Chapter 17 बाज और साँप mcqs & important question | class 8th hindi vasant

MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 17 बाज़ और साँप Vasant

1. बाज के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?
(क) बाज के सीने पर घाव थे 
(ख) उसके पंखों में खून लगा था
(ग) वह धीरे धीरे साँस ले रहा था 
(घ) वह अधमरा-सा हो रहा था
► (ग) वह धीरे धीरे साँस ले रहा था   

2. साँप का साहस वैफसे लौटा? 

(क) लहरों को देखकर         

(ख) नदी का शोर सुनकर 

(ग) चट्टानों को देखकर         

(घ) बाज को घायल देखकर

► (घ) बाज को घायल देखकर

3. बाज गुफ़ा में क्यों गिर पड़ा?       

(क) गुफ़ा से टकराने के कारण 

(ख) गुफ़ा में साँप को देखकर   

(ग) घायल होने के कारण           

(घ) शत्रु से बचने के लिए

► (ग) घायल होने के कारण           

4. बाज में नई आशा के संचार का कारण क्या था?   

(क) नदी की चमकती लहरें           

(ख) लहरों का गर्जन   

(ग) साँप की प्रेरणादायिनी बातें   

(घ) बदबूदार गुफ़ा

► (ग) साँप की प्रेरणादायिनी बातें   

5. बाज बाहर न देखकर गुफ़ा को ध्यान से क्यों देखने लगा? 

(क) गुफ़ा की सुंदरता देखने वेफ लिए   

(ख) साँप की सुरक्षित व आरामदेह गुफ़ा देखने के लिए   

(ग) गुफ़ा की नमी देखने के लिए   

(घ) गुफ़ा की विशालता देखने के लिए

► (ग) गुफ़ा की नमी देखने के लिए   

6. दूध् के समान झाग क्यों उत्पन्न हो रहा था? 

(क) सागर की लहरों के टकराने के कारण   

(ख) चट्टान और लहरों के टकराने  के कारण 

(ग) नदी और सागर के मिलन के कारण   

(घ) समुद्र में तूफान आने के कारण

► (ग) नदी और सागर के मिलन के कारण   

7. साँप कहाँ रहता था?   

(क) रेत में 

(ख) समुद्र के किनारे झाड़ी में 

(ग) पर्वत की अँधेरी गुफ़ा में   

(घ) समुद्र में

► (ग) पर्वत की अँधेरी गुफ़ा में   

8. साँप की गुफ़ा के लिए कौन-सा कथन असत्य है?   

(क) गुफ़ा में पानी टपक रहा था   

(ख) गुफ़ा में सीलन-भरी थी 

(ग) गुफ़ा में दुर्गंध् फैली थी           

(घ) गुफ़ा में रोशनी फैली हुई थी

► (घ) गुफ़ा में रोशनी फैली हुई थी

9. पाठ के आधार पर बताइए की नदी निम्नलिखित में से कहाँ बहती थी?            

(क) मैदानी भागों में            

(ख) शहर के एक किनारे पर                

(ग) पर्वत के किनारे            

(घ) पर्वत की अँधेरी घाटियों में

► (घ) पर्वत की अँधेरी घाटियों में

10. पाठ में बाज निम्नलिखित में से किसका प्रतीक है?            

(क) साहस एवं वीरता का            

(ख) हार मान लेनेवालों का            

(ग) असहाय प्राणी का
(घ) शत्रुओं को पीठ दिखानेवाला कायर

► (क) साहस एवं वीरता का            

11. दूध के समान सफेद झाग कहाँ दिखाई देते थे?            

(क) जहाँ नदी पर्वत से गिरती थी   
(ख) जहाँ झरना गिरता था           
(ग) जहाँ सागर और नदी मिलते थे   
(घ) जहाँ नदी पर्वत को छूती थी
► (ग) जहाँ सागर और नदी मिलते थे   

12. बाज की चीख में क्या छिपी थी-

(क) आश्चर्य का भाव           

(ख) ईर्ष्या का भाव 

(ग) उड़ने की उत्कट अभिलाषा   

(घ) चैन से मरने की इच्छा

► (ग) उड़ने की उत्कट अभिलाषा   

13. आकाश के गुण कौन गाया करता था?   

(क) बाज   

(ख) पक्षी   

(ग) साँप   

(घ) लहरें

► (क) बाज   

14. बाज की आँखें चमक उठीं, क्यों?   

(क) नदी का निर्मल जल देखकर   

(ख) विस्तृत खुला आकाश देखकर 

(ग) उँची चट्टान का किनारा देखकर   

(घ) नदी में उठती लहरें देखकर

► (ख) विस्तृत खुला आकाश देखकर 

15. एक दिन अचानक खून से लथपथ बाज कहाँ आ गिरा?            

(क) समुद्र में    

(ख) गुफ़ा  में    

(ग) नदी में    

(घ) मैदान में

► (ख) गुफ़ा  में    

16. साँप निम्नलिखित में से किसे नहीं देख पाता था? 

(क) पहाड़ियों को   

(ख) नदी को   

(ग) बाज को   

(घ) आकाश को

► (ग) बाज को   

बाज और साँप प्रश्न अभ्यास (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )

प्रश्न-1 घायल होने के बाद भी बाज ने यह क्यों कहा, “मुझे कोई शिकायत नहीं है।’’ विचार प्रकट कीजिए।

उत्तर – बाज अपने जीवन से संतुष्ट था। उसने जितना जीवन जिया, पूरी तरह से जिया था। उसने अपनी क्षमताओं का पूरा लाभ उठाया था और हर सुख भोग था। उसे तसल्ली थी कि उसने स्वतंत्र व आंनदपूर्ण जीवन जिया था। उसने अपने जीवन के हर पल को साहस और वीरता से व्यतीत किया था। 

प्रश्न-2 बाज जिंदगी भर आकाश में ही उड़ता रहा फिर घायल होने के बाद भी वह उड़ना क्यों चाहता था?

उत्तर – बाज बहुत ही वीर और साहसी प्राणी था। उसने आजीवन अपनी क्षमताओं का सुख भोगा था। परन्तु अपने अंतिम समय में वह दुर्गन्धपूर्ण वातावरण में लाचार होकर अपने प्राण नहीं त्यागना चाहता था। वह एक अंतिम बार उड़ान भरकर, जीवन की अंतिम घड़ियों में आनंद उठाना चाहता था। 

प्रश्न-3 साँप उड़ने की इच्छा को मूर्खतापूर्ण मानता था। फिर उसने उड़ने की कोशिश क्यों की?

उत्तर – सांप ने अपना जीवन उस गुफा के दुर्गन्धपूर्ण वातावरण में बिताया था। उसने कभी भी स्वछंदता का सुख नहीं भोगा था। लेकिन बाज अधमरा होते हुए भी आकाश में उड़ना चाहता था। यह देखकर सांप के मन में उथल-पुथल मच गई। उसने सोचा की आकाश में ऐसी क्या विशेषता है जो बाज घायल होने के बावजूद भी उड़ने को बेचैन था। अपनी इस दुविधा को शांत करने की लिए और आकाश का रहस्य जानने के लिए सांप ने उड़ने की कोशिश की थी। 

प्रश्न-4 बाज के लिए लहरों ने गीत क्यों गाया था?

उत्तर –  बाज बहुत ही साहसी प्राणी था। वह हर परिस्तिथि का सामना वीरता से करता था। शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद उसने हार नहीं मानी। जीवन के अंतिम पलों का आनंद उठाने के लिए उसने अपनी जान की बाज़ी लगा दी। प्रकृति ने उसकी वीरता पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लहरों ने भी बाज की वीरतापूर्ण जीवन की प्रशंसा के गीत गाए। 

प्रश्न-5 घायल बाज को देखकर साँप खुश क्यों हुआ होगा?

उत्तर – सांप एक कायर प्राणी था। वह आजीवन अपनी सुरक्षा और सुख को महत्व देता रहा। एक दिन अचानक उसकी गुफा के पास एक घायल बाज आ गिरा तो वह डर गया। उसे चिंता हुई की बाज उसे कोई हानि न पहुंचाए। परन्तु जब उसने बाज को घायल और अधमरा पाया तो उसका डर निकल गया। अपने शत्रु को लाचार पाकर उसे सुरक्षित महसूस हुआ और वह खुश हो गया।

Read More

Chapter 16 पानी की कहानी mcqs & important question | class 8th hindi vasant

MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 16 पानी की कहानी Vasant

1. बूँद प्रारंभिक अवस्था में किस रूप में थी?         

(क) वाष्प के रूप में   

(ख) तरल रूप में 

(ग) बर्फ़ के रूप में   

(घ) सागर के रूप में

► (क) वाष्प के रूप में   

2. सरिता के दिन किस के लिए मशे के थे?         

(क) मछलियों के लिए           

(ख) अन्य जल-जीवों के लिए           

(ग) पानी की बूँद के लिए         

(घ) किनारे खड़े पेड़ों के लिए

► (ग) पानी की बूँद के लिए         

3. प्राकृतिक सौंदर्य कब निखर उठता था?         

(क) सूर्य के छिप जाने पर           

(ख) रात होने पर             

(ग) सूर्य की किरणें पड़ने पर 

(घ) चाँदनी फल जाने पर

► (ग) सूर्य की किरणें पड़ने पर 

4. बूँद के हथेली पर पड़ते ही लेखक को किस तरह की ध्वनि सुनाई पड़ी?            

(क) सितार के तारों-सी    

(ख) गिटार के तारों-सी    

(ग) वीणा के तारों-सी    

(घ) वायलिन के तारों-सी

► (क) सितार के तारों-सी    

5. बूँद ने इनमें से कौन-सा जीव नहीं देखा था?         

(क) भारी कछुवे   

(ख) जालीदार मछलियाँ 

(ग) मगरमच्छ   

(घ) कछुवे

► (ग) मगरमच्छ

6. ग्रहराज’ किसे कहा गया है?         

(क) गजराज को   

(ख) पृथ्वी को   

(ग) प्रकाश पिंड को   

(घ) चंद्रमा को

► (ग) प्रकाश पिंड को   

7. जड़ के रोएँ तथा पंखियों के बीच बूँद निम्नलिखित में से कितने दिन दुख भोगती रही?            

