मधुर मधुर मेरे दीपक जल कविता का सार | Sparsh Hindi Class 10th | पाठ 6 | मधुर मधुर मेरे दीपक जल कविता Summary | Quick revision Notes ch-6 Sparsh | EduGrown

महादेवी वर्मा मधुर मधुर मेरे दीपक जल  कविता का सार | Sparsh Hindi Class 10th | पाठ 6 | मधुर मधुर मेरे दीपक जल कविता  Summary | Quick revision Notes ch-6 Sparsh | EduGrown

कवि-परिचय

महादेवी वर्मा

इनका जन्म 1907 को होली के दिन उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में हुआ तथा प्रारंभिक शिक्षा इंदौर में हुई।विवाह के कुछ अंतराल के बाद पढ़ाई फिर शुरू की। ये मिडिल में पूरे प्रांत में प्रथम आईं और छात्रवृत्ति भी पाईं। यह सिलसिला कई सालों तक चला। बाद में इन्होने बौद्ध भिक्षुणी बनना चाहा परन्तु गांधीजी के आह्वान पर सामाजिक कार्यों में जुट गयीं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश ना जाकर नारी शिक्षा प्रसार में जुट गयीं। इन्होनें छायावाद के अन्य चार रचनाकारों में औरों से भिन्न अपना एक  विशिष्ट स्थान बनाया। 11 सितम्बर 1987 को इनका देहावसान हो गया।

मधुर मधुर मेरे दीपक जल कविता का सार- Madhur Madhur Mere Deepak Jal short Summary :

प्रस्तुत कविता में कवयित्री महादेवी वर्मा जी आस्था रूपी दीपक को जलाकर ईश्वर के मार्ग को रौशन करना चाहती हैं। वह अपने शरीर के कण-कण को जलाकर, अपने अंदर छाये अहंकार को समाप्त करना चाहती हैं। इसके बाद जो प्रकाश फैलेगा, उसमें कवयित्री अपने प्रियतम का मार्ग जरूर देख पायेंगी। वह संसार के दूसरे व्यक्तियों के लिए भी यही कामना करती हैं और उन्हें भक्ति का सही मार्ग दिखाने के लिए उनकी सहायता करना चाहती हैं। इसीलिए उन्होंने कविता में प्रकृति के कई सारे ख़ास उदाहरण भी दिए हैं। उनके अनुसार सच्ची भक्ति के मार्ग में चलने का केवल एक ही रास्ता है – आपसी ईर्ष्या एवं द्वेष का त्याग।

मधुर मधुर मेरे दीपक जल कविता का सार- Madhur Madhur Mere Deepak Jal short Summary :

मधुर मधुर मेरे दीपक जल कविता का सार- Madhur Madhur Mere Deepak Jal Detailed Summary :

मधुर-मधुर मेरे दीपक जल!
युग-युग प्रतिदिन प्रतिक्षण प्रतिपल
प्रियतम का पथ आलोकित कर!

कवियित्री महादेवी वर्मा को अपने ईश्वर पर अपार विश्वास और श्रद्धा है। इसी विश्वास के सहारे वह अपने प्रियतम के भक्ति में लीन हो जाना चाहती हैं। वह अपने हृदय में स्थित आस्था रूपी दीपक को सम्बोधित करते हुए कहती हैं कि तुम लगातार हर पल, हर दिन युग-युगांतर तक जलते रहो ताकि मेरे परमात्मा रूपी प्रियतम का पथ सदा प्रकाशित रहे यानी ईश्वर के प्रति उनका विश्वास कभी ना टूटे।

सौरभ फैला विपुल धूप बन
मृदुल मोम-सा घुल रे, मृदु-तन!
दे प्रकाश का सिन्धु अपरिमित,
तेरे जीवन का अणु गल-गल
पुलक-पुलक मेरे दीपक जल!

कवियित्री अपने तन को कहती हैं कि जिस प्रकार धूप या अगरबत्ती खुद जलकर सारे संसार को सुंगंधित करते हैं उसी तरह तुम अपने अच्छे कर्मों इस जग को सुगंधित करो। जिस तरह मोम जलकर सारे वातावरण को प्रकाशित करता है उसी तरह वह शरीर रूपी मोम को जलकर अपने अहंकार को नष्ट करने, पिघलने का अनुरोध करती हैं। शरीर रूपी मोम के जलने और अहंकार के पिघलने से असीमित समुद्र की भांति ऐसा प्रकाश आलोकित हो जो चारों ओर फ़ैल जाए चाहे इसके लिए शरीर रूपी मोम का हर कण गल जाए। वह अपने आस्था रूपी दीपक को प्रसन्नतापूर्वक जलते रहने को कहती हैं।

सारे शीतल कोमल नूतन
माँग रहे तुझसे ज्वाला कण;
विश्व-शलभ सिर धुन कहता ‘मैं
हाय, न जल पाया तुझमें मिल!
सिहर-सिहर मेरे दीपक जल!


