दो बैलों की कथा पाठ का सारांश | Do bailon ki katha Summary class 9 Chapter-1 | Kshitiz Hindi class 9 | EduGrown

प्रेमचंद  दो बैलों की कथा पाठ का सारांश | Do bailon ki katha Summary class 9 Chapter-1 | Kshitiz Hindi class 9 | EduGrown

लेखक परिचय

प्रेमचंद
इनका जन्म सन 1880 में बनारस के लमही गाँव में हुआ था। इनका मूल नाम धनपत राय था। बी.ए. तक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने शिक्षा विभाग में नौकरी कर ली परंतु असहयोग आंदोलन में सक्रिय भाग लेने के लिए नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और लेखन कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित हो गए। सन १९३६ में इस महान कथाकार का देहांत हो गया।

दो बैलों की कथा पाठ का सारांश ( Very Short Summary)

यह कहानी दो बैलों के बारे में है जो अपने मालिक से बेहद प्यार करते थे और जिनमे आपस में भी गहरी मित्रता थी। दोनों बैल स्वाभिमानी, बहादुर और परोपकारी हैं। उनका मालिक उन्हें बड़े स्नेह से रखता है। लेकिन एक बार दोनों बैलों को मालिक के ससुराल भेज दिया जाता है। नये ठिकाने पर उचित सम्मान न मिलने के कारण दोनों बैल वहाँ से भागकर अपने असली मालिक के पास आते हैं। उन्हें दोबारा नये ठिकाने पर भेज दिया जाता है। जब वे दोबारा भागने की कोशिश करते हैं तो कई मुसीबतों में फँस जाते हैं। आखिर में उन्हें किसी कसाई के हाथ नीलाम कर दिया जाता है। लेकिन दोनों बैल उस कसाई के चंगुल से छूटने में भी कामयाब हो जाते हैं और अंत में अपने असली मालिक के पास पहुँच जाते हैं। यह कहानी बड़ी ही रोचक है और सरल भाषा में लिखी गई है।

दो बैलों की कथा पाठ का सारांश | Do bailon ki katha Summary class 9 Chapter-1 | Kshitiz Hindi class 9 | EduGrown

दो बैलों की कथा पाठ का सारांश (Detailed Summary)

लेखक के अनुसार गधा एक सीधा और निरापद जानवर है। वह सुख-दुख , हानि-लाभ, किसी भी दशा में कभी नहीं बदलता। उसमें ऋषि-मुनियों के गुण होते हैं, फिर भी आदमी उसे बेवकूफ़ कहता है। बैल गधे के छोटे भाई हैं जो कई रीतियों से अपना असंतोष प्रकट करते हैं।

झूरी काछी के पास हीरा और मोती नाम के दो स्वस्थ और सुंदर बैल थे। वह अपने बैलों से बहुत प्रेम करता था। हीरा और मोती के बीच भी घनिष्ठ संबंध था। एक बार झूरी ने दोनों को अपने ससुराल के खेतों में काम करने के लिए भेज दिया। वहाँ उनसे खूब काम करवाया जाता था लेकिन खाने को रुखा-सूखा ही दिया जाता था। अत: दोनों रस्सी तुड़ाकर झूरी के पास भाग आए। झूरी उन्हें देखकर बहुत खुश हुआ और अब उन्हें खाने-पीने की कमी नहीं रही। दोनों बड़े खुश थे। मगर झूरी की स्त्री को उनका भागना पसंद नहीं आया। उसने उन्हें खरी-खोटी और मजूर द्वारा खाली सूखा भूसा खिलाया गया। दूसरे दिन झूरी का साला फिर उन्हें लेने आ गया। फिर उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी पर खाने को सूखा भूसा ही मिला।

कई बार काम करते समय मोती ने गाड़ी खाई में गिरानी चाही तो हीरा ने उसे समझाया। मोती बड़ा गुस्सैल था , हीरा धीरज से काम लेता था। हीरा की नाक पर जब खूब डंडे बरसाए गए तो मोती गुस्से से हल लेकर भागा, पर गले में बड़ी रस्सियाँ होने के कारण पकड़ा गया। कभी-कभी उन्हें खूब मारा-पीटा भी जाता था। इस तरह दोनों की हलत बहुत खराब थी।
वहाँ एक छोटी-सी बालिका रहती थी। उसकी माँ मर चुकी थी। उसकी सौतेली माँ उसे मारती रहती थी , इसलिए उन बैलों से उसे एक प्रकार की आत्मीयता हो गई थी। वह रोज़ दोनों को चोरी-छिपे दो रोटियाँ डाल जाती थी। इस तरह दोनों की दशा बहुत खराब थी। एक दिन उस बालिका ने उनकी रस्सियाँ खोल दी। दोनों भाग खड़े हुए। झूरी का साला और दूसरे लोग उन्हें पकड़ने दौड़े पर पकड़ न सके। भागते-भागते दोनों नई ज़गह पहुँच गए। झूरी के घर जाने का रास्ता वे भूल गए। फिर भी बहुत खुश थे। दोनों ने खेतों में मटर खाई और आज़ादी का अनुभव करने लगे। फिर एक साँड से उनका मुकाबला हुआ। दोनों ने मिलकर उसे मार भगाया , लेकिन खेत में चरते समय मालिक आ गया। मोती को फँसा देखकर हीरा भी खुद आ फँसा। दोनों काँजीहौस में बंद कर दिए गए। वहाँ और भी जानवर बंद थे। सबकी हालत बहुत खराब थी। जब हीरा-मोती को रात को भी भोजन न मिला तो दिल में विद्रोह की ज्वाला भड़क उठी। फिर एक दिन दीवार गिराकर दोनों ने दूसरे जानवरों को भगा दिया। मोती भाग सकता था पर हीरा को बँधा देखकर वह भी न भाग सका।

काँजीहौस के मालिक को पता लगने पर उसने मोती की खूब मरम्मत की और उसे मोटी रस्सी से बाँध दिया। एक सप्ताह बाद कँजीहौस के मालिक ने जानवरों को कसाई के हाथों बेच दिया। एक दढ़ियल आदमी हीरा-मोती को ले जाने लगा। वे समझ गए कि अब उनका अंत समीप है। चलते-चलते अचानक उन्हें लगा कि वे परिचित राह पर आ गए हैं। उनका घर नज़दीक आ गया था। दोनों उन्मत्त होकर उछलने लगे और दौड़ते हुए झूरी के द्वार पर आकर खड़े हो गए। झूरी ने देखा तो खुशी से फूल उठा। अचानक दढ़ियल ने आकर बैलों की रस्सियाँ पकड़ ली। झूरी ने कहा कि वे उसके बैल हैं , पर दढ़ियल ज़ोर-ज़बरदस्ती करने लगा। तभी मोती ने सींग चलाया और दढ़ियल को दूर तक खदेड़ दिया। थोड़ी देर बाद ही दोनों खुशी से खली-भूसी-चूनी खाते दिखाई पड़े । घर की मालकिन ने भी आकर दोनों को चूम लिया।

Important Link

NCERT Solution – दो बैलों की कथा

For Free Video Lectures Click here

Read More

दिये जल उठे पाठ का सारांश | Diye Jal Uthe Summary class 9 Chapter-6 | Sanchayan Hindi class 9 | EduGrown

दिये जल उठे पाठ का सारांश | Diye Jal Uthe Summary class 9 Chapter-6 | Sanchayan Hindi class 9 | EduGrown

दिये जल उठे पाठ का सारांश ( Very Short Summary ) class 9 Sanchayan

दांडी कूच की तैयारी के सिलसिले में वल्लभभाई पटेल सात मार्च को रास पहुँचे थे। लोगों के आग्रह पर पटेल ने संक्षिप्त भाषण दिया। इसी बीच मजिस्ट्रेट ने निषेधाज्ञा लागू कर दी और पटेल को गिरफ़्तार कर लिया गया। यह गिरफ़्तारी शिलिडी के आदेश पर हुई थी जिसे पटेल ने पिछले आंदोलन के समय अहमदाबाद से भगा दिया था। पटेल को बोरसद की आदलत में लाया गया। पटेल को 500 जुर्माने के साथ तीन महीने की जेल हुई। पटेल को अहमदाबाद से साबरमती जेल लाया गया। साबरमती आश्रम में गांधी को पटेल की गिरफ़्तारी, सजा और उन्हें जेल ले जाने की सूचना मिली जिससे वे बहुत क्षुब्ध हुए।
बोरसद से जेल का रास्ता साबरमती आश्रम से होकर जाता था। सारे आश्रमवासी इन्तजार कर रहे थे। पटेल को गिरफ़्तार करके ले जाने वाली मोटर रुकी और पटेल सबसे मिले। पटेल की गिरफ़्तारी की देशभर में प्रतिक्रिया हुई। सबने जेल भेजने के सरकारी कदम की भर्त्सना की। 


दांडी कुछ से पहले नेहरू गांधी जी से मिलना चाहते थे लेकिन गांधी जी ने उन्हें पत्र द्वारा बता दिया कि वह अपनी यात्रा को आगे नहीं बढ़ायेंगे। तय दिन गांधी जी नमक बनाने के लिए आश्रम से निकल पड़े। रास में उनका भव्य स्वागत हुआ। वहाँ के दरबारी लोग उनके साथ मिल गए। वहाँ उमड़े जनसभा में गांधी जी ने भाषण दिया और ब्रिटिश हुकूमत को खुली चुनौती दी। गांधी जी किसी राजघराने के इलाके से नहीं जाना चाहते थे। वे चाहते थे कि अपनी पूरी यात्रा ब्रिटिश हुकूमतवाली जमीन से ही करें लेकिन फिर भी उन्हें कुछ रास्ता बड़ौदा रियासत के बीच से तय करना पड़ा।


सत्याग्रही शाम छह बजे रास से चले और आठ बजे कनकापुरा पहुँचे। वहाँ की जनसभा को गांधीजी ने संबोधित करते हुए ब्रितानी कुशासन का जिक्र किया। संबोधन के बाद उस दिन की यात्रा समाप्त होनी थी परन्तु उसमे बदलाव किया गया। कनकापुरा से दांडी जाने के लिए मही नदी पर करनी थी तय हुआ कि नदी को आधी रात के समय समुद्र का पानी चढ़ने पर पार किया जाए ताकि कीचड़ और दलदल में कम-से-कम चलना पड़े। रात साढ़े दस बजे भोजन के बाद सत्याग्रही नदी की ओर चल पड़े। अँधेरी रात में गांधी जी लगभग चार किलोमीटर दलदली जमीन पर चले और नदी के तट पर एक कुटिया में आराम किया।