(क) एक दिन    

(ख) चार दिन    

(ग) दो दिन    

(घ) तीन दिन

► (घ) तीन दिन

8. बूँद ने रात कहाँ बिताई?         

(क) फूल की पंखुड़ी पर           

(ख) पेड़ के पत्ते पर             

(ग) पेड़ की शाखा पर           

(घ) बादलों की गोद में

► (ख) पेड़ के पत्ते पर             

10. बूँद तीन दिन तक कहाँ दुख भोगती रही?         

(क) ज़मीन में           

(ख) पत्तियों पर         

(ग) वायुमंडल में पँफसकर         

(घ) तने और पत्तियों के बीच पँफसकर

► (घ) तने और पत्तियों वेफ बीच पँफसकर

11. लेखक की कलाई पर बूँद कहाँ से आ गिरी?          

(क) आम के पेड़ से    

(ख) बेर के पेड़ से    

(ग) गुलाब के पेड़ से    

(घ) नीम के पेड़ से

► (ख) बेर के पेड़ से    

12. निरा नमक कहाँ भरा हुआ है?         

(क) नदी में   

(ख) झील में 

(ग) तालाब में   

(घ) समुद्र में

► (घ) समुद्र में

13. बूँद को मुक्ति किसके कारण मिली?           

(क) नदी के बहाव के कारण   

(ख) नल के टूटे होने के कारण               

(ग) अन्य साथियों से मिलाप के कारण   

(घ) मोटे नल में बहने के कारण

► (ख) नल के टूटे होने के कारण               

14. बूँद को बाहर निकलने का रास्ता कहाँ से मिला?           

(क) तने के छिद्र से           

(ख) जड़ के रोओें से               

(ग) पत्तियों के छिद्र से         

(घ) फूलों की पंखुड़ियों से

► (ग) पत्तियों के छिद्र से         

15. पेड़ से गिरनेवाली बूँद लेखक को निम्नलिखित में से कैसी लगी?            

(क) सोने-सी    

(ख) हीरे-सी    

(ग) चाँदी-सी    

(घ) मोती-सी

► (घ) मोती-सी

16. बूँद कैसे उत्पन्न हुई?               

(क) बर्फ़ के पिघलने से         

(ख) वाष्प के जमने से               

(ग) हाइड्रोजन और ओषजन की क्रिया से   

(घ) हाइड्रोजन और ओषजन के अलग होने से

► (ग) हाइड्रोजन और ओषजन की क्रिया से   

17. सूर्य बूँद की मदद कैसे करते हैं?           

(क) जैसे पृथ्वी तक पहुँचाकर   

(ख) उसे जम जाने की शक्ति देकर         

(ग) जैसे उड़ जाने की शक्ति देकर 

(घ) उसे पिघल जाने की शक्ति देकर

► (ग) जैसे उड़ जाने की शक्ति देकर 

18. लेखक की कलाई से हथेली पर आकर बूँद के कितने कण हो गए थे?           

(क) तीन    

(ख) दो    

(ग) चार    

(घ) पाँच

► दो   

पानी की कहानी प्रश्न-अभ्यास (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )

प्रश्न 1 – लेखक को ओंस की बूँद कहाँ मिली?

उत्तर – सुबह काम पर जाते समय बेर के पेड़ पर से लेखक की हथेली पर एक बून्द गिरी। वही ओस की बून्द थी। 

प्रश्न 2 – ओंस की बूँद क्रोध और घृणा से क्यों काँप उठी?

उत्तर – ओंस की बूँद के अनुसार पेड़ की जड़ों के रोएँ बहुत निर्दयी होते हैं। वे बलपूर्वक जल-कणों को पृथ्वी में से खींच लेते हैं। कुछ को तो पेड़ एकदम खा जाते हैं और ज्यादातर पानी के जो कण हैं वो अपने असस्तिव को खो देते है और उनका सब कुछ छीन जाता है और पेड़ के द्वारा उन्हें बाहर निकाल दिया जाता है, यानी के वह अपना रूप खो देते हैं। यह सब बताते हुए ओंस की बून्द का शरीर क्रोध और घृणा से काँप रहा था।

प्रश्न 3  – हाइट्रोजन और ऑक्सीजन को पानी ने अपना पूर्वज/पुरखा क्यों कहा?

उत्तर – ओस की बून्द लेखक को बताती है कि अरबों वर्ष पहले ‘हाइड्रोजन’ और ’ऑक्सीजन’ के मिलने से वह पैदा हुई है। उन्होंने आपस में मिलकर अपना प्रत्यक्ष अस्तित्व गँवा दिया है और उसे उत्पन्न किया है। इसी कारण वह हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को अपना पूर्वज/पुरखा कहती है। 

प्रश्न 4 – “पानी की कहानी” के आधार पर पानी के जन्म और जीवन-यात्रा का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए?

उत्तर – “पानी की कहानी” के आधार पर पानी का जन्म अरबों वर्ष पहले ‘हाइड्रोजन’ और ‘ऑक्सीजन’ के मिलने से पानी का जन्म हुआ और तब से लेकर पानी की जीवन यात्रा बहुत ही विचित्र रही है। जन्म के बाद पानी ने ठोस रूप बर्फ का रूप लिया और गर्म धारा के द्वारा तरल रूप ले लिया। वहां से समुद्र के तल तक यात्रा कर के जमीन के द्वारा ज्वालामुखी तक पहुँच गया और वहां पर गर्मी के कारण वाष्प रूप ले लिया और आकाश में आंधी के साथ मिल गया। अधिक वाष्प कण हो जाने पर बारिश के रूप में वापिस पृथ्वी पर आ गया। वहाँ से नदियों के सहारे दोबारा जमीन द्वारा सोख लिया गया और पेड़ों द्वारा वाष्पीकरण से दोबारा भाप की स्थिति में आ कर वायुमंडल में घूमने लगा। 

प्रश्न 5 – कहानी के अंत और आरम्भ के हिस्से को स्वयं पढ़ कर देखिए और बताइए कि ओस की बूँद लेखक को आपबीती सुनाते हुए किसकी प्रतीक्षा कर रही थी?

उत्तर – ओस की बूँद लेखक को आपबीती सुनाते हुए सूर्य के निकलने की किसकी प्रतीक्षा कर रही थी, ताकि वह सूर्य की ऊष्मा से भाप बन कर उड़ सके। 

Read More

Chapter 15 सूर के पद mcqs & important questions | class 8th hindi vasant

MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 15 सूरदास के पद Vasant

1. कृष्ण को क्या खाना अधिक पसंद है?            

(क) दूध-मलाई

(ख) दूध-दही

(ग) माखन-रोटी

(घ) दूध-घी

► (ग) माखन-रोटी

2. श्रीकृष्ण ने गोपी के घर से क्या चुराकर खा लिया था, जिसकी शिकायत वह माता यशोदा से कर रही थी?     

(क) घी

(ख) माखन

(ग) दही

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ख) माखन

3. ‘तू जो कहति बल की बेनी’ काव्यांश में ‘बल’ शब्द का पर्यायवाची निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द है?       

(क) बलवान

(ख) बलराम

(ग) निर्बल

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ख) बलराम

4. यशोदा कृष्ण की भोली बातें सुनकर क्या आशीर्वांद देती हैं?            

(क) खूब उन्नति करने का

(ख) चिरंजीव रहने का

(ग) मथुरा का राजा बनने का

(घ) ब्रज में लंबे समय तक राज्य करने का

► (ख) चिरंजीव रहने का            

5. ‘मैया कबहिं बढ़ेंगी चोटी’ में ‘मैया’ किसे कहा गया है?            

(क) देवकी को            

(ख) यशोदा को            

(ग) ब्रज की किसी गोपी को            

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ख) यशोदा को            

6. कृष्ण माता से क्या पूछ रहे हैं?

(क) वे कब ग्वाल बाल के साथ खेलने जाएँगे

(ख) माँ उन्हें कब माखन-रोटी देगी

(ग) उनकी चोटी कब बढ़ेगी।

(घ) वे कब सखा के साथ खेलने जाएँगे

► (ग) उनकी चोटी कब बढ़ेगी।

7. निम्नलिखित में से किसकी सहायता से कृष्ण छीके तक पहुँच सके थे?

(क) मेज

(ख) कुरसी

(ग) ओखल

(घ) बेंच

► (ग) ओखल

8. कृष्ण गोपियों के घर से कहाँ से मक्खन चुराते थे?

(क) बड़े-बड़े मटकों से

(ख) छीकें की हाँडी से

(ग) बंद डिब्बों में से हाँडियों से

(घ) रसोई घर में रखी

► (ख) छीकें की हाँडी से

9. यशोदा ने श्रीकृष्ण की चोटी को किसकी चोटी के समान लंबी और मोटी होने का प्रलोभन दिया था?            

(क) नंद बाबा की            

(ख) ग्वाल-बाल की            

(ग) बलराम की            

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ग) बलराम की            

10. श्रीकृष्ण गोपी के घर में निम्नलिखित में से किस समय आए थे?            

(क) प्रात:काल    

(ख) रात के समय        

(ग) शाम के समय    

(घ) दोपहर के समय

► (घ) दोपहर के समय

सूरदास के पद  प्रश्न-अभ्यास (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )

प्रश्न 1 – बालक कृष्ण किस लोभ के कारण दूध पीने के लिए तैयार हुए?

उत्तर – यशोदा माँ बालक कृष्ण को लोभ देती थी कि यदि वह नियम से प्रतिदिन दूध पीएँगे तो उनकी चोटी भाई बलराम की तरह लंबी और मोटी हो जाएगी। कृष्ण अपने बाल बढ़ाना चाहते थे इसलिए वह ना चाहते हुए भी दूध पीने के लिए तैयार हो गए। 

प्रश्न 2 – कृष्ण अपनी चोटी के विषय में क्या-क्या सोच रहे थे?