कवियित्री कहती हैं आज सारे संसार में परमात्मा के प्रति आस्था का अभाव है इसलिए सारे नए कोमल प्राणी यानी मन प्रभु भक्ति से विरक्त है वे आस्था की ज्योति को संसार में ढूंढ रहे हैं  पर उन्हें कहीं कुछ प्राप्त नही हो रहा है। इसलिए वह अपने आस्था रूपी दीपक से कह रही हैं कि तुम्हें आस्था के प्रति विश्वास की ज्योत देनी होगी ताकि उनके दीप प्रज्वल्लित हो जाएँ। संसार रूपी पतंगा पश्चाताप कर रहा है और अपने दुर्भाग्य पर रो रहा है कि प्रभु भक्ति की ज्योत में मैं अपने अहंकार को क्यों नही नष्ट कर पाया। यदि मैं ऐसा कर पाता तो शायद अब तक परमात्मा से मिलन हो जाता। अतः पतंगे को मुक्ति देने के लिए वह आस्था रूपी दीपक को काँप-काँपकर जलने को कहती हैं।

जलते नभ में देख असंख्यक
स्नेह-हीन नित कितने दीपक
जलमय सागर का उर जलता;
विद्युत ले घिरता है बादल!
विहँस-विहँस मेरे दीपक जल!

कवियित्री को आकाश में अनगनित तारे दिख रहे हैं परन्तु वे सभी स्नेहरहित लग रहे हैं। इन सबके हृदय में ईश्वर की भक्ति और आस्था रूपी तेल नही है इसलिए ये भक्ति रूपी रोशनी नही दे पा रहे हैं। जिस प्रकार सागर का अपार जल जब गर्म होता है तब भाप बनकर आकाश में बिजली से घिरा हुआ बादल में परिवर्तित हो जाता है। ठीक उसी भांति इस संसार में भी चारों ओर लोग ईर्ष्या-द्वेष से जलते रहते हैं। जिन लोगों में आस्था रूपी दीपक होता है वे उन बादलों की भांति शांत होकर ठंडा जल बरसाते हैं मगर ईर्ष्या-द्वेष वाले लोग क्षण भर में बिजली की तरह नष्ट हो जाते हैं। इसलिए कवियित्री दीपक को हँस-हँसकर लगातार जलने को कह रही हैं ताकि प्रभु का पथ आलोकित रहे और लोग उसपर चलें।

Important Link

NCERT Solution – मधुर मधुर मेरे दीपक जल

For Free Video Lectures Click here

Tags

मधुर मधुर मेरे दीपक जल कविता का अर्थ मधुर मधुर मेरे दीपक जल का भावार्थ मधुर मधुर मेरे दीपक जल में अलंकार मधुर मधुर मेरे दीपक जल में कौन सा अलंकार है मधुर मधुर मेरे दीपक जल में कौन सा भाव है मधुर मधुर मेरे दीपक जल कौन सा अलंकार है मधुर मधुर मेरे दीपक जल की व्याख्या मधुर मधुर मेरे दीपक जल कविता madhur madhur mere deepak jal MADHUR MADHUR MERE DEEPAK JAL  STD 10 HINDI COURSE B CBSE MADHUR  MADHUR MERE DEEPAK JAL मधुर मधुर मेरे दीपक जल कविता की सरल व्याख्या Madhur Madhur mere deepak jal Madhur Madhur mere deepak jal class 10 Madhur Madhur mere deepak jal poem explanation question and answer CBSE Class 10 Hindi poem Class 10 Hindi Madhur Madhur mere deepak jal notes NCERT Solutions Madhur Madhur mere deepak jal Hindi Lesson Madhur Madhur mere deepak jal summary of poem Madhur Madhur mere deepak jal Madhur Madhur mere deepak jal Explanation CBSE Class 10 Hindi lessons ncert कक्षा १० हिंदी पाठ कक्षा 10 हिंदी