आधी रात को मही नदी का किनारा भरा था। कनकापुरा के लोगों के हाथ में दिए थे। तट के दूसरी ओर भी लोग दिए जलाकर खड़े थे। लोगों ने दिए द्वारा उस रात को जगमग रात बना दिया था। गांधीजी घुटने भर पानी में चलकर नाव पर चढ़े। महात्मा गांधी, सरदार पटेल और नेहरू की जय के नारे लगने लगे। महिसागर नदी का दूसरा तट भी कीचड़ और दलदली जमीन से भरा था। डेढ़ किलोमीटर कीचड़ और पानी में चलकर रात एक बजे उस पार पहुंचे और सीधे विश्राम करने चले गए। दोनों किनारों पर लोग रातभर दिए लेकर खड़े रहे चूँकि कई सत्याग्रहियों को नदी पार करनी थी।

Important Link

NCERT Solution – दिये जल उठे

For Free Video Lectures Click here

Tags

दिये जल उठे दिये जल उठे पाठ दिये जल उठे summary दिये जल उठे explanation दिये जल उठे का सारांश दिये जल उठे सारांश diye jal uthe class 9 sanchayan ncert Diye jal uthe Class 9 Diye jal uthe Class 9 questions answers Diye jal uthe Class 9 explanation Diye jal uthe Class 9  sanchayan class 9 diye jal uthe class 9 answers diye jal uthe class 9 solutions diye jal uthe class 9 ncert NCERT hindi questions answers जगमग जगमग दिये जल उठे diye jal uthe extra questions diye jal uthe lekhak diye jal uthe class 9 mcq diye jal uthe prashn uttar

Read More

हामिद खाँ सारांश | Hamid Khan Summary class 9 Chapter-5 | Sanchayan Hindi class 9| EduGrown

हामिद खाँ सारांश | Hamid Khan Summary class 9 Chapter-5 | Sanchayan Hindi class 9| EduGrown

हामिद खाँ पाठ का सारांश ( Very Short Summary ) class 9 Sanchayan

गर्मियों में लेखक तक्षशिला के खंडहर देखने गया था। गर्मी के कारण लेखक का भूख प्यास से बुरा हाल था। खाने की तलाश में वह रेलवे स्टेशन से आगे बसे गाँव की ओर चला गया। वहाँ तंग और गंदी गलियों से भरा बाज़ार था, वहाँ पर खाने पीने का कोई होटल या दुकान नहीं दिखाई दे रही थी और लेखक भूख प्यास से परेशान था। तभी एक दुकान पर रोटियाँ सेंकी जा रही थीं जिसकी खुशबू से लेखक की भूख और बढ़ गई। वह दुकान में चला गया और खाने के लिए माँगा। वहीं हामिद खाँ से परिचय हुआ।

लेखक हामिद खान के जरिये अपने बात रखते है ।यह दो अलग अलग लोगो को अलग अलग धर्मो के बीच आत्मीयता से बांधते है ।यह कहानी अंतर दिल को छू लेने वाले है ।यह कहानी हमें प्रेरणा देते है की हमें लड़ाई न कर प्रेम से रहना चाहिए

हामिद खाँ पाठ का सारांश ( Detailed Summary ) class 9 Sanchayan

लेखक को एक दिन समाचार पत्र में तक्षशिला (पाकिस्तान) में आगजनी की खबर पढ़ते हैं जिससे लेखक को हामिद खाँ नाम के व्यक्ति की याद आ जाती है जो तक्षशिला भ्रमण के दौरान लेखक को मिला था। लेखक उसके लिए ईश्वर से हिफ़ाज़त की दुआ माँगते हैं। 
दो साल पहले लेखक तक्षशिला के पौराणिक खंडहर देखने गए थे। कड़ी धुप और भूख-प्यास के कारण उनका बुरा हाल हो रहा था। वे रेलवे स्टेशन से करीब पौने मील दूर बसे एक गाँव की और चल पड़े। उन्हें वहाँ तंग बाज़ार, धुआँ, मच्छर और गंदगी से भरी जगहें दिखीं। होटल का कहीं नामोनिशान ना था। कही-कहीं सड़े हुए चमड़े की बदबू आ रही थी।


अचानक लेखक को एक दूकान दिखी जहाँ चपातियाँ सेंकी जा रहीं थीं। लेखक ने मुस्कराहट के साथ उस दूकान में प्रवेश किया। वहाँ एक अधेड़ उम्र का पठान चपातियाँ बना रहा था। लेखक ने खाने के बारे में उससे पूछा। दुकानदार ने लेखक को बेंच पर बैठने के लिए कहा।


दुकानदार ने चपातियाँ बनाते हुए लेखक से पूछा कि वह कहाँ के रहने वाले हैं? लेखक ने उसे बताया कि वह हिंदुस्तान के दक्षिणी छोर पर मद्रास के आगे मालबार क्षेत्र का रहने वाला है। दुकानदार ने पूछा की क्या वे हिन्दू हैं? लेखक ने हामी भरी। इसपर दुकानदार ने पूछा कि क्या वे मुसलमानी होटल में खाना खाएँगे? इसपर लेखक ने हामिद (दुकानदार) को बताया कि उनके यहाँ अगर किसी बढ़िया चाय पीनी हो या बढ़िया पुलाव खाना हो तो लोग बिना कुछ सोचे मुसलमानी होटलों में जाया करते हैं।हामिद लेखक की बात पर विश्वास नहीं कर पाया। लेखक ने उसे बताया कि उनके यहाँ हिन्दू-मुसलमान में कोई फर्क नहीं है और उनके बीच न के बराबर होते हैं। हामिद इन बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर बोला कि काश वः भी यह सब देख पाता।


हामिद ने लेखक का स्वागत करते हुए खाना खिलाया। लेखक ने खाना खाकर हामिद को पैसे दिए परतु उसने लेने से इनकार कर दिया। बहुत करने पर हामिद ने पैसे लिए और वापस देते हुए कहा कि मैंने पैसे ले लिए , मगर मैं चाहता हूँ आप इस पैसे से हिंदुस्तान जाकर किसी मुसलमानी होटल में पुलाव खाएँ और तक्षशिला के भाई हामिद को याद करें। लेखक वहाँ से तक्षशिला के खंडहरों की तरफ चले गए। उसके बाद लेखक ने हामिद को कभी नहीं देखा।
लेखक आज समाचार पत्र पढ़कर हामिद और उसकी दूकान को सांप्रदायिक दंगों से बच जाने की प्रार्थना क्र रहे थे।

Important Link

NCERT Solution – हामिद खाँ

For Free Video Lectures Click here

Tags

हामिद खाँ summary in hindi हामिद खाँ class 9 हामिद खाँ class 9 summary हामिद खाँ पाठ का सारांश हामिद खाँ mcq हामिद खां कौन था hamid khan class 9 hamid khan cbse hamid khan class ncert Hamid Kha hindi class 9 hamid khan class 9 summary hamid khan class 9 explanation हामिद खाँ Sanchyan Summary Class9 Hindi summary hamid khan class 9 question answers hamid khan class 9 solutions hamid khan class 9 extra questions hamid khan class 9 mcq hamid khan class 9 ncert solutions learncbse hamid khan class 9 ncert solutions hamid khan class 9 question answers hamid khan class 9 extra question hamid khan class 9 summary in hindi 

Read More

मेरा छोटा सा निजी पुस्तकालय पाठ का सारांश | Kallu Kumhar Ki Unakoti summary class 9 Chapter-4 | Sanchayan Hindi class 9| EduGrown

मेरा छोटा सा निजी पुस्तकालय पाठ का सारांश  | Kallu Kumhar Ki Unakoti summary class 9 Chapter-4 | Sanchayan Hindi class 9| EduGrown

मेरा छोटा सा निजी पुस्तकालय पाठ का सारांश ( Short Summary ) class 9 Sanchayan

यह पाठ लेखक ‘धर्मवीर भारती’ की आत्मकथा है। सन् 1989 में लेखक को लगातार तीन हार्ट अटैक आए। उनकी नब्ज़, साँसें, धड़कन सब बंद हो चुकी थीं। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया परन्तु डॉक्टर बोर्जेस ने हिम्मत नहीं हारी और उनके मृत पड़ चुके शरीर को नौ सौ वॉल्ट्स के शॉक दिए जिससे उनके प्राण तो लौटे परन्तु हार्ट का चालीस प्रतिशत हिस्सा नष्ट हो गया और उसमें में भी तीन अवरोध थे। तय हुआ कि उनका ऑपरेशन बाद में किया जाएगा। उन्हें घर लाया गया। लेखक की जिद पर उन्हें उनकी किताबों वाले कमरे में लिटाया गया। उनका चलना, बोलना, पढ़ना सब बन्द हो गया।
लेखक को सामने रखीं किताबें देखकर ऐसा लगता मानो उनके प्राण किताबों में ही बसें हों। उन किताबों को लेखक ने पिछले चालीस-पचास सालों में जमा किया था जो अब एक पुस्तकालय का रूप ले चुका था। 


उस समय आर्य समाज का सुधारवादी पुरे ज़ोर पर था। लेखक के पिता आर्यसमाज रानीमंडी के प्रधान थे और माँ ने स्त्री-शिक्षा के लिए आदर्श कन्या पाठशाला की स्थापना की थी। पिता की अच्छी खासी नौकरी थी लेकिन लेखक के जन्म से पहले उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। लेखक के घर में नियमित पत्र-पत्रिकाएँ आतीं थीं जैसे ‘आर्यमित्र साप्ताहिक’, ‘वेदोदम’,’सरस्वती’,’गृहिणी’। उनके लिए ‘बालसखा’ और ‘चमचम’ दो बाल पत्रिकाएँ भी आतीं थीं जिन्हें पढ़ना लेखक को बहुत अच्छा लगता था। लेखक बाल पत्रिकाओं के अलावा ‘सरस्वती’ और ‘आर्यमित्र’ भी पढ़ने की कोशिश करते। लेखक को ‘सत्यार्थ प्रकाश’ पढ़ना बहुत पसंद था। वे पाठ्यक्रम की किताबों से अधिक इन्हीं किताबों और पत्रिकाओं को पढ़ते थे।


लेखक के पिता नहीं चाहते थे की लेखक बुरे संगति में पड़े इसलिए उन्हें स्कूल नहीं भेजा गया और शुरू की पढाई के लिए घर पर मास्टर रखे गए। तीसरी कक्षा में उनका दाखिला स्कूल में करवाया गया। उस दिन शाम को पिता लेखक को घुमाने ले गए और उनसे वादा करवाया कि वह पाठ्यक्रम की पुस्तकें भी ध्यान से पढेंगे। पांचवीं में लेखक फर्स्ट आये और अंग्रेजी में उन्हें सबसे ज्यादा नंबर आया। इस कारण उन्हें स्कूल से दो किताबें इनाम में मिलीं। एक किताब में लेखक को विभिन्न पक्षियों के बारे में जानकारी मिली तथा दूसरे पानी की जहाजों की जानकारी मिली। लेखक के पिता ने अलमारी के खाने से अपनी चीज़ें हटाकर जगह बनाई और बोले ‘यह अब तुम्हारी लाइब्रेरी। यहीं से लेखक की निजी लाइब्रेरी की शुरुआत हुई।