उत्तर – कृष्ण अपनी चोटी के बारे में सोचते थे कि उनकी चोटी भी दूध पीने से बलराम भैया के जैसी लंबी-मोटी हो जाएगी। माता यशोदा हर रोज उन्हें पीने को दूध देती थी, फिर भी उनकी चोटी बढ़ नहीं रही थी। 

प्रश्न 3 – दूध की तुलना में कृष्ण कौन-सा पदार्थ अधिक पसंद करते थे?

उत्तर – कृष्ण अपनी माँ के कहने पर दूध पीते थे परंतु उन्हें दूध पीना ज़रा भी पसंद नहीं था। दूध पीने की जगह मक्खन और रोटी खाना पसंद करते थे। माँ के बार-बार दूध पिलाने के कारण वह मक्खन और रोटी नहीं खा पाते थे। 

प्रश्न 4 – “तैं ही पूत अनोखौ जायौ” पंक्ति में ग्वालन के मन के कौन से भाव मुखरित हो रहे हैं?

उत्तर – ये शब्द ग्वालन ने यशोदा से कहे। वह शिकायत करती हुई कहती है कि नटखट कृष्ण प्रतिदिन उनके घर से मक्खन चोरी करके खा जाते हैं। वह यशोदा से कहती हैं कि उन्होंने अनोखे पुत्र को जन्म दिया है जो दूसरों से अलग हैं। 

प्रश्न 5 – मक्खन चुराते समय कृष्ण थोड़ा सा मक्खन बिखरा क्यों देते हैं?

उत्तर – श्री कृष्ण बहुत छोटे थे और छींका बहुत ऊँचा था। जब वह छींका से मक्खन चोरी करते थे तो थोड़ा मक्खन इधर-उधर बिखर जाता था क्योंकि उनका हाथ छींके तक नही पहुँच पाता था। कृष्ण ऐसा जान-बूझकर भी करते थे ताकि उनकी चोरी पकड़ी जाए और माँ उनसे नाराज़ हो जाए तथा माँ को मनाने का अवसर मिले। 

प्रश्न 6 – दोनों पदों में से आपको कौन सा पद अधिक पसंद आया और क्यों?

उत्तर – दोनों पदों में से मुझे पहला पद ज़्यादा पसंद आया ज्यों की सूरदास जी ने भक्तिरस में डूबकर बाल सुलभ व्यवहार का मनमोहक चित्र प्रस्तुत किया है। वात्सल्य रास की सुन्दर अभिव्यक्ति की है। बालक श्री कृष्ण का अपनी माँ से शिकायत करना बड़े सुन्दर ढंग से बताया गया है।
 

Read More

Chapter 14 अकबरी लोटा mcqs & important questions | class 8th hindi vasant

MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 14 अकबरी लोटा Vasant

1. ‘अकबरी लोटा’ नामक कहानी निम्नलिखित में से किसके दवारा लिखी गई है?            

(क) प्रेमचंद दवारा

(ख) सदानंद वर्मादवारा

(ग) अन्नपूर्णानंद वर्मा दवारा

(घ) आनंदमोहन वर्मा दवारा

► (ग) अन्नपूर्णानंद वर्मा दवारा

2. पत्नी से किए गए वादे पूरे न होने पर क्या परिणाम हो सकता था?           

(क) देश-निकाला का हुक्म मिलता   

(ख) मित्रा से अनबन हो जाती           

(ग) पत्नी कभी वुफछ न माँगती   

(घ) पत्नी की नशरों में गिर जाते

► (घ) पत्नी की नशरों में गिर जाते

3. हुमायूँ रेगिस्तान में क्यों भटक रहा था?         

(क) युद्ध में शेरशाह से पराजित होने के कारण   

(ख) शिकार की खोज के लिए         

(ग) शेरशाह को हराने के लिए   

(घ) शेरशाह को ढूँढ़ने के लिए

► (क) युद्ध में शेरशाह से पराजित होने के कारण   

4. लाला झाऊलाल का मकान ठठेरी बाज़ार में था। उनका यह मकान निम्नलिखित में से किस स्थान पर था?     

(क) प्रयाग में

(ख) काशी में

(ग) बद्रीनाथ में

(घ) हरिद्वार में

► (ख) काशी में

5. किसने, किससे मुँह खोलकर सवाल किया था?           

(क) बिलवासी मिश्र ने अंग्रेज से   

(ख) झाऊलाल ने पत्नी से           

(ग) अंग्रेज ने झाऊलाल से   

(घ) पत्नी ने झाऊलाल से

► (घ) पत्नी ने झाऊलाल से

6. बिलवासी जी ने भीड़ को बाहर क्यों निकाल दिया?            

(क) ताकि उनकी बातें कोई न सुन सके   

(ख) ताकि वे अंग्रेश से शांतिपूर्वक बात कर सके         

(ग) ताकि वे लोटे को खरीद सके  

(घ) ताकि अंग्रेज को बहला-पुफसला सके

► (ख) ताकि वे अंग्रेश से शांतिपूर्वक बात कर सके         

7. वह पानी का पात्रा अकबर को किससे मिला?           

(क) हुमायूँ से

(ख) शेरशाह से

(ग) कुँए के पास से           

(घ) ब्राह्मण के पास से

► (घ) ब्राह्मण के पास से

8. किस लोटे को रद्दी कहा गया है?        

(क) जिसे झाऊलाल ने खरीदा था   

(ख) जिससे बिलवासी जी ने पानी पिया था           

(ग) जिससे अंग्रेश को चोट लगी थी   

(घ) जिसे बिलवासी जी साथ लाए थे

► (ग) जिससे अंग्रेश को चोट लगी थी   

9. लाला झाऊलाल के हाथ से जब लोटा गिरा था तब वह कौन-सी मंज्जिल पर खड़े थे?            

(क) दूसरी मंज्जिल पर            

(ख) तीसरी मंजिल पर            

(ग) चौथी मंज्जिल पर            

(घ) पाँचवीं मंज्जिल पर

► (ख) तीसरी मंजिल पर            

10. किस घटना के क्रम में एक दिन और बीता?         

(क) बिलवासी मिश्र से मुलाकात की   

(ख) पत्नी द्वारा रुपये माँगने की           

(ग) अंग्रेज के पैर पर लोटा गिरने की   

(घ) मेजर डगलस से मुलाकात की

► (ख) पत्नी द्वारा रुपये माँगने की           

11. बिलवासी जी ने साहब को वुफर्सी पर बैठने को क्यों कहा?            

(क) साहब होने के कारण     

(ख) चोट लगने के कारण           

(ग) उसका गुस्सा शांत करने के लिए   

(घ) सम्मान प्रकट करने के लिए

► (ग) उसका गुस्सा शांत करने के लिए   

12. लोटे के मालिक को उसवेफ बदले क्या मिला?        

(क) दस चाँदी के सिक्के

(ख) दस सोने के लोटे           

(ग) दस चाँदी के लोटे           

(घ) दस सोने के सिक्के

► (ख) दस सोने के लोटे           

13. अंग्रेज ने बोली लगाते हुए अकबरी लोटा कितने रुपये में खरीदा था?            

(क) ढाई सौ में    

(ख) साढ़े तीन सौ में        

(ग) साढ़े चार सौ में    

(घ) पाँच सौ

► (घ) पाँच सौ

14. किस काम में चार दिन ज्यों-त्यों में बीत गए?           

(क) मित्रा से मिलने में           

(ख) दुकान का किराया आने में           

(ग) रुपयों का प्रबंध् होने में   

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ग) रुपयों का प्रबंध् होने में

15. यहाँ किसकी प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था?           

(क) लाला झाऊलाल की

(ख) बिलवासी मिश्र की

(ग) मेजर डगलस की

(घ) भारत-भ्रमण हेतु आए अंग्रेज़ की

► (क) लाला झाऊलाल की

अकबरी लोटा प्रश्न अभ्यास (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )

प्रश्न 1 – “लाला ने लोटा ले लिया, बोले कुछ नहीं, अपनी पत्नी का अदब मानते थे।’’ लाला झाउलाल को बेढंगा लोटा बिलकुल पसंद नहीं था। फिर भी उन्होंने चुपचाप लोटा ले लिया। आपके विचार से वे चुप क्यों रहे? अपने विचार लिखिए।

उत्तर – एक सभ्य मनुष्य अपनी पत्नी का सम्मान करता है। लाला झाउलाल सभ्य मनुष्य थे। कहानी में लाला झाउलाल छह दिनों तक भी रूपयों का इंतजाम नहीं कर पाए थे इसलिए वह बहुत दुःखी और शर्मिन्दा थे। और इसीलिए उन्होंने लोटा चुपचाप ले लिया और पानी पीने लगे।

प्रश्न 2 – “लाला झाउलाल जी ने फौरन दो और दो जोड़कर स्थिति को समझ लिया।’’ आपके विचार से लाला झाउलाल ने कौन-कौन सी बातें समझ ली होंगी?

उत्तर – लाला भीड़ को घर में घुसते देख ही समझ गए कि उनके हाथ से छूटा लोटा जरूर किसी पर गिरा है। जिसकी शिकायत लेकर ये भीड़ उनके घर में चली आ रही थी।

प्रश्न 3 – बिलवासी जी ने रुपयों का प्रबंध कहाँ से किया था? लिखिए।

उत्तर – बिलवासी जी ने रुपयों का प्रबंध अपनी पत्नी के संदूक से चोरी करके निकाल कर किया था। यद्यपि चाबी उसकी पत्नी की सोने की चेन में बँधी रहती थी, पर उन्होंने चुपचाप उसे उतार कर ताली से संदूक खोल लिया था और रुपए निकाल लिए थे। बाद में वे रुपए चुपचाप वहीं रख भी दिए। पत्नी कुछ न जान पाई।

प्रश्न 4 – आपके विचार में अंग्रेज ने वह पुराना लोटा क्यों खरीद लिया? आपस में चर्चा करके वास्तविक कारण की खोज कीजिए और लिखिए।

उत्तर – अंग्रेज पुरानी ऐतिहासिक महत्त्व की चीज़े खरीदने के शौकीन होते हैं। उस अंग्रेज का एक पड़ोसी मेजर डगलस पुरानी चीज़ों में उससे बाजी मारने का दावा करता रहता था। उसने एक दिन जहाँगीरी अंडा दिखाकर कहा था कि वह इसे दिल्ली से 300 रुपए में लाया है। वह लोटा अकबरी था ही नहीं, बिलवासी ने उसे मूर्ख बनाया था। इस लोटे को दिखाकर वह मेजर डगलस को नीचा दिखाना चाहता था और स्वंय को श्रेष्ठ सिद्ध करना चाहता था।

प्रश्न 5 – पं. बिलवासी मिश्र कहाँ आते दिखाई पड़े? उन्होंने आते ही क्या किया? उन्होंने अंग्रेज के साथ किस प्रकार सहानुभूति प्रकट की?