Read More

पर्वत प्रदेश में पावस कविता का सार | Sparsh Hindi Class 10th | पाठ 5 | पर्वत प्रदेश में पावस कविता Summary | Quick revision Notes ch-5 Sparsh | EduGrown

सुमित्रानंदन पंत | पर्वत प्रदेश में पावस कविता का सार | Sparsh Hindi Class 10th | पाठ 5 |  पर्वत प्रदेश में पावस कविता  Summary | Quick revision Notes ch-5 Sparsh | EduGrown

कवि परिचय

सुमित्रानंदन पंत

इनका जन्म सन 20 मई 1900 को उत्तराखंड के कौसानी-अल्मोड़ा में हुआ था। इन्होनें बचपन से ही कविता लिखना आरम्भ कर दिया था। सात साल की उम्र में इन्हें स्कूल में काव्य-पाठ के लिए पुरस्कृत किया गया। 1915 में स्थायी रूप से साहित्य सृजन किया और छायावाद के प्रमुख स्तम्भ के रूप में जाने गए। इनकी प्रारम्भिक कविताओं में प्रकृति प्रेम और रहस्यवाद झलकता है। इसके बाद वे मार्क्स और महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित हुए।

पर्वत प्रदेश में पावस – पठन सामग्री और व्याख्या NCERT Class 10th Hindi

(1)- पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश,पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश | 

भावार्थ – प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि ‘सुमित्रानंदन पंत’ जी के द्वारा रचित कविता ‘पर्वत प्रदेश में पावस’ से उद्धृत हैं | इस कविता के माध्यम से कवि पंत जी पर्वतीय प्रदेश में वर्षा ऋतु का सजीव चित्रण कर रहे हैं | वर्षा ऋतु के आगमन से वहाँ प्रकृति में पल-पल परिवर्तन हो रहे हैं | 


(2)- मेखलाकार पर्वत अपारअपने सहस्‍त्र दृग-सुमन फाड़,अवलोक रहा है बार-बारनीचे जल में निज महाकार,      — जिसके चरणों में पला ताल         दर्पण-सा फैला है विशाल ! 

भावार्थ – प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि ‘सुमित्रानंदन पंत’ जी के द्वारा रचित कविता ‘पर्वत प्रदेश में पावस’ से उद्धृत हैं | इन पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहते हैं कि ऊँचे-ऊँचे पर्वतों की श्रृंखला का आकार लिए अपने पुष्प रूपी नेत्रों को फाड़े नीचे देख रहा है | आगे कवि पंत जी कहते हैं कि ये विशाल पर्वत के चरणों में तालाब का अस्तित्व है, जो की दर्पण के समान प्रतीत हो रहा है | ये पर्वत दर्पण समान तालाब का अवलोकन कर रहा है | 

(3)- गिरि का गौरव गाकर झर-झरसुमित्रानंदन पंत
मद में नस-नस उत्तेजित करमोती की लड़ियों-से सुन्‍दरझरते हैं झाग भरे निर्झर ! गिरिवर के उर से उठ-उठ करउच्‍चाकांक्षाओं से तरुवरहैं झाँक रहे नीरव नभ परअनिमेष, अटल, कुछ चिंतापर |

 भावार्थ – प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि ‘सुमित्रानंदन पंत’ जी के द्वारा रचित कविता ‘पर्वत प्रदेश में पावस’ से उद्धृत हैं | इन पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहते हैं कि ये जो झरने हैं, वो विशाल पर्वत के गौरव का बखान करते हुए झर-झर बह रहे हैं | इन झरनों की ध्वनियाँ नस-नस में उत्साह का प्रस्फुटन करती हैं | कवि कहते हैं कि ये जो झाग भरे झरने हैं, वो मोती के समान प्रतीत हो रहे हैं, जिससे विशाल पर्वत की खूबसूरती निखरता ही जा रहा है | आगे कवि कहते हैं कि पर्वत पर टिके अनेक वृक्ष ऐसे लग रहे हैं, मानो वे उँची आकांक्षाएँ लिए दृढ़तापूर्वक और स्थिरवश शांत आकाश को निहार रहे हैं और साथ ही चिंतित मालूम भी पड़ रहे हैं | 


(4)- उड़ गया, अचानक लो, भूधरफड़का अपार वारिद के पर ! रव-शेष रह गए हैं निर्झर ! है टूट पड़ा भू पर अंबर ! धँस गए धरा में सभय शाल ! उठ रहा धुऑं, जल गया ताल ! -यों जलद-यान में विचर-विचरट था इंद्र खेलता इंद्रजाल | 