लेखक के मुहल्ले में एक लाइब्रेरी थी जिसमें लेखक बैठकर किताबें पढ़ते थे उन्हें साहित्यिक किताबें पढ़ने में बहुत आनंद आता। उन दिनों विश्व साहित्य के किताबों के हिंदी में खूब अनुवाद हो रहे थे जिससे लेखक को विश्व का भी अनुभव होता था। चूँकि लेखक के पिता की मृत्यु हो चुकी थी इसलिए वे किताबें घर नही ले जा पाते थे जिसका उन्हें बहुत दुःख होता था। लेखक का आर्थिक संकट बहुत बढ़ गया था। वे अपने प्रमुख पाठ्यक्रम की पुस्तकें भी सेकंड-हैंड ही लेते थे और बाकी के पुस्तकों का सहपाठियों से लेकर नोट्स बनाते थे।

लेखक ने किस तरह से अपनी पहली साहित्यिक पुस्तक खरीदी उसका वर्णन किया है। उन्होंने उस साल इंटरमीडिएट पास किया था और अपनी पुरानी पाठ्यपुस्तकें बेचकर बी.ए की पुस्तकें लेने सेकंड-हैण्ड पुस्तकों की दूकान पर खड़े थे। पाठ्यपुस्तकें खरीद कर लेखक के पास दो रूपए बचे। सामने के सिनेमाघर में ‘देवदास’ लगी थी। लेखक उस फिल्म के एक गाना हमेशा गुनगुनाते रहते थे जिसे सुनकर एक दिन माँ ने कहा ‘जा फिल्म देख आ।’ लेखक बचे दो रूपए लेकर सिनेमा घर गए। फिल्म शुरू होने में देरी थी। लेखक सामने एक परिचित की पुस्तकों की दूकान के सामने चक्कर लगाने लगे। तभी वहाँ उन्हें ‘देवदास’ की पुस्तक दिखाई दी। लेखक ने उस पुस्तक को ले लिया चूँकि पुस्तक की कीमत केवल दस आने थी जबकि फिल्म देखने में डेढ़ रूपए लगते हुए। बचे हुए पैसे लेखक ने माँ को दे दिए। यह उनकी निजी लाइब्रेरी की पहली किताब थी।

आज लेखक के लाइब्रेरी में उपन्यास, नाटक, कथा संकलन, जीवनियाँ, संस्मरण सभी प्रकार की किताबें हैं लेखक देश-विदेश के महान लेखकों-चिंतकों के कृतियों के बीच अपने को भरा-भरा महसूस करते हैं।

लेखक मानते हैं कि उनके ऑपरेशन के सफल होने के बाद उनसे मिलने आये मराठी के वरिष्ठ कवि विंदा करंदीकर ने उस दिन सच कहा था कि ये सैकड़ों महापुरुषों के आश्रीवाद के कारण ही उन्हें पुनर्जीवन मिला है।

Important Link

NCERT Solution – मेरा छोटा सा निजी पुस्तकालय

For Free Video Lectures Click here

Tags

मेरा छोटा सा निजी पुस्तकालय के प्रश्न उत्तर मेरा छोटा सा निजी पुस्तकालय प्रश्न उत्तर मेरा छोटा सा निजी पुस्तकालय  मेरा छोटा सा निजी पुस्तकालय पाठ का लेखक कौन है mera chota sa niji pustkaalay story संचयन hindi book Mera Chota Sa Niji Pustakalaya  Class 9  Explanation  Mera Chota Sa Niji Pustakalaya  Class 9  Explanation  Line by Line Explained mera chota sa niji pustakalaya mera chota sa niji pustakalay class 9 mera chota sa niji pustakalay summary in hindi mera chota sa niji pustakalaya mera chota sa niji pustakalaya extra question answers mera chota sa niji pustakalaya summary in hindi mera chota sa niji pustakalaya full chapter मेरा छोटा सा निजी पुस्तकालय NCERT Solutions for Class 9th पाठ 4 – मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय Hindi Sanchayan questions and answers of Class 9 Hindi Mera Chhota Sa Niji Pustkalay class 9 

Read More

कल्लू कुम्हार की उनाकोटी पाठ का सारांश | Kallu Kumhar Ki Unakoti summary class 9 Chapter-3 | Sanchayan Hindi class 9| EduGrown

कल्लू कुम्हार की उनाकोटी पाठ का सारांश  | Kallu Kumhar Ki Unakoti summary class 9 Chapter-3 | Sanchayan Hindi class 9| EduGrown

कल्लू कुम्हार की उनाकोटी पाठ का सारांश ( Very Short Summary ) class 9 Sanchayan

कल्लू कुम्हार की उनाकोटी में लेखक के. विक्रम सिंह ने अपनी यात्रा का वर्णन करा है। एक बार काम के सिलसिले में लेखक त्रिपुरा गए थे। वहाँ अपने कार्यक्रम के लिए उन्होंने अनेक स्थानों की यात्रा करी। उनाकोटी उन स्थानों में से एक था। लेखक ने इस स्थान का विशेष रूप से वर्णन करा है और बताया है कि वहाँ शिव की एक करोड़ से एक कम मूर्तियाँ हैं।

            त्रिपुरा में कल्लू नाम का एक कुम्हार रहता था। वह शिव जी के साथ रहना चाहता था। भगवान शिव ने शर्त रखी कि उसे एक रात में शिव जी की एक करोड़ मूर्तियाँ बनानी होंगी। कल्लू जाने के लिए बहुत उत्सुक्त था इसलिए तुरंत मूर्तियाँ बनाने लगा। परन्तु एक मूर्ति रह गयी और सुबह हो गई। इसलिए वह शिव जी के साथ नहीं जा सका और वहीँ रह गया। उसी के नाम से त्रिपुरा के उस स्थान का नाम उनाकोटी पड़ा। उनाकोटी का अर्थ है एक करोड़ से एक कम।

            लेखक को यह स्थान बहुत रमणीय लगा। इस स्थान पर लेखक ने अपने कार्यक्रम की शूटिंग भी करी।

     इसके अतिरिक्त लेखक ने त्रिपुरा की संस्कृति, सभ्यता, धर्म, वहाँ का जन जीवन और जनजातियों के बारे में बताया है। त्रिपुरा बहुधार्मिक समाज का उदाहरण है। वहाँ पर लगातार बाहरी लोग आते रहे हैं। त्रिपुरा में उन्नीस अनुसूचित जनजातियाँ हैं। वहाँ विश्व के चारों बड़े धर्मों का प्रतिनिधित्व मौजूद है। अगरतला के बाहरी हिस्से पैचारथल में एक सुंदर बौध मंदिर है। त्रिपुरा के उन्नीस कबीलों में से चकमा और मुघ महायानी बौध हैं। ये कबीले म्यांमार से आये थे। इस मंदिर की मुख्य बुद्ध प्रतिमा 1930 में रंगून से लाई गयी थी।

     टीलियामुरा में लेखक का परिचय समाज सेविका मंजू ऋषिदास और लोकगायक  हेमंत कुमार जमातिया से हुई।

      त्रिपुरा में अगरबत्ती बनाना, बाँस के खिलौने बनाना और गले में पहनने की मालायें बनाना आदि घरेलू उद्योग चलते हैं।    

कल्लू कुम्हार की उनाकोटी पाठ का सारांश ( Detailed Summary ) class 9 Sanchayan

इस पाठ में लेखक ने अपनी त्रिपुरा यात्रा का वर्णन किया है। इन्होनें त्रिपुरा के व्यक्तियों, धर्मों, दर्शनीय स्थलों आदि का वर्णन किया है। यह पाठ हमें छोटे से राज्य त्रिपुरा के बारे में कई जानकरियाँ देता है।
लेखक सूर्योदय के समय उठतें हैं, चाय और अखबार लेकर सुबह का आनंद लेते हैं। एक दिन लेखक की नींद बिजलियाँ चमकने और बादलों के गर्जना की कानफोड़ू आवाज़ से खुली। इस दृश्य ने उन्हें दिसम्बर 1999 की घटना जब वह ‘ऑन द रोड’ शीर्षक की टीवी श्रृंखला बनाने के सिलसिले में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला की यात्रा पर गए थे की याद दिला दी। श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य त्रिपुरा की राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से यात्रा करने और राज्य के विकास संबंधी गतिविधियों की बारे में जानकारी देना था।
त्रिपुरा राज्य की जनसंख्या 34 प्रतिशत है, जो काफी ऊँची है। यह राज्य बांग्लादेश से तीन तरफ से घिरा है और एक तरफ से भारत के दो राज्य मिजोरम और असम सटे हैं। सोनुपुरा, बेलोनिया, सबरूम , कैलासशहर त्रिपुरा के महत्वपूर्ण शहर हैं, जो बांग्लादेश करीब है। अगरतला भी सीमा चौकी से दो किलोमीटर दूर है। बांग्लादेश, अस्मा, पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों से लोगों की भारी आवक ने यहाँ के जनसंख्या को असंतुलित कर दिया है, जो त्रिपुरा में आदिवासी असंतोष की मुख्य वजह है।
पहले तीन दिनों में लेखक ने अगरतला और उसके नजदीक स्थित जगहों की शूटिंग की। उज्जयंत महल अगरतला का मुख्य महल है जिसमें अब वहाँ की राज्य विधानसभा बैठती है। त्रिपुरा में बाहरी लोगों के आने से समस्याएँ पैदा हुईं हैं, लेकिन इस कारण यह राज्य बहुधार्मिक समाज का उदाहरण भी बना है। त्रिपुरा में उन्नीस अनुसूचित जनजातियों और विश्व के चार बड़े धर्मों का प्रतिनिधित्व मौजूद है।