उत्तर – पं. बिलवासी मिश्र भीड़ को चीरते हुए आँगन में आते दिखाई पड़े। उन्होंने आते ही पहला काम यह किया कि उस अंग्रेज को छोड़ कर बाकी जितने लोग थे सबको बाहर कर रास्ता दिखाया और फिर आगँन में कुर्सी रखकर उन्होंने उस अंग्रेज से कहा कि उसके पैर में शायद कुछ चोट आ गई है। इसलिए वह आराम से कुर्सी पर बैठ जाइए। जब पं. बिलवासी ने अंग्रेज को बैठने को कहा तो अंग्रेज बिलवासी जी को धन्यवाद देते हुए बैठ गया। लाला झाऊलाल की ओर इशारा करके अंग्रेज ने बिलवासी जी से पूछा कि क्या वे लाला को जानते हैं? बिलवासी बिलकुल मुकर गए और कहते हैं कि वे लाला को बिलकुल नहीं जानते और न ही वह ऐसे आदमी को जानना चाहते हैं जो राह चलते व्यक्तियों को लोटे से चोट पहुँचाए।

Read More

Chapter 13 जहाँ पहिया है mcqs & important questions | class 8th hindi vasant

MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 13 जहाँ पहिया है Vasant

1. जहाँ पहिया है’ पाठ निम्नलिखित में से किसके दवारा रचित है?            

(क) पी. साईनाथ    

(ख) सुभाष गाताड़े            

(ग) ऋत्विक घटक    

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (क) पी. साईनाथ    

2. फातिमा निम्नलिखित में से किस प्रकार के स्कूल की अध्यापिका है?            

(क) प्राथमिक स्कूल की

(ख) उच्च माध्यमिक स्कूल की

(ग) माध्यमिक स्कूल की

(घ) वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की

► (ग) माध्यमिक स्कूल की

3. लेखक ने विचित्र अनुभव किसे कहा है?           

(क) साइकिल चलाने को

(ख) साइकिल चलाने का प्रशिक्षण देने को

(ग) साइकिल चलाने का प्रशिक्षण लेने को

(घ) साइकिल प्रशिक्षण शिविर देखने को

► (घ) साइकिल प्रशिक्षण शिविर देखने को

4. पुडुकोट्टई निम्नलिखित में से क्या है?           

(क) तमिलनाडु का निवासी

(ख) तमिलनाडु का एक जिला

(ग) तमिलनाडु की नदी           

(घ) तमिलनाडु की प्रसिद्ध् साइकिल-निर्माता कंपनी

► (ख) तमिलनाडु का एक जिला

5. अजीब बात किसे कहा गया है?                

(क) महिलाओं का आंदोलन में भाग लेना   

(ख) महिलाओं का आंदोलन से दूर होना           

(ग) महिलाओं द्वारा पुडुकोट्टई में बसना   

(घ) साइकिल चलाना सीखने की उत्कट लालसा पैदा होना

► (घ) साइकिल चलाना सीखने की उत्कट लालसा पैदा होना

6. पुडुकोट्टई की महिलाओं ने अपने पिछड़ेपन को दूर करने के लिए क्या करना शुरू किया?           

(क) घर से निकलना           

(ख) व्यवसाय शुरू करना           

(ग) साइकिल चलाना           

(घ) गाँव से निकलकर शहरों में बसना

► (ग) साइकिल चलाना           

7. साइकिल चलाने की प्रशंसा निम्नलिखित में से कौन करती हैं?           

(क) खेतों में काम करनेवाली महिला मज़दूर

(ख) गाँवों में काम करनेवाली नर्सें           

(ग) खदानों में काम करनेवाली महिलाएँ   

(घ) उपर्युक्त सभी

► (घ) उपर्युक्त सभी

8. जमीला को साइकिल चलाता देखकर लोगों की क्या प्रतिक्रिया होती थी?           

(क) वे उसे प्रोत्साहित करते थे   

(ख) वे उसकी प्रशंसा करते थे           

(ग) वे उसे ताने मारते थे       

(घ) वे उससे जलते थे

► (ग) वे उसे ताने मारते थे       

9. साइकिल सीखनेवाली महिलाएँ कब इकट्ठी हुईं?       

(क) सोमवार को   

(ख) मंगलवार को   

(ग) रविवार को   

(घ) शुक्रवार को

► (ग) रविवार को   

10. जहाँ पहिया है – पाठ में पुडुकोट्टई नामक स्थान का वर्णन है, क्योंकि:          

(क) यहाँ महिलाओं ने अपनी साक्षरता दर अचानक बढ़ा ली है

(ख) यहाँ की महिलाओंने दस्तकारी एवं अन्य कलाओं में प्रशिक्षण लिया है

(ग) यहाँ की महिलाओं ने अपना पिछड़द्मपन दूर करने के लिए साइकिल को माध्यम के रूप में चुना है

(घ) यहाँ की सभी महिलाएँ किसी-न-किसी रोज्जगार में लगी हुई हैं।

► (ग) यहाँ की महिलाओं ने अपना पिछड़द्मपन दूर करने के लिए साइकिल को माध्यम के रूप में चुना है

11. साइकिल चलाने का लाभ निम्नलिखित में से कौन नहीं उठा रही हैं?           

(क) आँगनवाड़ी कार्यकर्ता       

(ख) अध्यापिकाएँ           

(ग) पत्थर खोदनेवाली औरतें   

(घ) बालवाड़ी कार्यकर्ता

► (ग) पत्थर खोदनेवाली औरतें   

12. साइकिल चालकों द्वारा गाए जानेवाले गीत का भाव क्या था?         

(क) पुरुषों द्वारा थोपे गए दायरे से बाहर आना   

(ख) साइकिल चलाने को प्रोत्साहन         

(ग) पुरुषों से मुकाबले को प्रोत्साहन   

(घ) साक्षर होने को प्रोत्साहन

► (ख) साइकिल चलाने को प्रोत्साहन         

13. पुडुकोट्टई की गणना भारत के सर्वाधिक ______ जिलों में की जाती है।            

(क) संपन्न

(ख) अगड़े

(ग) खनिज से भरपूर

(घ) पिछड़े

► (घ) पिछड़े

14. किलावुफरुचि गाँव की महिलाओं ने क्या ठान रखी थी?           

(क) आंदोलन करने की

(ख) महिलाओं का समर्थन करने की

(ग) आवेग में आने की

(घ) साइकिल चलाना सीखने की

► (घ) साइकिल चलाना सीखने की

15. ‘इस सारे मामले पर’-यहाँ किस मामले की बात की गई है?           

(क) साइकिल बेचने के           

(ख) महिलाओं के काम पर जाने के           

(ग) साइकिल चलाना सीखने के 

(घ) महिलाओं द्वारा पुरुषों की बराबरी करने के

► (ग) साइकिल चलाना सीखने के 

जहाँ पहिया है प्रश्न अभ्यास (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )

प्रश्न-1 “….उन जंजीरों को तोड़ने का जिनमें वे जकड़े हुए हैं, कोई-न-कोई तरीका लोग निकाल ही लेते हैं….” आपके विचार से ‘जंजीरों’ द्वारा किन समस्याओं की ओर इशारा कर रहा है?

उत्तर – ‘जंजीरों’ द्वारा समाज में फैली हुई रुढियों और संकीर्णता की ओर संकेत कर रहे हैं। हमारे पुरुष प्रधान समाज में नारी को हमेशा से दबना पड़ा है। पर जब वह दमित नारी कुछ करने की ठानती है तो ये जंजीरे कटने लगती हैं। जैसे – स्त्री की आज़ादी और साक्षरता। 

प्रश्न-2 क्या आप लेखक की इस बात से सहमत हैं? अपने उत्तर का कारण भी बताइए। 

उत्तर – हम लेखक की बात से पूर्ण सहमत हैं क्योंकि जब-जब किसी पर जंजीरे कसी जाती है तो वह इन रूढ़ियों के बंधनों को तोड़ डालती है। समय के साथ-साथ विचारधाराओं में भी परिवर्तन होता रहता है जब ये परिवर्तन होने प्रारम्भ होते हैं तो समाज में एक जबरदस्त बदलाव आता है जो उसकी सोचने-समझने की धारा को ही बदल देता है। मनुष्य आजाद स्वभाव का प्राणी है। 

वह रूढ़ियों के बंधन को बर्दाश्त नहीं करता और उसे तोड़ देता है। जैसे तमिलनाडु के पुडुकोट्टई गाँव में हुआ है। महिलाओं ने साइकिल चलाना आरम्भ किया और समाज में एक नई मिसाल रखी। 

प्रश्न-3 ‘साइकिल आंदोलन’ से पुडुकोट्टई की महिलाओं के जीवन में कौन-कौन से बदलाव आए हैं?

उत्तर – साइकिल आंदोलन से पुडुकोट्टई की महिलाओं के जीवन में कई बदलाव आए हैं- 

(i) साइकिल आंदोलन से महिलाएँ छोटे-मोटे बाहर के काम स्वयं करने लगी। 

(ii) साइकिल आंदोलन से वे अपने उत्पाद कई गाँव में ले जाकर बेचने लगी। 

(iii) साइकिल आंदोलन से उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी है। 

(iv) साइकिल आंदोलन से समय और श्रम की बचत हुई है। 

(v)  साइकिल आंदोलन ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया।

प्रश्न-4 शुरूआत में पुरुषों ने इस आंदोलन का विरोध किया परंतु आर-साइकिल्स के मालिक ने इसका समर्थन किया, क्यों? 

