क्रमबद्ध समूह 

(ब) स्वरों का क्रमबद्ध समूह

(स) वर्णों का क्रमबद्ध समूह 

(द) गीतों का क्रमबद्ध समूह

उत्तर : ब 

9.चित्रपट संगीत की लोकप्रियता का क्या प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ रहा है ?

(अ) संगीत के विविध प्रकारों से परिचय 

(ब) सुरीलेपन की समझ का बढ़ना

(स) स्वर-ज्ञान में वृद्धि 

(द) उपरोक्त सभी प्रभाव

उत्तर : द 

प्रश्न 10. सामान्य श्रोता को अगर आज ________ की ध्वनिमुद्रिका (आवाज़) और _____ गायक की ध्वनिमुद्रिका सुनाई जाए तो वह लता की ध्वनिमुद्रिका ही पसंद करेगा |

(अ) शास्त्रीय गायक ,लता 

(ब) लोक गायक , लता

(स) लता ,चित्रपट 

(द) लता , शास्त्रीय 

उत्तर : द

प्रश्न 11.लता की गायिकी में किस प्रकार का ‘गानपन’ मौजूद है –

(अ) मिठास से भरा गानपन 

(ब) मस्त कर देने वाला गानपन

(स) स्वाभाविक अनुभव होने वाला गानपन 

(द) उपरोक्त सभी विशेषताओं से युक्त गानपन

उत्तर : द

प्रश्न 12.लता के गाने की निम्न में से कौन सी विशेषता नहीं है –

(अ) शास्त्रीय संगीत की जटिलता 

(ब) गानपन

(स) स्वरों की निर्मलता 

(द) नादमय उच्चार

उत्तर : अ 

प्रश्न 13.गीत के किन्हीं दो शब्दों का अंतर स्वरों के आलाप द्वारा बड़ी सुंदर रीति से भरना और दो शब्दों के विलीन होते-होते एक-दूसरे से मिल जाने को क्या कहते है ?

(अ) गानपन 

(ब) स्वरों की निर्मलता 

(स) स्वरलिपि 

(द) नादमय उच्चार

उत्तर : द 

प्रश्न 14.गाने का ऐसा अंदाज जो एक आम आदमी को भी भावविभोर कर दे | उसे क्या कहा जाता है?

(अ) गानपन 

(ब) स्वरों की निर्मलता 

(स) स्वरलिपि 

(द) नादमय उच्चार

उत्तर : अ 

प्रश्न 15. लता के गाने में कौनसा ‘रस’ विशेष प्रभावशाली रीति से व्यक्त होता है ?

(अ) शांत रस 

(ब) करुण रस 

(स) स्वरलिपि 

(द) नादमय उच्चार

उत्तर : ब

प्रश्न 16. लेखक के अनुसार मुग्ध श्रृंगार की अभिव्यक्ति हेतु लताजी ने किस प्रकार के गाने बड़ी उत्कटता से गाए हैं ?

(अ) विलंबितलय के गाने 

(ब) मध्यलय के गाने

(स) द्रुतलय के गाने 

(द) मध्य या द्रुतलय के गाने

उत्तर : द 

प्रश्न 17. ______शास्त्रीय संगीत का स्थायीभाव है वहीं _____ चित्रपट संगीत का मुख्य गुणधर्म है |

(अ) गंभीरता ,चपलता 

(ब) चपलता ,गंभीरता

(स) ताल ,लय 

(द) लय ,ताल

उत्तर : अ 

प्रश्न 18. चित्रपट संगीत की विशेषता निम्न में से कौनसी नहीं है –

(अ) चपलता 

(ब) गंभीरता 

(स) सुलभता व लोच 

(द) आसान लयकारी

उत्तर : ब 

प्रश्न 19. लता मंगेशकर के गीतों में किस का त्रिवेणी संगम  पाया जाता है?

(अ) स्वर ,लय और शब्दार्थ का 

(ब)स्वर ,लय और तान का 

(स) लय, तान और वाणी का 

(द) स्वर, शब्द और मधुरता का 

उत्तर : अ 

प्रश्न 20.“उस बीमारी में एक दिन मैंने सहज ही रेडियो लगाया और अचानक एक अद्वितीय स्वर मेरे कानों में पड़ा | स्वर सुनते ही मैंने अनुभव किया कि यह स्वर कुछ विशेष है ऱोज का नहीं है |

उपरोक्त कथन किसकी गायकी के विषय में है –

(अ) नूरजहाँ की

(ब)विलायत खाँ की 

(स) कुमार गंधर्व की

(द) लता मंगेशकर की

उत्तर : द 

प्रश्न 21. सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की गायकी की विशेषताओं को रेखांकित करते इस प्रस्तुत लेख के लेखक का क्या नाम है ?