अगरतल्ला के बाद लेखक टीलियामुरा कस्बा पहुँचे जो एक विशाल गाँव है। यहाँ लेखक की मुलाकात हेमंत कुमार जमातिया से हुई। जिन्हें 1996 में संगीत नाटक अकादमी द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है। ये कोकबारोक बोली में गाते हैं जो त्रिपुरा की कबीलाई बोलियों में से है। हेमंत ने हथियारबंद संघर्ष का रास्ता छोड़कर चुनाव लड़ा और जिला परिषद के सदस्य बने गए थे। जिला परिषद ने लेखक के शूटिंग यूनिट के लिए एक भोज का आयोजन भी किया जिसमें उन्हें सीधा-सादा खाना परोसा गया। भोज के बाद लेखक ने हेमंत से गीत सुनाने के अनुरोध किया और उन्होंने लेखक को धरती पर बहती शक्तिशाली नदियों, ताज़गी भरी हवाओं और शांति का एक गीत गाया। बॉलीवुड के सबसे मौलिक संगीतकारों में एक एस. डी. बर्मन त्रिपुरा से ही थे।
टीलियामुरा शहर के वार्ड नं. 3 में लेखक की मुलाकात एक और गायक मंजू ऋषिदास से हुई। ऋषिदास मोचियों के एक समुदाय का नाम है जो जूते बनाने के अलावा तबला और ढोल जैसे वाद्यों का निमाण भी करते हैं। ऋषिदास रेडियो कलाकार होने के अतिरिक्त नगर पंचायत में अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व भी करती थीं। उन्होंने लेखक को दो गीत सुनाए  जिनका लेखक ने शूटिंग किया।

टीलियामुरा के बाद त्रिपुरा का हिंसाग्रस्त इलाका शुरू होता है। लेखक वहाँ से सी.आर.पी.एफ. की हथियारबन्द गाड़ी में मनु कस्बे ओर चल पड़े। मनु कस्बा मनु नदी के किनारे स्थित है। शाम के समय वे लोग मनु कस्बा पहुँचे। वे लोग उत्तरी त्रिपुरा जिले में पहुँच चुके थे। वहाँ लोकप्रिय घरेलू गतिविधियों में से एक है अगरबत्तियों के लिए बाँस की पतली सींके तैयार करना। अगरबत्तियाँ बनाने के लिए इन्हें कर्नाटक और गुजरात भेजा जाता है।

उत्तरी त्रिपुरा जिले का मुख्यालय कैलासशहर है जो बांग्लादेश की सीमा से करीब है। यहाँ के जिलाधिकारी से लेखक ने टी.पी.एस (टरु पोटेटो सीड्स) के बारे में जाना जो मात्र 100 ग्राम में ही एक हेक्टेयर की बुआई कर देती है।

लेखक को बाद में उनकोटि के बारे में पता चला जो देश के सबसे बड़े तीर्थों में से एक है। उनाकोटी का अर्थ होता है एक करोड़ से कम। दंतकथा के अनुसार उनकोटि में शिव की एक करोड़ में से एक मूर्ति कम है। विद्वानों के अनुसार यह जगह दस वर्ग से किलोमीटर इलाके से ज्यादा में फैली हुयी है। पहाड़ों को अंदर से काटकर मूर्तियों का निर्माण किया गया है। एक विशाल चट्टान पर गंगा अवतरण की कथा को चित्रित किया गया है।

इन आधार-मूर्तियों का निर्माता कौन है यह नहीं पता है। आदिवासियों के अनुसार इन मूर्तियों का निर्माता कल्लू कुम्हार था। कल्लू पार्वती का बड़ा भक्त था और शिव-पार्वती के साथ कैलाश जाना चाहता था। पार्वती के जोर देने पर शिव कल्लू को ले जाने के लिए तैयार हो गए परन्तु उन्होंने शर्त रखी कि एक रात में कल्लू कुम्हार को शिव की एक कोटि मूर्तियाँ बनानी होंगी। कल्लू रात भर काम करता रहा परन्तु सुबह में उसकी मूर्तियों की संख्या एक करोड़ में से एक कम निकलीं। इसी बात का बहाना बनाते हुए शिव ने कल्लू कुम्हार से अपना पीछा छुड़ा लिया और कैलाश चले गए।

इस जगह की शूटिंग करते हुए लेखक को चार बजे गए। उनाकोटी में अँधेरा छा गया और बादल गरज-गरज कर बरसने लगे। आज का गर्जन ने लेखक को तीन साल पहले वाले उनाकोटी के गर्जन का याद दिला दिया।

Important Links

NCERT Solution – कल्लू कुम्हार की उनाकोटी

For Free Video Lectures Click here

Tags

कल्लू कुम्हार की उनाकोटी प्रश्न उत्तर कल्लू कुम्हार की उनाकोटी summary कल्लू कुम्हार की उनाकोटी kallu kumhar ki unakoti kallu kumhar ki unakoti summary kallu kumhar ki unakoti class 9 kallu kumhar ki unakoti class 9 explanation kallu kumhar ki unakoti story kallu kumhar ki unakoti class 9 story kallu kumhar ki unakoti sanchayan kallu kumhar ki unakoti full story kallu kumhar ki unakoti class 9th class 9 sanchayan kallu kumhar ki unakoti summary of kallu kumhar ki unakoti sanchayan kallu kumhar class 9 sanchayan kallu kumhar ki unakoti class 9 cbse hindi class 9 sanchayan summary of class 9 sanchayan 

Read More

स्मृति पाठ का सारांश | Smriti summary class 9 Chapter-2 | Sanchayan Hindi class 9| EduGrown

स्मृति पाठ का सारांश  | Smriti summary class 9 Chapter-2 | Sanchayan Hindi class 9| EduGrown

स्मृति पाठ का सारांश ( Very Short Summary ) class 9 Sanchayan

पं० श्रीराम शर्मा द्वारा रचित लेख ‘स्मृति’ एक संस्मरणात्मक लेख है, जो साहसिक एवं शिकार कथा पर आधारित है। यह पं० श्रीराम शर्मा द्वारा लिखित ‘शिकार’ नामक पुस्तक से संकलित है जिसमें लेखक ने अपने बचपन की रोमांचकारी घटना का वर्णन किया है। सन् 1908 ई० में दिसंबर या जनवरी के महीने में शाम के साढ़े तीन या चार बजे जब लेखक अपने छोटे भाई के साथ झरबेरी से बेर तोड़कर खा रहा था, उन्हें (लेखक को) उनके बड़े भाई ने बुलवाया। लेखक पिटाई के भय से डर गया, परंतु भाई साहब ने लेखक को मक्खनपुर डाकखाने में पत्र डालने के लिए दिए जो बहुत आवश्यक थे। लेखक अपने छोटे भाई के साथ अपने-अपने डंडे लेकर व माँ के दिए चने लेकर चल दिए। लेखक ने पत्रों को अपनी टोपी में रख लिया क्योंकि उनके कुर्ते में जेबें न थी। मार्ग में दोनों भाई उस कुएँ के पास पहुँचे जो कच्चा था तथा जिसमें एक अतिभयंकर काला साँप था। प्रतिदिन लेखक व उसके मित्र कुएँं में ढेला फेंककर साँप की क्रोधपूर्ण फुसकार पर कहकहे लगाते थे। आज भी लेखक के मन में साँप की फुसकार सुनने की इच्छा जाग्रत हुई।

लेखक ने एक ढेला उठाया और एक हाथ से टोपी उतारकर कुएँ में गिरा दिया। लेखक के टोपी हाथ में लेते ही तीनों चिट्ठियाँ जो टोपी में रखी थीं चक्कर काटती हुए कुएँ में गिर गई। निराशा व पिटने के भय से दोनों भाई कुएँ के पाट पर बैठकर रोने लगे। लेखक का मन करता कि माँ आकर गले लगाकर कहे कोई बात नहीं या घर जाकर झूठ बोल दे, परंतु लेखक झूठ बोलना नहीं जानता था तथा सच बताने पर उसे पिटाई का भय था, तब लेखक ने कुएँ मे घुसकर चिट्ठियाँ निकालने का दृढ़ निश्चय किया। लेखक ने अपनी व भाई की धोतियाँ तथा रस्सी बाँधी और रस्सी के एक सिरे पर डंडा बाँधकर कुएँ में डाल दिया तथा दूसरा सिरा कुएँ की डेंग से बाँध दिया और स्वयं धोती के सहारे कुएँ मे घुस गया। कुएँ में धरातल से चार-पाँच गज की ऊँचाई से लेखक ने देखा कि साँप उसका मुकाबला करने के लिए फन पैâलाकर तैयार था। लेखक को साँप को मारने व चिट्ठियाँ लेने के लिए कुएँ के धरातल पर उतरना ही था क्योंकि चिट्ठियाँ वहीं गिरी हुई थी। जैसे-जैसे लेखक नीचे उतरता वैसे-वैसे उसका चित्त एकाग्र होता जाता। कच्चे कुएँ का व्यास कम होता है इसलिए डंडा चलाने के लिए पर्याप्त स्थान न था। तभी लेखक ने साँप को न छेड़ने का निर्णय लिया। लेखक ने डंडे से चिट्ठियाँ सरकाने का प्रयास किया और साँप की फुसकार से लेखक के हाथ से डंडा छूट गया। लेखक ने दूसरा प्रयास किया और साँप डंडे से चिपट गया।

डंडे के लेखक की ओर खिंच आने से साँप की मुद्रा बदल गई और लेखक ने लिफाफे और पोस्टकार्ड चुन लिए। लेखक ने चिट्ठियों को धोती से बाँध दिया, जिसे छोटे भाई ने ऊपर खींच लिया तथा डंडा उठाकर हाथों के सहारे ऊपर चढ़ गया। ऊपर आकर वह थोड़ी देर पड़ा रहा तथा किशनपुर के जिस लड़के ने उसे ऊपर चढ़ते देखा था उसे कहा कि इस घटना के बारे में किसी से न कहे। सन 1915 में मैट्रीक्युलेशन उत्तीर्ण करने के बाद लेखक ने यह घटना अपनी माँ को बताई और माँ ने लेखक को अपनी गोद में छुपा लिया।

स्मृति पाठ का सारांश ( Detailed Summary ) class 9 Sanchayan

प्रस्तुत पाठ या संस्मरण स्मृति लेखक श्रीराम शर्मा जी के द्वारा लिखित है | इस पाठ के माध्यम से लेखक ने अपने बाल्यावस्था के अविस्मरणीय घटना का वर्णन किया है | प्रस्तुत संस्मरण में लेखक ने उस घटना का चित्रण किया है, जिसमें उन्होंने साँप से लड़कर चिट्ठीयों को सुरक्षा प्रदान किया था | 

आगे प्रस्तुत पाठ या संस्मरण के अनुसार, ठंड का मौसम गतिमान था | एक रोज शाम में जब लेखक अपने दोस्तों के साथ क्रीड़ा अथवा खेल-कूद कर रहे थे, तभी एक आदमी ने उन्हें आवाज़ दी कि तुम्हारे भाई बुला रहे हैं | लेखक