उत्तर – शुरूआत में पुरुषों ने इस आंदोलन का विरोध किया परंतु आर-साइकिल्स के मालिक ने इसका समर्थन किया, क्योंकि आर-साइकिल्स के मालिक की आय में वृद्धि हो रही थी। यहाँ तक की लेडीज़ साइकिल कम होने से महिलाऐ जेंट्स साइकिल भी खरीद रही थी। आर-साइकिल्स के मालिक ने आंदोलन का समर्थन स्वार्थवश किया। 

प्रश्न-5 प्रारंभ में इस आंदोलन को चलाने में कौन-कौन सी बाधा आई?

उत्तर – प्रारम्भ में साइकिल आंदोलन चलाने में कुछ मुश्किलें आईं जैसे- 

(i) सर्वप्रथम गाँव के लोग बहुत ही रूढ़िवादी थे। उन्होंने महिलाओँ के उत्साह को तोड़ने का प्रयास किया। 

(ii) महिलाओँ के साइकिल चलाने पर उन पर फ़ब्तियाँ कसी।

(iii) महिलाओँ के पास साइकिल शिक्षक का अभाव था, जिसके लिए उन्होंने स्वयं साइकिल सिखाना आरम्भ किया और आंदोलन की गति पर कोई असर नहीं पड़ने दिया। 

प्रश्न-6 आपके विचार से लेखक ने इस पाठ का नाम जहाँ पहिया है? क्यों रखा होगा?

उत्तर – पहिया गति का प्रतीक है। लेखक ने इस पाठ का नाम ‘जहाँ पहिया है’ तमिलनाडु के पुडुकोट्टई गाँव के साइकिल आंदोलन के कारण ही रखा होगा। उस जिले की महिलाओं ने साइकिल चलाना शुरू किया, तब से उनकी परिस्थिति में सुधार आया तथा उनके विकास को गति मिली। इसिलए लेखक कहते है कि ये बात उस जिले की है ‘जहाँ पहिया है’। 

प्रश्न-7 अपने मन से इस पाठ का कोई दूसरा शीर्षक सुझाइए। अपने दिए हुए शीर्षक के पक्ष में तर्क दीजिए। 

उत्तर – इस पाठ के लिए उपयुक्त नाम साइकिल आंदोलन भी हो सकता था। साइकिल आंदोलन इस पाठ की केंद्रीय घटना है तथा पूरे पाठ में आंदोलन की चर्चा है, इसलिए ये शीर्षक उपयुक्त है।

Read More

Chapter 12 सुदामा चरित mcqs & important questions | class 8th hindi vasant

MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 12 सुदामा चरित Vasant

1. निम्नलिखित में से उचित शब्द भरकर पूर्ति कीजिए- ‘चोरी की बान में हौ जू _________।            

(क) अधीने    

(ख) प्रवीने            

(ग) नवीने    

(घ) प्राचीने

► (ख) प्रवीने            

2. सुदामा कहाँ जा रहे थे?

(क) मंदिर

(ख) अपनी पत्नी के गाँव

(ग) अपने मित्र कृष्ण के पास

(घ) अपने पिता जी से मिलने

► (ग) अपने मित्र कृष्ण के पास

3. इस कविता के रचयिता हैं?

(क) सूरदास

(ख) मतीनदास

(ग) नरोत्तम दास

(घ) नर्ददास

► (ग) नरोत्तम दास

4. श्रीकृष्ण ने सुदामा की दशा कैसी देखी?

(क) दयनीय

(ख) ठीक-ठाक

(ग) हीन

(घ) अच्छी

► (क) दयनीय

5. सुदामा ने द्वारका पहुँचकर निम्नलिखित में से किसका धाम पूछा था?            

(क) यशोदा का    

(ख) नंद का            

(ग) स्याम का    

(घ) कंस का

► (ग) स्याम का    

6. सुदामा की पत्नी ने उपहारस्वरूप पोटली में कुछ दिया था। उस पोटली में निम्नलिखित में से क्या था?            

(क) तंदुल    

(ख) मिष्ठान            

(ग) चने    

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (क) तंदुल    

7. द्वार पर खड़े व्यक्ति की धोती कैसी थी?

(क) पीतांबरी

(ख) फटी सी

(ग) रंगीन

(ग) सफ़ेद

► (ख) फटी सी

8. ‘वाही पठयो ठेलि’ इस पंक्ति में ‘वाही’ शब्द किसके लिए प्रयोग किया गया है?            

(क) कृष्ण के लिए    

(ख) रुक्मणी के लिए            

(ग) गोपियों के लिए            

(घ) सुदामा की पत्नी के लिए

► (घ) सुदामा की पत्नी के लिए

9. श्रीकृष्ण ने सुदामा के पाँव कैसे धोए?

(क) परात में जल लेकर

(ख) अपने अश्रु से

(ग) साबुन से

(घ) गंगाजल से

► (ख) अपने अश्रु से

10. निम्नलिखित में से किसके कारण सुदामा बेहाल हो रहे थे?            

(क) चर्म रोग के कारण        

(ख) बिवाइयों के कारण            

(ग) क्षय रोग के कारण            

(घ) अस्थि रोग के कारण

► (ख) बिवाइयों के कारण            

11. सुदामा ने चावलों की पोटली कहाँ रखी हुई थी?

(क) काँख में

(ख) बैग में

(ग) हाथ में

(घ) गट्ठरी में

► (क) काँख में

12. ‘प्रभु! जाने को आहि’ कविता की इस प्रथम पंक्ति में ‘प्रभु’ के माध्यम से किसे संबोधित किया गया है?     

 (क) इंद्र को    

(ख) राम को            

(ग) भगवान को    

(घ) श्री कृष्ण को

► (घ) श्री कृष्ण को

13. घर-घर कर ओड़त फिरे’ के अनुसार कृष्ण निम्न-लिखित में से किसके लिए कर ओड़ते फिरते थे?            

(क) दूध के लिए,    

(ख) दही के लिए,    

(ग) मक्खन के लिए,    

(घ) घी के लिए,

► (ख) दही के लिए,    

14. कृष्ण ने सुदामा दवारा लाए गए, उपहार को निम्नलिखित में से किसमें भीना हुआ बताया है?            

(क) आम रस में    

(ख) सोम रस में             

(ग) सुधा रस में    

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ग) सुधा रस में    

सुदामा चरित प्रश्न-अभ्यास (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )

प्रश्न 1 – सुदामा की दीनदशा देखकर श्रीकृष्ण की क्या मनोदशा हुई? अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर – सुदामा की हालत देखकर श्रीकृष्ण को बहुत दुख हुआ। दुख के कारण श्री कृष्ण की आँखों से आँसू बहने लगे। उन्होंने सुदामा के पैरों को धोने के लिए पानी मँगवाया। परन्तु उनकी आँखों से इतने आँसू निकले कि उन्ही आँसुओं से सुदामा के पैर धुल गए। 

प्रश्न 2 – “पानी परात को हाथ छुयो नहिं, नैनन के जल सों पग धोए।” पंक्ति में वर्णित भाव का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

उत्तर – प्रस्तुत दोहे में यह कहा गया है कि श्रीकृष्ण ने अपने बालसखा सुदामा के आगमन पर उनके पैरों को धोने के लिए परात में पानी मंगवाया परन्तु सुदामा की दुर्दशा देखकर उनको इतना कष्ट हुआ कि आँसुओं से ही सुदामा के पैर धुल गए। अर्थात् परात में लाया गया जल व्यर्थ हो गया। 

प्रश्न 3 – “चोरी की बान में हौ जू प्रवीने।”

(क) उपर्युक्त पंक्ति कौन, किससे कह रहा है?

(ख) इस कथन की पृष्ठभूमि स्पष्ट कीजिए।

(ग) इस उपालंभ (शिकायत) के पीछे कौन-सी पौराणिक कथा है?

उत्तर – 

(क) यहाँ श्रीकृष्ण अपने बालसखा सुदामा से कह रहे हैं कि तुम्हारी चोरी करने की आदत या छुपाने की आदत अभी तक गई नहीं। लगता है इसमें तुम पहले से अधिक कुशल हो गए हो। 

(ख) सुदामा की पत्नी ने श्रीकृष्ण के लिए भेंट स्वरूप कुछ चावल भिजवाए थे। संकोचवश सुदामा श्रीकृष्ण को यह भेंट नहीं दे पा रहे हैं। क्योंकि कृष्ण अब द्वारिका के राजा हैं और उनके पास सब सुख-सुविधाएँ हैं। परन्तु श्रीकृष्ण सुदामा पर दोषारोपण करते हुए इसे चोरी कहते हैं और कहते हैं कि चोरी में तो तुम पहले से ही निपुण हो।

(ग) इस शिकायत के पीछे एक पौरोणिक कथा है। जब श्रीकृष्ण और सुदामा आश्रम में अपनी-अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। उस समय एक दिन वे जंगल में लकड़ियाँ चुनने जाते हैं। गुरूमाता ने उन्हें रास्ते में खाने के लिए चने दिए थे। सुदामा श्रीकृष्ण को बिना बताए चोरी से चने खा लेते हैं। उसी चोरी की तुलना करते हुए श्रीकृष्ण सुदामा को दोष देते हैं।

प्रश्न 4 – द्वारका से खाली हाथ लौटते समय सुदामा मार्ग में क्या-क्या सोचते जा रहे थे? वह कृष्ण के व्यवहार से क्यों खीझ रहे थे? सुदामा के मन की दुविधा को अपने शब्दों में प्रकट कीजिए।

उत्तर – द्वारका से खाली हाथ लौटते समय सुदामा का मन बहुत दुखी था। वे कृष्ण द्वारा अपने प्रति किए गए व्यवहार के बारे में सोच रहे थे कि जब वे कृष्ण के पास पहुँचे तो कृष्ण ने आनन्द पूर्वक उनका आतिथ्य सत्कार किया था। क्या वह सब दिखावटी था? 