भावार्थ – प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि ‘सुमित्रानंदन पंत’ जी के द्वारा रचित कविता ‘पर्वत प्रदेश में पावस’ से उद्धृत हैं | इन पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहते हैं कि इस मौसम में अचानक आकाश में बादलों के छाने से विशाल पर्वत जैसे गायब हो गए हों | ऐसा आभास हो रहा है, मानो आसमान धरती पर टूटकर आ गिरा हो | सिर्फ झरनों की आवाज़ ही सुनाई दे रही है, बल्कि तेज बारिश के कारण धुंध सा उठता दिखाई दे रहा है, जिससे ऐसा लग रहा है मानो तालाब में आग लगी हो | इंद्र भी अपने बादल रूपी यान में सवार होकर इधर-उधर अपना घूम रहे हैं | ऐसाे प्रतीत होता है कि मौसम के विकराल रूप देखकर शाल वृक्ष डरकर धरती में धँस गए हैं | 

Important Link

NCERT Solution – पर्वत प्रदेश में पावस

For Free Video Lectures Click here

Tags

पर्वत प्रदेश में पावस कविता किसकी अनुभूति देती है पर्वत प्रदेश में पावस कविता का सारांश पर्वत प्रदेश में पावस कविता पर्वत प्रदेश में पावस कविता का सार पर्वत प्रदेश में पावस कविता का अर्थ पर्वत प्रदेश में पावस कविता का प्रतिपाद्य लिखिए पर्वत प्रदेश में पावस कविता का कवि कौन है, पर्वत प्रदेश में पावस कविता किस की अनुमति देती है पर्वत प्रदेश में पावस कविता का प्रतिपाद्य क्या है पर्वत प्रदेश में पावस कविता पर्वत प्रदेश में पावस कविता के कवि कौन है Parvat Pradesh mein Pavas पर्वत प्रदेश में पावस question answers in hindi Hindi Lesson Parvat pradesh mein pavas Class 10 Hindi Parvat pradesh mein pavas notes Sparsh II textbook, summary of poem Parvat pradesh mein pavas Class 10 Hindi chapter 5 Parvat Pradesh mein Pavas Class 10 class 10 hindi ncert books parvat pradesh mai pawas parvat pradesh mai pavas पर्वत प्रदेश में पावस sanchayan CBSE NCERT कक्षा 10 पर्वत प्रदेश में पावस-स्पर्श-2 Parvat pradesh mei pawas Hindi Grade 10 Cbse

Read More

मनुष्यता कविता का सार | Sparsh Hindi Class 10th | पाठ 4 | मनुष्यता कविता Summary | Quick revision Notes ch-4 Sparsh | EduGrown

मैथिलीशरण गुप्त | मनुष्यता कविता का सार | Sparsh Hindi Class 10th | पाठ 4 |  मनुष्यता   कविता  Summary | Quick revision Notes ch-4 Sparsh | EduGrown

कवि परिचय

मैथिलीशरण गुप्त

इनका जन्म 1886 में झाँसी के करीब चिरगाँव में हुआ था। अपने जीवन काल में ही ये राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात हुए। इनकी शिक्षा-दीक्षा घर पर ही हुई। संस्कृत, बांग्ला, मराठी और अंग्रेजी पर इनका सामान अधिकार था। ये रामभक्त कवि हैं। इन्होने भारतीय जीवन को समग्रता और प्रस्तुत करने का प्रयास किया।

मनुष्यता कविता का भावार्थ – Manushyata Class 10 Summary & Explanation

विचार लो कि मर्त्य हो न मृत्यु से डरो कभी,
मरो परन्तु यों मरो कि याद जो करे सभी।
हुई न यों सु-मृत्यु तो वृथा मरे, वृथा जिए,
मरा नहीं वहीं कि जो जिया न आपके लिए।वही पशु-प्रवृत्ति है कि आप आप ही चरे,वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।।

कवि कहते हैं मनुष्य को ज्ञान होना चाहिए की वह मरणशील है इसलिए उसे मृत्यु से डरना नहीं चाहिए परन्तु उसे ऐसी सुमृत्यु को प्राप्त होना चाहिए जिससे सभी लोग मृत्यु के बाद भी याद करें। कवि के अनुसार ऐसे व्यक्ति का जीना या मरना व्यर्थ है जो खुद के लिए जीता हो। ऐसे व्यक्ति पशु के समान है असल मनुष्य वह है जो दूसरों की भलाई करे, उनके लिए जिए। ऐसे व्यक्ति को लोग मृत्यु के बाद भी याद रखते हैं।