अपने छोटे भाई के साथ डरे-सहमे घर की तरफ़ चल पड़ते हैं | लेखक के मन में किसी गलती के कारण पिटने का ख़ौफ़ सता रहा था | जब लेखक अपने घर पहुँचते हैं तो वे देखते हैं कि उनके बड़े भाई चिट्ठी लिख रहे हैं | तत्पश्चात्, लेखक को उनके बड़े भाई ने चिट्टियाँ सौंपी तथा उन्हें मक्खनपुर पोस्ट ऑफिस में पोस्ट करने को कहा | लेखक और उनके छोटे भाई ने चिट्ठीयों को टोपी में रखा और अपने-अपने डंडे पकड़कर चल दिए | आगे पाठ के अनुसार, वे लोग गाँव से चार फर्लांग दूर उस कुएँ के पास आ पहुँचे, जहाँ पर एक भयंकर काला साँप मौजूद था | देखा जाए तो कुआँ कच्चा था तथा लगभग चौबीस हाथ गहरा था | पानी के नाम पर उस कुएँ में कुछ भी नहीं था | वास्तव में, जब लेखक और उसके सहपाठी स्कूल के लिए जाते थे, तब उस वक़्त वे लोग कुएँ में ढेला मारते और साँप की आवाज़ सुनकर मजे लेते थे | आज भी कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला | लेखक ने ढेला उठाया और एक हाथ से टोपी उतारते हुए साँप पर ढेला मार दिया | टोपी के हाथ में लेते ही तीनों चिट्ठीयाँ कुएँ में गिर पड़ी | लेखक को ऐसा लगा मानों उसकी जान ही निकल गई हो | तत्पश्चात्, लेखक और उनके छोटे भाई दोनों कुएँ के समीप बैठकर दहाड़ें मार-मार कर रोने लगते हैं | कुछ समय गुजर जाने के पश्चात् दोनों के मध्य यह भयमुक्त फैसला लिया गया कि लेखक कुएँ के अंदर जाकर चिट्ठीयाँ निकाल कर लाएँगे | 

आगे प्रस्तुत पाठ के अनुसार, उन लोगों ने धोतियों और रस्सियों में गाठें लगाकर एक बड़ी रस्सी तैयार की | तत्पश्चात्, रस्सी के एक छोर पर डंडा बाँधा गया और उसे कुएँ में डाल दिया गया | लेखक ने रस्सी के दूसरे छोर को लकड़ी से बाँधकर अपने छोटे भाई के हाथ में थमा दिया | कुएँ के अंदर साँप फ़न फैलाकर बैठा था | लेखक भी अपने साहस का परिचय देते हुए धीरे-धीरे कुएँ के अंदर उतरने लगे | लेखक अपनी आँखें साँप के फ़न की तरफ़ ही टिकाकर रखे थे | लेकिन जहाँ साँप था, वहाँ पर डंडा चलाने का स्थान भी नहीं था | इन्हीं सब वजहों से लेखक को अपनी योजना कहीं न कहीं असफल होते लगने लगी थीं | अभी तक साँप ने लेखक पर किसी प्रकार का हमला नहीं किया था | इसलिए लेखक ने भी अपने डंडे से फ़न को दबाने की कोई कोशिश नहीं की थी | तत्पश्चात्, ज्यों ही लेखक ने डंडे को साँप के दायीं ओर पड़ी चिट्ठी की तरफ बढ़ाया, साँप ने अपना विष डंडे पर छोड़ दिया | लेकिन इसके बाद लेखक के हाथ से डंडा छूट गया | तत्पश्चात्, साँप ने डंडे के ऊपर लगातार तीन प्रहार किए | इस दृश्य को देखकर लेखक के छोटे भाई को अंदेशा हुआ कि कहीं लेखक को साँप ने डस तो नहीं लिया है | यह सोचकर लेखक का भाई चीखता है | आगे पाठ के अनुसार, लेखक ने डंडे को पुन: उठाकर चिट्ठीयाँ उठाने का प्रयत्न किया, परन्तु साँप ने फिर से वार किया | लेकिन इस बार लेखक ने अपने हाथों से डंडा नहीं गिरने दिया | पर तत्पश्चात् जैसे ही साँप का पिछला भाग लेखक के हाथों में स्पर्श हुआ, लेखक ने फ़ौरन डंडा पटक दिया | इसी उठा-पटक में साँप का जगह बदल गया | तभी लेखक ने तुरंत चिट्ठीयों को उठाया और रस्सी में बाँध दिया | तत्पश्चात्, लेखक के भाई ने रस्सी से बंधे चिट्ठीयों को ऊपर की ओर खींच लिया | 

आगे पाठ के अनुसार, नीचे गिरे अपने डंडे को साँप के पास से लेने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा | आगे लेखक के साथ और भी मुश्किल सामने आई, उसे अब अपने हाथों के बल पर ऊपर चढ़ना था | लेखक ने ग्यारह वर्ष की उम्र में 36 फुट चढ़ने का कारनामा किया था | वो भी जान हथेली पर रखकर उन्होंने ऐसे साहस भरे काम को अंजाम दिया था | तत्पश्चात्, लेखक और उनके छोटे भाई ने वहीं पर विश्राम किया | जब लेखक 10वीं की परीक्षा पास किए तो उन्होंने यह साहसिक घटना अपनी माँ को सुनाई | उस वक़्त लेखक की माँ ने उन्हें अपनी गोद में बैठाकर लेखक के प्रति प्रशंसा के पुल बाँधे | 

Important Link

NCERT Solution – स्मृति

For Free Video Lectures Click here

Tags

स्मृति श्रीराम शर्मा smriti chapter class 9 hindi smriti chapter class 9 solutions smriti chapter class 9 summary smriti chapter class 9 mcq smriti chapter class 9 explanation smriti chapter class 9  solutions smriti chapter class 9 extra questions smriti chapter class 9th smriti chapter class 9 questions and answers shri ram sharma smriti smriti class 9 कहानी  स्मृति संचयन श्री राम शर्मा स्मृति सीबीएसई श्री राम शर्मा Smriti स्मृति, पाठ 2 संचयन स्मृति  श्रीराम शर्मा 

Read More

गिल्लू पाठ का सारांश | Gillu summary class 9 Chapter-1 | Sanchayan Hindi class 9| EduGrown

गिल्लू पाठ का सारांश  | Gillu summary class 9 Chapter-1 | Sanchayan Hindi class 9| EduGrown

गिल्लू पाठ का सारांश ( Very Short Summary ) class 9 Kritika

छायावादी​ कविता के मुख्य निपुणों में से एक महादेवी वर्मा भी है। आधुनिक मीरा के रूप में महादेवी जी को जाना जाता है, उन्हें ज्ञानपीठ और साहित्य अकादमी पुरस्कारों जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

लेखक के जीवन का एक रोचक बात यह थी कि उनको जानवरों से बहुत प्रेम था। पशु क्रूरता के खिलाफ एक मजबूत अधिवक्ता होने के नाते, अपने पालतू जानवरों पर कहानियों की एक विशाल पुस्तक लिखी जिसने अप्रत्याशित रूप से उनके जीवन में कदम रखा।

गिलु, महादेवी जी को उनके बगीचे में घायल पाया गया था। कौवा के ठोकर से गिलु माटी पर निश्चिछल था।वह उसे अपने बेडरूम में ले गई जो कि अगले दो साल तक अपने प्रवास में बनी रही। वह महादेवी जी के साथ खेलता था, उनके हाथों से खाता था। उनको पढ़ाई के वक्त एक टक देखता था। जब एक कार दुर्घटना में महादेवी जी घायल हो तो गिलू ने काजू नहीं खाता था। जब वह अपने घर वापसी की तो उन्होंने​ देखा कि काजू के एक ढेर गिलु के स्विंग पर ढेर हो गया था। गिल्लू अब तक केवल एकमात्र पशु था, जिसने उसकी प्लेट से खाया है और ऐसा ही कुछ महादेवी को याद करते हैं।

दुर्भाग्यपूर्ण दिन, लेखक ने गिलू के पंजे को ठंडा होते हुए देखा। उसने हीटर पर स्विच करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार गिलु चला गया।

गिल्लू पाठ का सारांश ( Detailed Summary ) class 9 Kritika

इस पाठ में लेखिका महादेवी वर्मा का एक छोटे, चंचल जीव गिलहरी के प्रति प्रेम झलकता है। उन्होंने इस पाठ में उसके विभिन्न क्रियाकलापों और लेखिका के प्रति उसके प्रेम से हमें अवगत कराया है। उन्होंने गिलहरी जैसे लघु जीव के जीवन का बड़ा अच्छे ढंग से चित्रण किया है।  
एक दिन लेखिका की नजर बरामदे में गिलहरी के एक छोटे से बच्चे पर पड़ी जो शायद घोंसले से गिर गया होगा जिसे दो कौवे मिलकर अपना शिकार बनाने की तैयारी में थे। लेखिका गिलहरी के बच्चे को उठाकर अपने रूम ले गयी और कौवे की चोंच से घायल बच्चे का मरहम-पट्टी किया। कई घंटे के उपचार के बाद मुँह में एक बूँद पानी टपकाया जा सका। तीसरे दिन वह इतना अच्छा हो गया कि लेखिका की ऊँगली अपने पंजो से पकड़ने लगा।

तीन चार महीने में उसके चिकने रोएँ, झब्बेदार पूँछ और चंचल चमकती आँखें सभी को आश्चर्य में डालने लगीं। लेखिका ने उसका नाम गिल्लू रखा। लेखिका ने फूल रखने की एक हल्की डलिया में रुई बिछाकर तार से खिड़की पर लटका दिया जो दो साल तक गिल्लू का घर रहा।

गिल्लू ने लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए वह लेखिका के पैर तक आकर सर्र से पर्दे पर चढ़ जाता और फिर उसी तेजी से उतरता। वह दौड़ लगाने का काम तब तक करता जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए न उठती। वह अपनी चमकीली आँखों से लेखिका के क्रियाकलापों को भी देखा करता। भूख लगने पर वह लेखिका को चिक-चिक कर सूचना देता था।

गिल्लू के जीवन में पहला बसंत आया। अन्य गिलहरियाँ जाली खिड़की के जाली के पास आकर चिक-चिक करने लगीं और गिल्लू भी जाली के पास जाकर बैठा रहता। इसे देखकर लेखिका ने जाली के एक कोना खोलकर गिल्लू को मुक्त कर दिया।