वे कृष्ण के व्यवहार से खीझ रहे थे क्योंकि केवल आदर-सत्कार करके ही श्रीकृष्ण ने सुदामा को खाली हाथ भेज दिया था। वे तो कृष्ण के पास जाना ही नहीं चाहते थे। परन्तु उनकी पत्नी ने उन्हें जबरदस्ती मदद पाने के लिए कृष्ण के पास भेजा। उन्हें इस बात का पछतावा भी हो रहा था कि माँगे हुए चावल जो कृष्ण को देने के लिए भेंट स्वरूप लाए थे, वे भी हाथ से निकल गए और कृष्ण ने उन्हें कुछ भी नहीं दिया। 

प्रश्न 5 – अपने गाँव लौटकर जब सुदामा अपनी झोंपड़ी नहीं खोज पाए तब उनके मन में क्या-क्या विचार आए? कविता के आधर पर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर  – द्वारका से लौटकर सुदामा जब अपने गाँव वापस आएँ तो अपनी झोंपड़ी के स्थान पर बड़े-बड़े भव्य महलों को देखकर सबसे पहले तो उनका मन भ्रमित हो गया कि कहीं वे घूम फिर कर वापस द्वारका ही तो नहीं चले आए। फिर सबसे पूछते फिरते हैं तथा अपनी झोपड़ी को ढूँढ़ने लगते हैं। 

प्रश्न 6 – निर्धनता के बाद मिलने वाली संपन्नता का चित्रण कविता की अंतिम पंक्तियों में वर्णित है। उसे अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर – निर्धनता के बाद श्रीकृष्ण की कृपा से सुदामा को धन-सम्पदा मिलती है। जहाँ सुदामा की टूटी-फूटी सी झोंपड़ी हुआ करती थी, वहाँ अब स्वर्ण भवन शोभित है। कहाँ पहले पैरों में पहनने के लिए चप्पल तक नहीं थी और अब पैरों से चलने की आवश्यकता ही नहीं है क्योंकि अब घूमने के लिए हाथी घोड़े हैं, पहले सोने के लिए केवल यह कठोर भूमि थी और आज कोमल सेज पर नींद नहीं आती है, कहाँ पहले खाने के लिए चावल भी नहीं मिलते थे और आज प्रभु की कृपा से खाने को किशमिश-मुनक्का भी उप्लब्ध हैं। परन्तु वे अच्छे नहीं लगते।

Read More

Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा mcqs & important questions | class 8th hindi vasant

MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा Vasant

1. ‘आलम आरा’ नामक फ़िल्म ‘मैजेस्टिक’ सिनेमा में प्रदर्शित हुई। यह कहाँ स्थित है?         

(क) दिल्ली में 

(ख) कोलकाता में   

(ग) चेन्नई में   

(घ) मुंबई में

► (घ) मुंबई में

2. पहली बोलती फ़िल्म के नायक कौन थे?           

(क) मोहम्मद अली जिन्ना       

(ख) विट्ठल           

(ग) अर्देशिर एम. ईरानी           

(घ) सोहराब मोदी

► (ख) विट्ठल           

3. तीसरा वाद्य- यंत्र निम्नलिखित में से कौन-सा था?            

(क) सितार    

(ख) वायलिन            

(ग) गिटार    

(घ) पियानो
► (ख) वायलिन           

4. फ़िल्म के संबंध में पुलिस के सामने क्या समस्या थी?       
(क) भीड़ जुटाना       
(ख) भीड़ भगाना                   
(ग) भीड़ पर नियंत्राण करना
(घ) भीड़ से अपना बचाव करना
► (ग) भीड़ पर नियंत्राण करना

5. सवाक् फ़िल्मो के युग में किस भाषा का महत्व बढ़ा?         

(क) हिंदी का   

(ख) अंग्रेजी का   

(ग) उर्दू का   

(घ) क और ग दोनों

► (घ) क और ग दोनों

6. पहली सवाक् फ़िल्म में कितने कलाकारों ने काम किया था?            

(क) अठत्तर    

(ख) बहत्तर    

(ग) उनहत्तर    

(घ) सतहत्तर

► (क) अठत्तर    

7. जब सिनेमा ने बोलना सीखा’ पाठ के लेखक निम्नलिखित में से कौन है?            

(क) रामचंद्र तिवारी    

(ख) प्रदीप तिवारी    

(ग) हरिशंकर परसाई    

(घ) इस्मत चुगताई

► (ख) प्रदीप तिवारी    

8. ‘जब सिनेमा ने बोलना सीखा’ पाठ के अनुसार पहली सवाक् फ़िल्म निम्नलिखित में से कौन-सी थी?            

(क) जहाँ आरा    

(ख) एक बेचारा    

(ग) आलम आरा    

(घ) मुगल-ए-आज्जम

► (ग) आलम आरा    

9. अर्देशिर 1956 में ही सम्मानित करने का निर्णय क्यों लिया गया?               

(क) सरकार को तब याद आई           

(ख) तब वे बूढ़े हो चुके थे           

(ग) सवाक् फ़िल्म के प्रदर्शन को पच्चीस साल पूरे हुए थे           

(घ) तब उनकी उम्र पच्चीस साल थी

► (ग) सवाक् पि़फल्म के प्रदर्शन को पच्चीस साल पूरे हुए थे           

10. इस युग में किन कलाकारों का महत्व बढ़ गया?           

(क) जो नृत्य कर सकते थे   

(ख) जो वाद्य बजा सकते थे           

(ग) जो संवाद बोल सकते थे   

(घ) जो गीत गा सकते थे

► (घ) जो गीत गा सकते थे

11. पहली सवाक्  फ़िल्म बनानेवाले फ़िल्मकार निम्नलिखित में से कौन थे?            

(क) दादा साहब फाल्के            

(ख) पृथ्वीराज कपूर

(ग) सत्यजित रे                 

(घ) अर्देशिर एम.ईरानी

► (घ) अर्देशिर एम.ईरानी

12. नए दौर की शुरुआत करनेवाले ने कौन-सी फ़िल्म बनाकर इस युग की शुरुआत की?         

(क) आलम सारा 

(ख) जहाँ आरा 

(ग) सारा जहाँ हमारा   

(घ) आलम आरा

► (घ) आलम आरा

13. भारतीय सिनेमा के इतिहास में 14 मार्च, 1931 की प्रसिद्ध् का कारण क्या है?         

(क) पहली फ़िल्म का निर्माण   

(ख) पहली रंगीन फ़िल्म का निर्माण           

(ग) पहली बोलती फ़िल्म का प्रदर्शन 

(घ) पहली बार किसी फ़िल्म का प्रदर्शन

► (ग) पहली बोलती फ़िल्म का प्रदर्शन 

14. उस समय सर्वाधिक पारिश्रमक पाने वाले विट्ठल का चयन नायक के लिए होने के बाद भी क्यों हटाया गया?  (क) उनको गाना नहीं आता था            

(ख) वे अपने स्टंट के लिए डुप्लीकेट से काम कराते थे            

(ग) वे हकलाकर बोलते थे            

(घ) उन्हें उर्दू बोलने में मुश्किल होती थी

► (घ) उन्हें उर्दू बोलने में मुश्किल होती थी

जब सिनेमा ने बोलना सीखा प्रश्न-अभ्यास (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )

प्रश्न-1 जब पहली बोलती फिल्म प्रदर्शित हुई तो उसके पोस्टरों पर कौन-से वाक्य छापे गए? उस फिल्म में कितने चेहरे थे? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- देश की पहली बोलती फिल्म के विज्ञापन के लिए छापे गए वाक्य इस प्रकार थे- ‘वे सभी सजीव हैं, साँस ले रहे हैं, शत-प्रतिशत बोल रहे हैं, अठहत्तर मुर्दा इंसान ज़िंदा हो गए, उनको बोलते, बातें करते देखो।’

पाठ के आधार पर आलम आरा में कुल मिलाकर 78 चेहरे थे। परन्तु इसमें कुछ मुख्य कलाकार नायिका जुबैदा नायक विट्ठल सोहरा मोदी, पृथ्वीराज कपूर, याकूब और जगदीश सेठी जैसे लोग भी मौजूद थे।

प्रश्न-2 पहला बोलता सिनेमा बनाने के लिए फिल्मकार अर्देशिर एम ईरानी को प्रेरणा कहाँ से मिली? उन्होंने आलम आरा फिल्म के लिए आधार कहाँ से लिया विचार व्यक्त कीजिए।

उत्तर- फिल्मकार अर्देशिर एम ईरानी ने 1929 में हॉलीवुड की एक बोलती फिल्म ‘शो बोट’ देखी और तभी उनके मन में बोलती फिल्म बनाने की इच्छा जगी। उन्होंने पारसी रंगमंच के एक लोकप्रिय नाटक को फिल्म ‘आलम आरा’ के लिए आधार बनाकर अपनी फिल्म की पटकथा बनाई।

प्रश्न-3 विट्ठल का चयन आलम आरा फिल्म के नायक के रूप हुआ लेकिन उन्हें हटाया क्यों गया? विट्ठल ने पुनः नायक होने के लिए क्या किया? विचार प्रकट कीजिए।

उत्तर- उर्दू ठीक से न बोलने के कारण विट्ठल को फ़िल्म आलम आरा के नायक के पद से हटा दिया गया। पुनः अपना हक पाने के लिए उन्होंने मुकदमा कर दिया। विट्ठल मुकदमा जीत गए और भारत की पहली बोलती फिल्म के नायक बनें।

प्रश्न-4 पहली सवाक्‌ फिल्म के निर्माता-निदेशक अर्देशिर को जब सम्मानित किया गया तब सम्मानकर्ताओं ने उनके लिए क्या कहा था? अर्देशिर ने क्या कहा? और इस प्रसंग में लेखक ने क्या टिप्पणी की है? लिखिए।

उत्तर- पहली सवाक्‌ फिल्म के निर्माता-निर्देशक अर्देशिर को प्रदर्शन के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर सम्मानित किया गया और उन्हें “भारतीय सवाक्‌ फिल्मों का पिता” कहा गया तो उन्होंने उस मौके पर कहा था- “मुझे इतना बड़ा खिताब देने की जरूरत नहीं है। मैंने तो देश के लिए अपने हिस्से का जरूरी योगदान दिया है।” वे विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। उनसे एक नया युग शुरू हो गया।
 

Read More

Chapter 10 कामचोर mcqs & important questions | class 8th hindi vasant

MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 10 कामचोर Vasant

1. मटर की पफलियाँ किसे दी जा रही थीं?     
(क) भेड़ों को         
(ख) नौकरों को             
(ग) घर के किसी सदस्य को 
(घ) रसोइये को
► (घ) रसोइये को

2. बच्चों के काम करने का क्या परिणाम रहा?           