(अ) आनंद यादव 

(ब) विलायत खाँ 

(स) मनोहर श्याम जोशी 

(द) कुमार गंधर्व

उत्तर : द

प्रश्न 22. लेखक ने प्रस्तुत लेख में किस घटना को हमारा परम सौभाग्य बताया है ?

(अ) संगीत के विषय में जानकारी प्राप्त होना | 

(ब) चित्रपट संगीत की लोकप्रियता का बढ़ना |

(स) लता जी जैसी अद्भुत गायिका का हम सभी के बीच होना 

(द) उपरोक्त सभी बातों को |

उत्तर : स 

प्रश्न 23.चित्रपट संगीत क्षेत्र की लता अनभिषिक्त सम्राज्ञी है |

प्रस्तुत पंक्ति में रेखांकित शब्द का क्या अर्थ है ?

(अ) ताज सहित 

(ब) बेताज 

(स) अभिषेक सहित 

(द) उपरोक्त सभी

उत्तर : ब

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?gdpr=0&us_privacy=1—&client=ca-pub-6199393504734312&output=html&h=168&slotname=6576510549&adk=3206633192&adf=1488530684&pi=t.ma~as.6576510549&w=670&fwrn=4&lmt=1673676701&rafmt=11&format=670×168&url=https%3A%2F%2Fwww.openclasses.in%2F2022%2F11%2Flata-mangeshkar-class-11-mcq.html&host=ca-host-pub-1556223355139109&wgl=1&adsid=ChAIgJ-EngYQmNSXjcDRnPpAEjkAMIZR0bWPuRmgONo-SHJJsqWLLgWYh9eVB14cqxNtudR41-vLQRdWHAcBgfjTD6b0gEh_9iXKElw&uach=WyJXaW5kb3dzIiwiNi4wLjAiLCJ4ODYiLCIiLCIxMDguMC41MzU5LjEyNiIsW10sZmFsc2UsbnVsbCwiNjQiLFtbIk5vdD9BX0JyYW5kIiwiOC4wLjAuMCJdLFsiQ2hyb21pdW0iLCIxMDguMC41MzU5LjEyNiJdLFsiR29vZ2xlIENocm9tZSIsIjEwOC4wLjUzNTkuMTI2Il1dLGZhbHNlXQ..&dt=1673678261244&bpp=3&bdt=3441&idt=2865&shv=r20230111&mjsv=m202212050101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3Df8ab1015f261e10f-226b208a3cd900a6%3AT%3D1673512995%3ART%3D1673512995%3AS%3DALNI_MbwATAENduuVfiy9sOrTf10tlpVOQ&gpic=UID%3D00000ba2e47256c5%3AT%3D1673512995%3ART%3D1673678273%3AS%3DALNI_MamaN4FKcMhWt1j6P8–x3NKJPUgw&prev_fmts=0x0%2C670x280%2C670x168%2C670x168%2C670x168%2C320x1100%2C670x168%2C670x168%2C670x168&nras=1&correlator=8277692479785&frm=20&pv=1&ga_vid=839075189.1671892312&ga_sid=1673678264&ga_hid=221727405&ga_fc=1&rplot=4&u_tz=330&u_his=7&u_h=864&u_w=1536&u_ah=824&u_aw=1536&u_cd=24&u_sd=1.25&dmc=4&adx=250&ady=7267&biw=1519&bih=754&scr_x=0&scr_y=9548&eid=44759875%2C44759926%2C44759837&oid=2&psts=ACgb8tt10QVFhubIU1sAFqwzWataPzbRJvVWaTO2eGJaea77X4mGdrUnD5PXLP6SEC5QtL5RvUwMU4vKGUzRxBVCbw%2CACgb8tuN0AjlXqkkamRba2JMuNc8v35kWneJuP6Qz7FYotNIu8Aj0VVkTgl2puU8o3MGzgWPp-22A8UZrm2CnIjbwg%2CACgb8tuqnPk3jzrH8UvzGnfPQcsX5Rb9Azztjme252KMKGobtTDpJA5KJLviMHICDGueEy-Kk3CA3odDyIJVlCnlMw&pvsid=4454873574149325&tmod=2041371853&uas=1&nvt=1&ref=https%3A%2F%2Fwww.google.com%2F&eae=0&fc=1920&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C1536%2C0%2C1536%2C824%2C1536%2C754&vis=1&rsz=%7C%7CoeE%7C&abl=CS&pfx=0&fu=128&bc=31&jar=2023-01-14-06&ifi=9&uci=a!9&fsb=1&xpc=qclYoN96Vo&p=https%3A//www.openclasses.in&dtd=16095