लेखिका के कमरे से बाहर जाने पर गिल्लू भी जाली से बाहर चला जाता। वह दिन भर अन्य गिलहरियों के साथ उछलता-कूदता और शाम होते ही अपने झूले में वापस आ जाता। लेखिका के खाने के कमरे में पहुँचते ही गिल्लू भी वहाँ पहुँच जाता और थाली में बैठ जाना चाहता। बड़ी मुश्किल से लेखिका ने उसे थाली के पास बैठना सिखाया। वह वहीं बैठकर चावल का एक-एक दानासफाई से खाता।
गिल्लू का प्रिय खाद्य पदार्थ काजू था। कई दिन काजू नहीं मिलने पर वह अन्य खानें की चीजें लेना बंद कर देता या झूले से नीचे फेंक देता था।

उसी बीच लेखिका मोटर दुर्घटना में आहत हो गयीं जिससे उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रुकना पड़ा। उन दिनों में गिल्लू ने अपना प्रिय पदार्थ काजू लेना काफी कर दिया था। लेखिका के घर लौटने पर वह तकिये पर सिरहाने बैठकर अपने नन्हे पंजों से लेखिका सर और बालों को हौले-हौले सहलाता और एक सेविका की भूमिका निभाता।

गर्मियों में वह लेखिका के पास रखी सुराही पर लेट जाता और लेखिका के समीप रहने के साथ-साथ ठंडक में भी रहता।

चूँकि गिलहरियों की उम्र दो वर्ष से अधिक नहीं होती इसलिए उसके जीवन का भी अंत आ गया। दिन भर उसने कुछ नहीं खाया-पीया। रात में वह झूले से उतरकर लेखिका के बिस्तर पर आया और ठंडे पंजों से उनकी उँगली पकड़कर चिपक गया। लेखिका ने हीटर जलाकर उसे ऊष्मा देने का प्रयास किया परन्तु प्रयास व्यर्थ रहा और सुबह की पहली किरण के साथ सदा के लिए सो गया।

लेखिका ने उसे सोनजुही की लता के नीचे उसे समाधि दी। सोनजुही में एक पीली कली को देखकर लेखिका को गिल्लू की याद आ गयी।

Important Link

NCERT Solution – गिल्लू पाठ

For Free Video Lectures Click here

Tags

गिल्लू कहानी महादेवी वर्मा ncert class 9 hindi chapter gillu ncert class 9 hindi chapter gillu mcq ncert class 9 hindi chapter 1 gillu ncert solutions for class 9 hindi sanchayan chapter 1 gillu summary ncert solutions for class 9 hindi sanchayan chapter 1 gillu  ncert class 9 hindi chapter gillu solutions कक्षा 9 हिंदी NCERT Class 9 Hindi Class 9 Hindi Gillu Katha notes कक्षा 9 हिंदी पाठ गिल्लू, महादेवी वर्मा कक्षा 9 Hindi Course b गिल्लू कक्षा 9 Mahadevi Verma गिल्लू कहानी महादेवी वर्मा गिल्लू कहानी महादेवी वर्मा की गिल्लू और महादेवी वर्मा की कहानी stories of Mahadevi Verma 

Read More

किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया पाठ का सारांश | Kis Tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya summary class 9 Chapter-5 | Kritika Hindi class 9| EduGrown

किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया पाठ का सारांश  | Kis Tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya  summary class 9 Chapter-5 | Kritika Hindi class 9| EduGrown

किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया कहानी का सारांश ( Very Short Summary ) class 9 Kritika

किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया’ इस पाठ के माध्यम से लेखक शमशेर बहादुर जी ने अपने हिन्दी लेखन में आने की घटनाओं का उल्लेख किया है। बहादुर जी के अनुसार लेखन में उनका कोई विशेष झुकाव नहीं था और हिन्दी में तो बिलकुल नहीं था। वह दिल्ली में चित्रकारी सीखा करते थे। अपनी पत्नी की मृत्यु से आहत, वह यहाँ-वहाँ भागा करते थे। अंग्रेज़ी और उर्दू भाषा में वह थोड़ा बहुत लिख लिया करते थे लेकिन लेखन क्षेत्र में वह कुछ करेंगे ऐसा कभी सोचा नहीं था। हरिवंश राय ‘बच्चन’ के अथक प्रयास के कारण ही वह हिन्दी के क्षेत्र में आए। पंत जी और निराला जी ने भी उनको सहयोग दिया। धीरे-धीरे हिन्दी की तरफ़ उनका झुकाव आरम्भ हुआ और आगे चलकर उन्होंने हिन्दी में लिखना आरम्भ किया। यह पाठ जहाँ बहादुर जी के व्यक्तित्व और जीवन से हमारा परिचय कराता है, वहीं हरिवंश राय बच्चन की संवेदनशीलता और बहादुर जी के प्रति उनकी आत्मीयता को भी दर्शाता है। यह रचना शमशेर बहादुर के जीवन से लिए गए कुछ महत्वपूर्ण पलों का एक सुंदर रूप है।

किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया कहानी का सारांश ( Detailed Summary ) class 9 Kritika

किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया कहानी का सारांश ( Detailed Summary ) class 9 Kritika

इस कहानी के लेखक शमशेर बहादुर सिंह जी हैं।इस कहानी में लेखक ने अपने जीवन के उन तमाम घटनाक्रमों का जिक्र किया है जिसके फलस्वरूप उन्होंने हिंदी साहित्य जगत में कदम रखा और हिन्दी लेखन कार्य आरंभ किया और खूब सारी कविताएं , निबंध और कहानियां लिखकर प्रसिद्धि कमाई। अपने इस लेख में लेखक ने श्री हरिवंश राय बच्चनजी , सुमित्रानंदन पंतजी , निरालाजी का दिल से आभार प्रकट किया है।

कहानी की शुरुआत करते हुए लेखक शमशेर बहादुर जी कहते हैं कि वो जिस स्थिति में थे उसी स्थिति में अपने घर से पहली बस पकड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली पहुंच कर  उन्होंने तय किया कि उन्हें कोई न कोई काम अवश्य करना है। इसीलिए वो अपनी इच्छानुसार पेंटिंग की शिक्षा लेने “उकील आर्ट स्कूल” पहुंचे। परीक्षा में सफल होने के कारण उन्हें बिना फीस दिए ही वहाँ प्रवेश मिल गया।

लेखक ने करोलबाग में सड़क किनारे एक कमरा किराए में लिया और वहीं से वो पेंटिंग सीखने कनाट प्लेस जाते थे। पेंटिंग क्लास जाने और आने के रास्ते में वो अपना अधिकतर समय कभी ड्राइंग बनाकर तो कभी कविताएं लिखकर गुजारा करते थे।

हालाँकि उन्हें इस बात का जरा भी आभास नहीं था कि कभी उनकी कविताएं प्रकाशित होगी। आर्थिक हालत अच्छे न होने के कारण कभी-कभी लेखक के बड़े भाई तेज बहादुर उन्हें कुछ रुपए भेज देते थे और कुछ रुपए लेखक स्वयं साइन बोर्ड पेंट करके भी कमा लेते थे।

कुछ समय बाद लेखक के एक तीस-चालीस वर्ष के महाराष्ट्रीयन पत्रकार मित्र उनके साथ आकर रहने लगे।लेखक उस वक्त कभी कविताएं और कभी उर्दू में गजल के कुछ शेर भी लिख लिया करते थे।

लेखक की पत्नी का देहांत टी.बी नामक बीमारी के कारण हो चुका था। इसीलिए वो अपने आप को बिल्कुल अकेला महसूस करते और दुखी रहते थे। पेंटिंग करना , कविताएं लिखना , उनका जीवन बस इन्हीं तक सीमित रह गया था।

एक बार लेखक अपनी क्लास खत्म होने के बाद घर जा चुके थे। तब बच्चन जी उनके स्टूडियो में आए और लेखक को वहां ना पाकर उनके नाम एक नोट छोड़ कर चले गए। लेखक कहते हैं कि उनकी एक बहुत बुरी आदत थी कि वह कभी भी किसी के भी पत्रों का जवाब नहीं देते थे। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने बच्चन जी के लिए एक अंग्रेजी का सॉनेट लिखा। लेकिन वह उसे बच्चन जी को भेज नहीं पाए।

इसके बाद लेखक अपनी ससुराल देहरादून आ गए। जहां उन्होंने एक केमिस्ट की दुकान में कंपाउंडरी सीखी । और एक दिन अचानक उन्होंने अंग्रेजी में लिखा अपना वह सॉनेट बच्चन जी को भेज दिया।

बात सन 1937 की हैं जब बच्चनजी गर्मियों की छुट्टियों में देहरादून आए और बृज मोहन गुप्ता के यहां ठहरे। और फिर एक दिन वो बृज मोहन गुप्ता के साथ उनकी केमिस्ट की दुकान में आकर उनसे मिले। लेखक बताते हैं कि उस दिन मौसम खराब था और आँधी आने के कारण वो एक गिरते पेड़ के नीचे आते-आते बच गए।

इस छोटी सी मुलाकात में लेखक का बच्चन जी के साथ एक व्यवहारिक रिश्ता जुड़ गया था ।लेखक कहते हैं कि बच्चनजी की पत्नी का भी देहांत हो चुका था। इसीलिए वो भी बहुत दुखी रहते थे। उनकी पत्नी उनके सुख-दुख की संगिनी थी। वह विशाल हृदय की मलिक्का व बात की धनी महिला थी।

लेखक की मनोदशा देखकर बच्चनजी ने उन्हें इलाहाबाद आकर पढ़ने की सलाह दी और उनकी बात मान कर लेखक इलाहाबाद पहुंच गए। बच्चन जी ने लेखक को M.A में प्रवेश दिला दिया।

इलाहाबाद में लेखक को बच्चनजी व उनके परिवार से बहुत सहयोग मिला। बच्चनजी के पिताजी ने लेखक को उर्दू-फारसी की सूफी नज्मों का एक संग्रह भी भेंट किया। बच्चनजी ने स्वयं भी M.A अंग्रेजी विषय से किया था लेकिन उन्होंने नौकरी नहीं की। लेखक का भी सरकारी नौकरी के प्रति कोई रुझान नहीं था। इसीलिए वो भी सरकारी नौकरी से दूर ही रहे।

लेखक आगे कहते हैं कि श्री सुमित्रानंदन पंतजी की सहायता से उन्हें “हिंदू बोर्डिंग हाउस” के कॉमन रूम में एक सीट फ्री मिल गई थी।और इसी के साथ ही उन्हें पंत जी की सहायता से “इंडियन प्रेस” में अनुवाद का काम भी मिल गया था।

यहीं से लेखक ने हिंदी कविताओं व लेखन कार्य को गंभीरता से लेना आरंभ किया। लेखक के परिवार में उर्दू का माहौल होने के कारण उन्हें उर्दू का अच्छा ज्ञान था। लेकिन उनका हिंदी लिखने का अभ्यास बिल्कुल ही छूट चुका था।बच्चन जी की मदद से उन्होंने पुन: हिंदी लिखने में महारत हासिल की। 