(क) काम पूरा हो गया         

(ख) घर भर में अव्यवस्था पैफल गई           

(ग) कुछ काम बाकी रह गया   

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ख) घर भर में अव्यवस्था पैफल गई           

3. काम करने के लिए कौन तैयार हो गए?       

(क) नौकर   

(ख) घर के बच्चे   

(ग) माता-पिता   

(घ) उपर्युक्त सभी

► (ख) घर के बच्चे   

4. सारे घर में धूल भर जाने का कारण क्या था?       

(क) आँगन की सफ़ाई करना   

(ख) फर्श की सफ़ाई करना           

(ग) दरी की सफ़ाई करना       

(घ) चटाई की सफ़ाई करना

► (ग) दरी की सफ़ाई करना       

5. सूप में क्या था, जिसे भेड़े भूल गईं?           

(क) सब्जियाँ 

(ख) हरी मटर   

(ग) दाना

(घ) हरा चारा

► (ग) दाना

6. तरकारीवाली की मटर का क्या हाल हुआ?           

(क) उसने छिपा लिया           

(ख) घर के लोगों ने कड़ाही में छौंक दी           

(ग) भेड़ें खा गईं           

(घ) मटर लेकर वापस चली गई

► (ग) भेड़ें खा गईं           

7. नल पर घमासान मचा था। वे नल से पानी भरकर कहाँ ले जाने की जल्दी में थे?            

(क) खाना बनाने के लिए               

(ख) पेड़ो में पानी डालने के लिए            

(ग) पीने के लिए                

(घ) नहाने के लिए

► (ख) पेड़ो में पानी डालने के लिए            

8. तरकारीवाली की टोकरी पर जिस समय; भेड़ें टूट पड़ीं थीं उस समय वह क्या तौलकर दे रही थी?            

(क) मटर की फलियाँ    

(ख) आलू तथा प्याज            

(ग) सेम की फलियाँ    

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (क) मटर की फलियाँ    

9. भेड़ों को चोट पहुँचाना किसके समान है?         

(क) रूई फैलाने के समान   

(ख) रूई का तकिया कूटने के समान           

(ग) बम फूटने के समान       

(घ) उपर्युक्त सभी

► (ख) रूई का तकिया कूटने के समान           

10. बच्चों ने कहाँ झाड़ू लगाने का फैंसला किया?  

(क) घर में   

(ख) आँगन में   

(ग) घर के बाहर   

(घ) उपर्युक्त सभी

► (ख) आँगन में   

11. बच्चे किससे सफ़ाई करने में जुट गए?           

(क) झाड़ू से   

(ख) सींकों से   

(ग) कपड़ों से   

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ख) सींकों से   

12. काम करवाने के लिए क्या प्रलोभन दिया गया था?           

(क) वेतन का         

(ख) नए कपड़ों का               

(ग) दावत में ले जाने का     

(घ) कहीं दूर घुमाने ले जाने का

► (क) वेतन का         

13. झगड़ते बच्चों ने आखिर में किसे हथियार बना लिया?            

(क) कुहनियों को   

(ख) पत्थरों को   

(ग) डंडों को   

(घ) बरतनों को

► (घ) बरतनों को

14. अम्मा का आगरा से किस प्रकार का संबंध था?       

(क) मायका था         

(ख) ससुराल थी         

(ग) सहेली का घर था           

(घ) कोई अन्य रिश्ता था

► (क) मायका था         

15. पड़ोस के बंगलों से नौकर क्यों बुलवाए गए?           

(क) काम करवाने के लिए 

(ख) बच्चों को नहलवाने के लिए           

(ग) सफ़ाई करवाने के लिए   

(घ) पानी भरवाने के लिए

► (ख) बच्चों को नहलवाने के लिए           

16. चारपाई सबसे पहले किससे टकराई?           

(क) चाचा जी से   

(ख) भैंस से 

(ग) पानी के ड्रम से   

(घ) पानी की बाल्टी से

► (ग) पानी के ड्रम से   

17. दूध निकालने की जल्दबाजी में भैंस के चार थनों पर कितने हाथ पिल पड़े?            

(क) दो हाथ    

(ख) आठ हाथ        

(ग) चार हाथ    

(घ) बारह हाथ

► (ख) आठ हाथ        

18. अब्बा ने बच्चों को करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा काम नहीं बताया था?            

(क) दरी साफ करने का          

(ख) पेड़ो में पानी देने का            

(ग) आँगन का कूड़ा साफ करने का        

(घ) भैंसों का दूध निकलने का

► (घ) भैंसों का दूध निकलने का

कामचोर प्रश्न अभ्यास (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )

प्र-1 कहानी में ‘मोटे-मोटे किस काम के हैं’? किन के बारे में और क्यों कहा गया?

उ. कहानी में ‘मोटे-मोटे किस काम के हैं’ बच्चों के बारे में कहा गया है क्योंकि वे घर के कामकाज में जरा सी भी मदद नहीं करते थे तथा दिन भर खेलते-कूदते रहते थे।

प्र-2 बच्चों के उधम मचाने के कारण घर कि क्या दुर्दशा हुई?

उ. बच्चों के उधम मचाने से घर की सारी व्यवस्था ख़राब हो गई। मटके-सुराहियाँ इधर-उधर लुढक गए। घर के सारे बर्तन अस्त-व्यस्त हो गए। पशु-पक्षी इधर-उधर भागने लगे। घर में धुल, मिट्टी और कीचड़ का ढेर लग गया। मटर की सब्जी बनने से पहले भेड़ें खा गई। मुर्गे-मुर्गियों के कारण कपड़े गंदे हो गए।

प्र-3 ‘या तो बच्चा राज कायम कर लो या मुझे ही रख लो।’ अम्मा ये कब कहा और इसका परिणाम क्या हुआ?

उ. अम्मा ने बच्चों द्वारा किए गए घर की हालत को देखकर ऐसा कहा था। जब पिताजी ने बच्चों को घर के काम काज में हाथ बँटाने की नसीहत दी तब उन्होंने किया इसके विपरीत सारे घर को तहस-नहस किया। चारों तरफ़ समान बिखरा दिया, मुर्गियों और भेड़ों को घर में घुसा दिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि काम करने के बजाए उन्होंने घर का काम कई गुना बढ़ा दिया जिससे अम्मा जी बहुत परेशान हो गई थीं। उन्होंने पिताजी को साफ़-साफ़ कह दिया कि या तो बच्चों से करवा लो या मैं मायके चली जाती हूँ। इसका परिणाम ये हुआ कि पिताजी ने घर की किसी भी चीज़ को बच्चों को हाथ ना लगाने की हिदायत दे डाली नहीं तो सज़ा के लिए तैयार रहने को कहा।

प्र-4 ‘कामचोर’ कहानी क्या संदेश देती है ?

उ. यह एक हास्यप्रधान कहानी है। यह कहानी संदेश देती है की बच्चों को उनके स्वभाव के अनुसार, उम्र और रूचि ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए। जिससे वे बचपन से ही रचनात्मक कार्यों में लगन तथा रूचि का परिचय दे सकें। उनके ऊपर बड़ों की जिम्मेदारी थोपना बचपन को कुचलना है। अतः बड़ों को चाहिए की समझदार बच्चा बनकर बच्चों के बीच रहें और उन्हें सही दिशा प्रदान करें।

प्र-5 क्या बच्चों ने उचित निर्णय लिया कि अब चाहे कुछ भी हो जाए, हिलकर पानी भी नहीं पिएँगें ?

उ. बच्चों द्वारा लिया गया निर्णय उचित नहीं था क्योंकि स्वयं हिलकर पानी न पीने का निश्चय उन्हें और भी कामचोर बना देगा। उन्हें काम तो करना चाहिए पर समझदारी के साथ। बच्चों को घर-परिवार के काम धंधों को आपस में बाँट कर, बड़ों से समझ कर पूरा करना चाहिए।

उन्हें अपने खाली समय का सदुपयोग करना चाहिए तथा रचनात्मक कार्यों में मन लगाते हुए परिवार-वालों का सहयोग करना चाहिए।
 

Read More

Chapter 9 कबीर की साखियॉं mcqs & important questions | class 8th hindi vasant

MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 9 कबीर की साखियाँ Vasant

1. जग में कोई किसी का बैरी कब नहीं होता?            

(क) जब व्यक्ति का मन शीतल होता है   

(ख) जब व्यक्ति अभिमानी होता है            

(ग) जब व्यक्ति जंगल में रहता है        

(घ) जब व्यक्ति किसी से कोई संबंध नहीं रखता

► (क) जब व्यक्ति का मन शीतल होता है   

2. कबीर के दोहों को किस नाम से जाना जाता है?            

(क) चौपाई    

(ख) ज्ञान        

(ग) सोरठा    

(घ) साखी

► (घ) साखी

3. कवि किसका मोल करने की बात कह रहा है?            

(क) पतवार का    

(ख) म्यान का        

(ग) तलवार का    

(घ) अभिमान का

► (ग) तलवार का    

4. आपा डारि देने पर व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार होता है?            

(क) सब उसे कमज़ोर समझने लगते है        

(ख) सब उस पर दया करने लगते है            

(ग) सब उसे सताने लगते हैं            

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ख) सब उस पर दया करने लगते है            

5. कवि साधु से क्या पूछने की बात कह रहा है?            

(क) जाति    

(ख) धर्म            

(ग) ज्ञान    

(घ) पहचान

► (ग) ज्ञान    

6. कबीर की रचनाओं का संकलन किस नाम से जाना जाता है?            

(क) साखी    

(ख) रमैनी        

(ग) सबद    

(घ) दोहे

► (घ) दोहे

7. अपशब्द ‘एक का एक’ कब रह जाता है?            