प्रश्न 24. रूक्ष व निर्जल राजस्थान में पर्जन्य की याद दिलाने वाले गीत पहाड़ों की घाटियों में |

प्रस्तुत पंक्ति में रेखांकित शब्द का क्या अर्थ है ?

(अ) बादल 

(ब) पानी 

(स) परदेश 

(द) पर्वतों

उत्तर : अ 

प्रश्न 25. कुमार गंधर्व द्वारा रचित प्रस्तुत लेख का शीर्षक क्या है ?

(अ) गायिकाओं में प्रसिद्ध – लता मंगेशकर 

(ब) लता मंगेशकर

(स) गायिकाओं में बेजोड़ – लता मंगेशकर 

(द) भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ – लता मंगेशकर

उत्तर : द 

26. इस पाठ का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

क)  लता जी के व्यक्तित्व से परिचय कराना           

ख) संगीत की जानकारी देना

ग) संगीत का प्रचार करना                                 

 घ) उपर्युक्त सभी 

उत्तर : (क)

27.लेखक ने लता मंगेशकर जी को क्या उपाधि दी है ?

क) चित्रपट संगीत की बेताज स्वर साम्राज्ञी                 

 ख) स्वरकोकिला 

ग) सुर की रानी                                                    

घ) लय की साधिका

उत्तर : (क)

28.लता मंगेशकर के पिता का क्या नाम था ?

क)  पंडित दीनानाथ मंगेशकर                 

ख) पंडित सुधाकर मंगेशकर 

ग) पंडित आदित्यनाथ मंगेशकर         

घ) पंडित हृदय नाथ मंगेशकर 

उत्तर : (क)

29.लेखक कुमार गंधर्व ने लता की आवाज सबसे पहले कहाँ सुनी थी ?

क) टेलीविजन पर                           

ख) टेलीफोन पर 

ग) रेडियो पर                                   

घ) एक कार्यक्रम में

उत्तर : (ग) 

30.लता जी की प्रसिद्धि का कारण क्या है ?

क) स्वरों की कोमलता                   

ख) नादमय उच्चार          

ग) उनके गानों का गानपन (गानों में मधुरता)     

घ) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर : (ग)  

31.लता जी के स्वरों की विशेषता क्या हैं ?

क) रंजकता ,सुंदरता व कोमलता          

ख)कोमलता , निर्मलता व मुग्धता 

ग) मुग्धता, कोमलता, रंजकता         

घ) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर : ( ख)  

32.लेखक के अनुसार , लता ने कौन सी लय के गीत बड़ी उत्कृष्टता से गाये हैं ?

क) द्रुतलय

ख) मध्यम लय

ग) मंद लय                                

घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : ( क)

33.सामान्यतया लता जी ने कौन – सी पट्टी में गीत गाए हैं ? 

क) नीची पट्टी में                            

ख) मध्यम पट्टी में 

ग) ऊँची पट्टी में                              

घ) उपर्युक्त सभी 

उत्तर : (ग) 

34.शास्त्रीय संगीत में ताल किस रूप में पाया जाता है ?

क) परिष्कृत रूप                        

ख) प्राथमिक 

ग) चपल                                    

घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (क)  

35.चित्रपट संगीत का ताल कौन-सी अवस्था का होता है ?

क) द्वितीयक अवस्था                      

ख) परिष्कृत अवस्था 

ग) प्राथमिक अवस्था                      

घ) प्राकृतिक अवस्था

उत्तर : (ग) 


Discover more from EduGrown School

Subscribe to get the latest posts sent to your email.