उनकी कुछ रचनाएं “सरस्वती” और “चाँद” में भी छप चुकी थी। “अभ्युदय” में छपा उनका एक “सॉनेट” बच्चन जी को बहुत पसंद आया। लेखक कहते हैं कि उन्हें पंतजी और निरालाजी ने हिंदी की ओर आकर्षित किया । अब बच्चनजी भी हिंदी में लेखन कार्य शुरू कर चुके थे।

लेखक को लगा कि अब उन्हें भी हिंदी में लेखन कार्य करने के लिए कमर कस लेनी चाहिए। लेखक लाख कोशिशों के बाद भी M.A. नहीं कर पाए जिसका बच्चनजी को बहुत दुख था।

लेखक ने अब हिंदी कवितायें लिखनी आरम्भ की और उनके प्रयास सार्थक भी हो रहे थे। “सरस्वती” पत्रिका में छपी लेखक की एक कविता ने निराला जी का ध्यान खींचा। इसी के साथ ही  लेखक ने कुछ और निबंध भी लिखें।

लेखक के अनुसार उनके हिंदी साहित्य जगत में फलने फूलने के पीछे बच्चनजी का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

लेखक कहते हैं कि बाद में वो निश्चित रूप से बच्चन जी से दूर ही रहे क्योंकि उन्हें चिट्ठी-पत्री तथा मिलने जुलने में अधिक विश्वास नहीं था लेकिन बच्चनजी हमेशा उनके बहुत निकट रहे।

लेखक कहते हैं कि बच्चनजी का व्यक्तित्व उनकी श्रेष्ठ कविताओं से भी बहुत बड़ा व अद्भुत है। बच्चनजी जैसे व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति इस दुनिया में कम ही होते हैं।

Important Link

NCERT Solution – किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया

For Free Video Lectures Click here

Tags

kis tarah aakhirkar main hindi mein aaya किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया short summary kis tarah aakhirkar main hindi mein aaya solutions किस तरह आखिरकार किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया प्रश्न उत्तर Easy Explanation Class 9 Hindi Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya Class 9  Complete Summary Explanation किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया क्लास नाइन एक्सप्लेनेशन ऑफ चैप्टर hbse cbse rbse class 9 hindi  किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया class 9

Read More

माटी वाली कहानी का सारांश | Mati Wali summary class 9 Chapter-4 | Kritika Hindi class 9| EduGrown

माटी वाली कहानी का सारांश  | Mati Wali summary class 9 Chapter-4 | Kritika Hindi class 9| EduGrown

माटी वाली कहानी का सारांश ( Very Short Summary ) class 9 Kritika

माटी वाली’ कहानी टिहरी शहर की कहानी है। पुराने टिहरी शहर को बाँध के रास्ते में आने के कारण डूबो दिया गया था। यह उन लोगों की कहानी है, जिन्हें अपने पुरखों की धरोहर को त्यागना पड़ा। यह विस्थापन का वह दर्द है, जिसे हर टिहरीवासियों ने सहा था। लेखक ने इस दर्द को माटी वाली के द्वारा दर्शाया है। पूरे टिहरी में वह एकमात्र ऐसी स्त्री थी, जो घर-घर में माटी पहुँचाती थी। उसकी जीविका का साधन ही माटी खाना था। उससे भी उसका जीवन बड़ी मुश्किल से चलता था। परन्तु वह इसमें भी खुश थी। माटी वाली के पास कहने को कुछ नहीं था। उसका वृद्ध बीमार पति, उसकी टूटी हुई झोपड़ी और वह स्थान जहाँ से वह माटी लाती थी। ये सब उसके जीवन की अमुल्य धरोहरें थीं। पति की बीमारी और बुढ़ापे के कारण साथ छूट गया, उसका घर और माटीखाना टिहरी बाँध के कारण उससे छूट गया। पति के बाद वे ही उसके जीवन का आधार थे। उसके पास रोने के सिवाए अब कुछ नहीं बचा था। उसके दर्द को बाटने और समझने वाला भी कोई नहीं था। सिर्फ वह दर्द था, जो कभी न खत्म होने वाला था।

माटी वाली कहानी का सारांश  | Mati Wali summary class 9 Chapter-4 | Kritika Hindi class 9| EduGrown

माटी वाली कहानी का सारांश ( Detailed Summary ) class 9 Kritika

टिहरी में भागीरथी नदी पर बहुत बड़ा बाँध बना है जिसमें पूरा टिहरी शहर और उसके पास के अनेक गाँव डूब गए। पहले जो लोग अपने घरो, व्यापारियों से जुड़े थे उनके सामने अचानक विस्थापित होने का संकट उपस्थित हो गया ।’ माटी वाली ‘ ( Maati Wali ) कहानी भी इसी विस्थापन की समस्या से जुड़ी है। 

          बूढ़ी ‘माटी वाली ‘ पूरे टिहरी शहर में घर-घर लाल मिट्टी बाँट रही होती है और उसी से उसका जीवन चलता है [घरो में लिपाई-पुताई में लाल मिट्टी काम आती है। एक पुराने कपड़े की गोल गद्दी सिर पर रखकर उस पर मिट्टी का कनस्तर रखे हुए वह घर-घर जाकर मिट्टी बेचती है ,उसे सारे शहर के लोग माटी वाली के नाम से ही जानते हैं। एक दिन माटी वाली मिट्टी बेचकर एक घर में पहुँचती है तो मकान मालकिन ने उसे दो रोटियां दी । माटी वाली ने उसमें से एक रोटी अपने सिर पर रखे गंदे कपड़े से बाँध ली | तब तक मालकिन चाय लेकर आ गई। पीतल के पुराने गिलास में माटी वाली फूंक -फूंक कर चाय सुड़कने लगी। माटी वाली ने कहा कहा कि पूरे बाज़ार में अब किसी के पास ऐसी पुरानी चीजें नहीं रह गई हैं जिस पर मालकिन ने कहा की यह पुरखो की चीज़े हैं। न जाने किन कष्टों के साथ इन्हे खरीदा गया होगा | अब लोग इनका कदर नहीं करते। अपनी चीज़ का मोह बहुत बुरा होता है और टिहरी का मोह भी ऐसा ही है। 

          माटी वाली ने कहा कि जिनके पास ज़मीन या कोई संपत्ति है उन्हें कोई ठिकाना मिल ही जाता है लेकिन माटी वाली जैसे बेघर –बाल मजदूरों का क्या होगा ? माटी वाली उस दिन दो-तीन घरों में मिट्टी पहुँचाकर तीन रोटी बांधकर अपने बुड्ढे पति के लिए लायी थीं। वह रोज़ इसी आस में बैठा रहता है। आज वह उसके लिए प्याज भी खरीद लायी थीं कि कूटकर रोटी के साथ दे देगी | घर पहुंची तो पाया की बूढा मर चूका है। 

           टिहरी बाँध से उखड़े लोगों को बसाने वाले साहेब ने माटी वाली से पूछा की वह जहाँ रहती है वहां का प्रमाण -पत्र ले आये पर उसके पास ऐसा कोई भी प्रमाण – पत्र नहीं था । वह तो सारी ज़िन्दगी माटाखान से खोदकर मिट्टी बेचती रही । माटाखान का भी उसके नाम कोई कागज़ नहीं था। ऐसे में उसे सरकारी मदद नहीं मिली। टिहरी बाँध भरने लगा | लोग अफरातफरी में घर छोड़कर भागने लगे , निचले भाग में बने शमशान पहले डूबने लगे | मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुकी माटी वाली अपनी झोपड़ी के बाहर लोगों से कह रही थीं – “गरीब आदमी का शमशान नहीं उजाड़ना चाहिए।” 

Important Link

NCERT Solution – माटी वाली Mati Wali

For Free Video Lectures Click here

Tags

माटी वाली माटी वाली NCERT Hindi Book for Class 9 Mati Wali extra questions माटी वाली का चरित्र चित्रण कक्षा 9 हिंदी कृतिका की एनसीईआरटी समाधान माटी वाली सचमुच दलित शोषित और लाचार है स्पष्ट कीजिए माटी वाली कहानी के लेखक हैं mati wali writer mati wali summary mati wali extra questions mati wali gadi summary of kritika class 9 chapter 4 ncert solutions for class 9 hindi kritika chapter 4 short answer class 9 hindi kritika chapter 5 question answer class 9 hindi kritika chapter 5 summary माटी वाली क्या काम करती थी? माटी वाली का रोटियों का इस तरह हिसाब लगाना उसकी किस मजबूरी को प्रकट करता है ? कक्षा 9 हिंदी कृतिका की एनसीईआरटी समाधान

Read More

रीढ़ की हड्डी एकांकी का सारांश | Reedh Ki Haddi Class 9 Summary summary class 9 Chapter-2 | Kritika Hindi class 9| Edugrown

रीढ़ की हड्डी एकांकी का सारांश | Reedh Ki Haddi Class 9 Summary  summary class 9 Chapter-2 | Kritika Hindi class 9| Edugrown

रीढ़ की हड्डी एकांकी का सारांश ( Very Short Summary ) class 9 Kritika

रीढ़ की हड्डी पाठ जगदीशचन्द्र माथुर द्वारा लिखी गई है| पाठ में लड़कियों को शादी के लिए भेड़ बकरियों की तरह उन्हें पहले परखा जाता है| लड़कों के दोषों को न देखकर लड़की के गुण पर दोषों की छानबीन की जाती है|

कहानी में उमा के विवाह के लिए गोपाल और उनके पुत्र शंकर देखने घर आते है| उमा एक पढ़ी लिखी हुई लड़की थी| उमा के पिता रामस्वरूप अपनी पुत्री की उच्च शिक्षा को छिपाते है| जब उमा सब के सामने आई तब , गोपाल हैरान हो जाते है| उमा लड़कियों को भेड़-बकरी की तरह मानने वाले गोपाल को बहुत सुनती है| उमा उनके बेटे शंकर का लड़कियों के छात्रावास के चक्कर काटने की आदत के बारे में सब को बता देती है| वह कहती है शंकर छात्रावास के चक्कर लगाने के कारण वह बुरी तरह पिट चुके है , जिसके कारण उनकी रीढ़ की हड्डी की टूट गई है| वह बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा सके थे| गोपाल यह सब सुन कर अपना संतुलन खो बैठता है| शंकर की यह सुनकर हैरान रह जाता है| इस प्रकार यह नाटक खत्म हो जाता है|