(क) धीरे-से अपशब्द कहने पर            

(ख) किसी के दवारा कहे गए , अपशब्द से भी दुगने अपशब्द कहने पर            

(ग) पलटकर जवाब न देने पर 

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ग) पलटकर जवाब न देने पर 

8. हाथ में हम क्या जाप करते हैं?

(क) दाना

(ख) मूर्ति

(ग) माला

(घ) राजा

► (ग) माला

9. आपा को डारि देने का तात्पर्य निम्नलिखित में से क्या है?            

(क) खुद जमीन पर गिर जाना            

(ख) अपना कुछ गिरा देना            

(ग) अपना घमंड त्याग देना            

(घ) अपने हथियार समेत समर्पण कर देना

► (ग) अपना घमंड त्याग देना            

10. कबीर किसकी निंदा न करने की सीख देते हैं?

(क) पड़ोसियों की

(ख) मित्रों की

(ग) कमज़ोर लोगों की

(घ) जानवरों की

► (ग) कमज़ोर लोगों की

11. ‘जीभि फिरै मुख माँहि’ का अर्थ निम्नलिखित में से कौन-सा है?            

(क) कुछ खाने-चबाने का प्रयास करना

(ख) जीभ का अंदर-बाहर आना-जाना            

(ग) जीभ को बार-बार दाँतों से लगाना        

(घ) मुँह से राम-राम का उच्चारण करना

► (घ) मुँह से राम-राम का उच्चारण करना

12. अहंकार क्यों त्यागना चाहिए?

(क) ताकि मन निर्मल हो जाए

(ख) ताकि मन का अज्ञान समाप्त हो जाए

(ग) जो अहंकार त्याग देता है उस पर सब कृपाभाव बनाए रखते हैं

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ग) जो अहंकार त्याग देता है उस पर सब कृपाभाव बनाए रखते हैं

कबीर की साखियाँ प्रश्न अभ्यास (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )

प्र॰1 ‘तलवार का महत्त्व होता है म्यान का नहीं’- उक्त उदाहरण से कबीर क्या कहना चाहते हैं? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- कबीरदास जी के अनुसार मनुष्य की सुंदरता उसके शरीर की अपेक्षा उसके गुणों से आकना चाहिए क्योंकि शरीर तो बाहरी आवरण है जबकि सच्चाई उसका अंर्तमन है। इसलिए कवि कहते हैं कि तलवार का महत्त्व होता है म्यान का नहीं।

प्र॰2 पाठ की तीसरी साखी-जिसकी एक पंक्ति है ‘मनुवाँ तो दहुँ दिसि फिरै, यह तो सुमिरन नाहिं’ के द्वारा कबीर क्या कहना चाहते हैं?

उत्तर- तीसरी साखी में कबीर दास जी कहना चाहते हैं कि मनुष्य का मन चंचल होता है वह हाथ में माला और जबान पर हरिनाम तो जपता रहता है किन्तु भगवान् का नाम लेना तब सार्थक होता है जब मनुष्य अपने चंचल मन पर काबू पा लेता है।

प्र॰3 कबीर घास की निंदा करने से क्यों मना करते हैं। पढ़े हुए दोहे के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- कबीर दास जी छोटे को कमजोर समझकर उसकी उपेक्षा करने को मना करते हैं मनुष्य को घास को पैरों के नीचे वाली रौंदने वाली वस्तु समझकर उसे कमजोर नहीं मानना चाहिए क्योंकि जब एक घास का तिनका भी आँख में चला जाता है तो वह बहुत कष्ट देता है। इसलिय हमें किसी को कमजोर समझकर उसकी निंदा नहीं करनी चाहिए।

प्र॰4 मनुष्य के व्यवहार में ही दूसरों को विरोधी बना लेनेवाले दोष होते हैं। यह भावार्थ किस दोहे से व्यक्त होता है?

उत्तर – यह भावार्थ अंतिम साखी में है –
जग में बैरी कोई नहीं जो मन शीतल होय।
या आपा को डारि दे, दया करै सब कोय।।
 

Read More

Chapter 8 यह सबसे कठिन समय नहीं mcqs & important questions | class 8th hindi vasant

MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 8 यह सबसे कठिन समय नहीं Vasant

1. ‘यह कठिन समय नहीं’ कविता में कवयित्री का कौन-सा दृष्टिकोण प्रकट हुआ है?

(क) आशावादी    

(ख) निराशावादी

(ग) रूढि़वादी    

(घ) परंपरावादी

► (क) आशावादी    

2. बूढ़ी नानी द्वारा सुनाई जानेवाली कहानी का आखिरी हिस्सा किस तरह का होता है?

(क) कष्टप्रद    

(ख) हानिप्रद

(ग) शिक्षाप्रद    

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ग) शिक्षाप्रद    

3. ‘यह कठिन समय नहीं’ कविता की रचना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की गई है?

(क) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’    

(ख) रामधारी सिंह ‘दिनकर’

(ग) जया जादवानी

(घ) कबीरदास

► (ग) जया जादवानी

4. कविता में नानी जो कहानी सुनाती है, उसके आखिरी हिस्से में बस कहाँ से आती है?

(क) सागर के पार की दुनिया से

(ख) पर्वत के पार की दुनिया से

(ग) नदी के पार की दुनिया से

(घ) अंतरिक्ष के पार की दुनिया से

► (घ) अंतरिक्ष के पार की दुनिया से

5. निम्नलिखित में से किसे थामने को बैठा है हाथ एक?

(क) पुरस्कार (रुपये) को

(ख) मेहनत के फल को

(ग) गिरते हुए फल को

(घ) गिरती हुई पत्ती को

► (घ) गिरती हुई पत्ती को

6. बस किनकी खबर लाती है?

(क) शहर जानेवालों की

(ख) अंतरिक्ष में बचे हुए लोगों की​

(ग) युद्ध में बचे हुए लोगों की

(घ) शहर में बचे हुए लोगों की

► (ख)अंतरिक्ष में बचे हुए लोगों की​

7. कविता में विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से कवयित्री निम्नलिखित में से क्या कहना चाहती है?

(क) जीवन से सब कुछ समाप्त हो चुका है            

(ख) जीवन की आशा अब भी शेष है

(ग) इससे बुरा समय हो ही नहीं सकता            

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ख) जीवन की आशा अब भी शेष है

8. कविता के अनुसार स्टेशन पर अभी भी क्या है?

(क) दूसरी रेलगाडिय़ाँ

(ख) ढेर सारा सामान

(ग) भीड़

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ग) भीड़

9. चिडिय़ा चोंच में तिनका दबाए-

(क) घोंसले में जाने की तैयारी में है

(ख) उडऩे की तैयारी में है

(ग) बच्चे के पास जाने की तैयारी में है

(घ) बच्चे को ढूँढने जाने की तैयारी में है

► (ख) उडऩे की तैयारी में है

10. कोई अपने प्रियजन के लिए चिंतित हो रहा है और वह कहता है कि आ जाओ क्योंकि—

(क) सूरज डूबने का समय हो गया है

(ख) ऑफिस जाने का समय हो गया है

(ग) खाना खाने का समय हो गया है

(घ) सूरज निकलने का समय हो गया है

► (क) सूरज डूबने का समय हो गया है

11. रेलवे स्टेशन पर क्या है?

(क) रेलगाड़ियों का तांता

(ख) यात्रियों की भीड़

(ग) ढेर सारा सामान

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ख) यात्रियों की भीड़

12. अंतरिक्ष के पार लोग क्यों गए थे?

(क) घूमने

(ख) कुछ नए कार्य करने

(ग) नई जानकारियाँ प्राप्त करने

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ग) नई जानकारियाँ प्राप्त करने

यह सबसे कठिन समय नहीं प्रश्न अभ्यास (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )

प्र॰1 ’’यह कठिन समय नहीं है?’’ यह बताने के लिए कविता में कौन-कौन से तर्क प्रस्तुत किए गए हैं? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – यह बताने के लिए कवयित्री ने घोसला बनाने का प्रयास करती चिड़िया, गिरते पत्ते को थमने वाले हाथ, प्रतीक्षा करते यात्रियों के लिए आई रेलगाड़ी, तथा नानी की कहानी सुनने की लालसा आदि तर्क प्रस्तुत किए हैं ।

प्र॰2 चिड़िया चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में क्यों है? वह तिनकों का क्या करती होगी? लिखिए।

उत्तर – चिड़िया तिनकों से घोंसला बनाती है अतः वह अपने बच्चों के लिए रहने की जगह यानी घोंसला बनाना चाहती है इसलिए वह तिनके को चोंच में दबाकर उड़ने की तैयारी में है ताकि जल्दी घोंसला बना सके।

प्र॰3 कविता में कई बार ‘अभी भी’ का प्रयोग करके बातें रखी गई हैं, अभी भी का प्रयोग करते हुए तीन वाक्य बनाइए और देखिए उनमें लगातार, निरंतर, बिना रुके चलनेवाले किसी कार्य का भाव निकल रहा है या नहीं?

उत्तर –
1. तुम अभी भी सुबह उठकर योगा करते हो?
2. तुम अभी भी बस से दफ्तर जाते हो ?
3. तुम अभी भी उसी दफ्तर में काम करते हो?
यदि किसी एक शब्द को दो तीन वाक्यों में प्रयोग किया जाय तो
वो वाक्य चाहे कितने ही अलग हो उनमें एक निरंतरता आ
जाती है।

प्र॰4 नहीं और अभी भी को एक साथ प्रयोग करके तीन वाक्य लिखिए और देखिए ‘नहीं’‘अभी भी’के पीछे कौन-कौन से भाव छिपे हो सकते हैं?

उत्तर –
1. राम अभी भी स्याम से बात नहीं कर रहा है।
2. वह अभी भी समझ नहीं रहा है।
3. आप अभी भी चुप नहीं हो सकते।
उपरोक्त वाक्यों में पहले वाक्य में बहुत दिनों तक बात न कर पाने का भाव छिपा है। दूसरे वाक्य में बहुत समझाने पर भी न समझने का भाव है। तीसरे वाक्य में बहुत बोलने पर भी चुप न रहने का भाव छिपा है।

Read More