रीढ़ की हड्डी एकांकी का सारांश ( Detailed Summary ) class 9 Kritika

“रीड की हड्डी” कहानी की शुरुआत कुछ इस तरह से होती हैं। उमा एक पढ़ीलिखी शादी के योग्य लड़की हैं जिसके पिता रामस्वरूप उसकी शादी के लिए चिंतित हैं। और आज उनके घर लड़के वाले (यानि बाबू गोपाल प्रसाद जो पेशे से वकील हैं और उनका लड़का शंकर जो बीएससी करने के बाद मेडिकल की पढाई कर रहा हैं।)  उमा को देखने आ रहे हैं।

चूंकि रामस्वरूप की बेटी उमा को देखने के लिए आज लड़के वाले आ रहे हैं। इसीलिए रामस्वरूप अपने नौकर रतन के साथ अपने घर के बैठक वाले कमरे को सजा रहे हैं। उन्होंने बैठक में एक तख्त (चारपाई) रख कर उसमें एक नया चादर बिछाया। फिर उमा के कमरे से हारमोनियम और सितार ला कर उसके ऊपर सजा दिया।

रामस्वरूप जमीन में एक नई दरी और टेबल में नया मेजपोश बिछाकर उसके ऊपर गुलदस्ते सजाकर कमरे को आकर्षक रूप देने की कोशिश करते हैं। 

तभी रामस्वरूप की पत्नी प्रेमा आकर कहती है कि उमा मुंह फुला कर (नाराज होना) बैठी है। इस पर रामस्वरूप अपनी पत्नी प्रेमा से कहते हैं कि वह उमा को समझाएं क्योंकि बड़ी मुश्किल से उन्हें एक रिश्ता मिला है। इसलिए वह अच्छे से तैयार होकर लड़के वालों के सामने आए।

दरअसल उमा के पिता किसी भी कीमत पर इस रिश्ते को हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं। लेकिन प्रेमा कहती है कि उसने उमा को बहुत समझाया है लेकिन वह मान नहीं रही हैं।

उसके बाद वह रामस्वरूप पर दोषरोपण करते हुए कहती हैं कि यह सब तुम्हारे ज्यादा पढ़ाने लिखाने का नतीजा है। अगर उमा को सिर्फ बारहवीं तक ही पढ़ाया होता तो , आज वह कंट्रोल में रहती । रामस्वरूप अपनी पत्नी प्रेमा से कहते हैं कि वह उमा की शिक्षा की सच्चाई लड़के वालों को न बताये। 

दरअसल उमा B.A पास है।और लड़के वालों को ज्यादा पढ़ी लिखी लड़की नहीं चाहिए। इसीलिए रामस्वरूप ने लड़के वालों से झूठ बोला हैं कि लड़की सिर्फ दसवीं पास है।

प्रेमा की बातें सुनकर रामस्वरूप थोड़ा चिंतित होते हैं क्योंकि वो जानते हैं कि आजकल शादी ब्याह के वक्त लड़की के साज श्रृंगार का क्या महत्व है। लेकिन वह अपनी पत्नी से कहते हैं कि कोई बात नहीं , वह वैसे ही सुंदर हैं। 

लड़के वालों के नाश्ते के लिए मिठाई , नमकीन , फल , चाय , टोस्ट का प्रबंध किया गया है। लेकिन टोस्ट में लगाने के लिए मक्खन खत्म हो चुका है। इसीलिए रामस्वरूप अपने नौकर को मक्खन लेने के लिए बाजार भेजते हैं। बाजार जाते वक्त नौकर को घर की तरफ आते मेहमान दिख जाते हैं जिनकी खबर वह अपने मालिक को देता हैं।

ठीक उसी समय बाबू गोपाल प्रसाद अपने लड़के शंकर के साथ रामस्वरूप के घर में दाखिल होते हैं। लेकिन गोपाल प्रसाद की आंखों में चतुराई साफ झलकती हैं।और आवाज से ही वो , बेहद अनुभवी और फितरती इंसान दिखाई देते हैं। उनके लड़के शंकर की आवाज एकदम पतली और खिसियाहट भरी हैं जबकि उसकी कमर झुकी हुई हैं।

रामस्वरूप ने मेहमानों का स्वागत किया और औपचारिक बातें शुरू कर दी । बातों-बातों में दोनों नये जमाने और अपने जमाने (समय) की तुलना करने लगते हैं। 

थोड़ी देर बाद रामस्वरूप चाय नाश्ता लेने अंदर जाते हैं। रामस्वरूप के अंदर जाते ही गोपाल बाबू रामस्वरूप की हैसियत आंकने की कोशिश करने लगते हैं। वह अपने बेटे को भी डांटते हैं जो इधर- उधर झाँक रहा था। वह उससे सीधी कमर कर बैठने को कहते हैं। 

इतने में रामस्वरूप दोनों के लिए चाय नाश्ता ले कर आते हैं। थोड़ी देर बात करने के बाद बाबू गोपाल प्रसाद असल मुद्दे यानि शादी विवाह के बारे में बात करना शुरू कर देते हैं।

जन्मपत्रिका मिलाने की बात पर गोपाल प्रसाद कहते हैं कि उन्होंने दोनों जन्मपत्रिकाओं को भगवान के चरणों में रख दिया। बातों-बातों में वो अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय देते हुए कहते हैं कि लोग उनसे कहते हैं कि उन्होंने लड़कों को उच्च शिक्षा दी हैं। इसीलिए उन्हें बहुएं भी ग्रेजुएट लानी चाहिए।

लेकिन मैं उनको कहता हूँ कि लड़कों का पढ़ -लिख कर काबिल होना तो ठीक है लेकिन लड़कियां अगर ज्यादा पढ़ लिख जाए और अंग्रेजी अखबार पढ़कर पॉलिटिक्स करने लग जाए तो , घर गृहस्थी कैसे चलेगी। वो आगे कहते हैं कि मुझे बहुओं से नौकरी नहीं करानी है। 

फिर वो रामस्वरूप से लड़की (उमा) की सुंदरता व अन्य चीजों के बारे में पूछते हैं। रामस्वरूप कहते हैं कि आप खुद ही देख लीजिए।

 इसके बाद रामस्वरूप उमा को बुलाते है। उमा एक प्लेट में पान लेकर आती है। उमा की आँख पर लगे चश्मे को देखकर गोपाल प्रसाद और शंकर दोनों एक साथ चश्मे के बारे में पूछते हैं। लेकिन रामस्वरूप झूठा कारण बता कर उन्हें संतुष्ट कर देते हैं।

गोपाल प्रसाद उमा से गाने बजाने के संबंध में पूछते हैं तो उमा मीरा का एक सुंदर गीत गाती है। उसके बाद वो पेंटिग , सिलाई , कढ़ाई आदि के बारे में भी पूछते हैं। उमा को यह सब अच्छा नहीं लगता है। इसलिए वह कोई उत्तर नहीं देती है। यह बात गोपाल प्रसाद को खटकती हैं। वो उमा से प्रश्नों के जवाब देने को कहते हैं। रामस्वरूप भी उमा से जवाब देने के लिए कहते हैं।

तब उमा अपनी धीमी मगर मजबूत आवाज में कहती है कि क्या दुकान में मेज-कुर्सी बेचते वक्त उनकी पसंद-नापसंद पूछी जाती है । दुकानदार ग्राहक को सीधे कुर्सी मेज दिखा देता है और मोल भाव तय करने लग जाता है। ठीक उसी तरह ये महाशय भी , किसी खरीददार के जैसे मुझे एक सामान की तरह देख-परख रहे हैं। रामस्वरूप उसे टोकते हैं और गोपाल प्रसाद नाराज होने लगते हैं।

लेकिन उमा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं कि पिताजी आप मुझे कहने दीजिए। ये जो सज्जन मुझे खरीदने आये हैं जरा उनसे पूछिए क्या लड़कियां के दिल नहीं होते हैं , क्या उन्हें चोट नहीं लगती है। गोपाल प्रसाद गुस्से में आ जाते हैं और कहते हैं कि क्या उन्हें यहाँ बेइज्जती करने के लिए बुलाया हैं।

उमा जवाब देते हुए कहती हैं कि आप इतनी देर से मेरे बारे में इतनी जांच पड़ताल कर रहे हैं। क्या यह हमारी बेइज्जती नहीं हैं। साथ में ही वह लड़कियों की तुलना बेबस भेड़ बकरियों से करते हुए कहती है कि उन्हें शादी से पहले ऐसे जांचा परखा जाता हैं जैसे कोई कसाई भेड़-बकरियों खरीदने से पहले उन्हें अच्छी तरह से जाँचता परखता हैं।

वह उनके लड़के शंकर के बारे में बताती हैं कि किस तरह पिछली फरवरी में उसे लड़कियों के हॉस्टल से बेइज्जत कर भगाया गया था। तब गोपाल प्रसाद आश्चर्य से पूछते हैं क्या तुम कॉलेज में पढ़ी हो। उमा जवाब देते हुए कहती हैं कि उसने बी.ए पास किया है। ऐसा कर उसने कोई चोरी नहीं की। उसने पढ़ाई करते हुए अपनी मर्यादा का पूरा ध्यान रखा। उनके पुत्र की तरह कोई आवारागर्दी नहीं की।

अब शंकर व उसके पिता दोनों गुस्से में खड़े हो जाते हैं और रामस्वरूप को भला बुरा कहते हुए दरवाजे की ओर बढ़ते हैं। उमा पीछे से कहती है। जाइए…..जाइए , मगर घर जाकर यह पता अवश्य कर लेना कि आपके पुत्र की रीढ़ की हड्डी है भी कि नहीं।

गोपाल प्रसाद और शंकर वहां से चले जाते हैं।उनको जाता देख रामस्वरूप निराश हो जाते हैं।पिता को निराश-हताश देख उमा अपने कमरे में जाकर रोने लग जाती हैं। तभी नौकर मक्खन लेकर आता हैं। और कहानी खत्म हो जाती हैं।

NCERT Solution – रीढ़ की हड्डी एकांकी

For Free Video Lectures Click here

Tags

रीढ़ की हड्डी एकांकी रीढ़ की हड्डी एकांकी का उद्देश्य रीढ़ की हड्डी एकांकी की समीक्षा रीढ़ की हड्डी एकांकी का सारांश रीढ़ की हड्डी सारांश रीड की हड्डी एकांकी के प्रतिपाद्य पर प्रकाश डालिए रीढ़ की हड्डी कहानी का सारांश reedh ki haddi ka saransh short summary of reedh ki haddi reedh ki haddi chapter summary in hindi reedh ki haddi extra questions reedh ki haddi answers reedh ki haddi summary in hindi class 9 reedh ki haddi extra questions and answers reedh ki haddi class 9 solutions reedh की हड्डी सवाल और जवाब रीढ़ की हड्डी extra question answers –

Read More