उसी उदार की कथा सरस्वती बखानती,
उसी उदार से धरा कृतार्थ भाव मानती।
उसी उदार की सदा सजीव कीर्ति कूजती,
तथा उसी उदार को समस्त सृष्टि पूजती।
अखंड आत्म भाव जो असीम विश्व में भरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।।

कवि के अनुसार उदार व्यक्तियों की उदारशीलता को पुस्तकों, इतिहासों में स्थान देकर उनका बखान किया जाता है, उनका समस्त लोग आभार मानते हैं तथा पूजते हैं। जो व्यक्ति विश्व में एकता और अखंडता को फैलता है उसकी कीर्ति का सारे संसार में गुणगान होता है। असल मनुष्य वह है जो दूसरों के लिए जिए मरे।

क्षुदार्त रंतिदेव ने दिया करस्थ थाल भी,तथा दधीचि ने दिया परार्थ अस्थिजाल भी।उशीनर क्षितीश ने स्वमांस दान भी किया,सहर्ष वीर कर्ण ने शरीर-चर्म भी दिया।अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या डरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।।

इन पंक्तियों में कवि ने पौरणिक कथाओं का उदारहण दिया है। भूख से व्याकुल रंतिदेव ने माँगने पर अपना भोजन का थाल भी दे दिया तथा देवताओं को बचाने के लिए दधीचि ने अपनी हड्डियों को व्रज बनाने के लिए दिया। राजा उशीनर ने कबूतर की जान बचाने के लिए अपने शरीर का मांस बहेलिए को दे दिया और वीर कर्ण ने अपना शारीरिक रक्षा कवच दान कर दिया। नश्वर शरीर के लिए मनुष्य को भयभीत नही होना चाहिए।

सहानुभूति चाहिए, महाविभूति है वही,
वशीकृता सदैव है बनी हुई स्वयं मही।
विरुद्धवाद बुद्ध का दया-प्रवाह में बहा,
विनीत लोक वर्ग क्या न सामने झुका रहे?
अहा! वही उदार है परोपकार जो करे,
वहीं मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।।

कवि ने सहानुभूति, उपकार और करुणा की भावना को सबसे बड़ी पूंजी बताया है और कहा है की इससे ईश्वर भी वश में हो जाते हैं। बुद्ध ने करुणावश पुरानी परम्पराओं को तोड़ा जो कि दुनिया की भलाई के लिए था इसलिए लोग आज भी उन्हें पूजते हैं। उदार व्यक्ति वह है जो दूसरों की भलाई करे।

रहो न भूल के कभी मदांध तुच्छ वित्त में
सन्त जन आपको करो न गर्व चित्त में
अन्त को हैं यहाँ त्रिलोकनाथ साथ में
दयालु दीन बन्धु के बडे विशाल हाथ हैं
अतीव भाग्यहीन हैं अंधेर भाव जो भरे
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।

कवि कहते हैं की अगर किसी मनुष्य के पास यश, धन-दौलत है तो उसे इस बात के गर्व में अँधा होकर दूसरों की उपेक्षा नही करनी नहीं चाहिए क्योंकि इस संसार में कोई अनाथ नहीं है। ईश्वर का हाथ सभी के सर पर है। प्रभु के रहते भी जो व्याकुल है वह बड़ा भाग्यहीन है।


अनंत अंतरिक्ष में अनंत देव हैं खड़े¸
समक्ष ही स्वबाहु जो बढ़ा रहे बड़े–बड़े।
परस्परावलम्ब से उठो तथा बढ़ो सभी¸
अभी अमत्र्य–अंक में अपंक हो चढ़ो सभी।
रहो न यों कि एक से न काम और का सरे¸
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।।

कवि के अनुसार अनंत आकाश में असंख्य देवता मौजूद हैं जो अपने हाथ बढ़ाकर परोपकारी और दयालु मनुष्यों के स्वागत के लिए खड़े हैं। इसलिए हमें परस्पर सहयोग बनाकर उन ऊचाइयों को प्राप्त करना चाहिए जहाँ देवता स्वयं हमें अपने गोद में बिठायें। इस मरणशील संसार में हमें एक-दूसरे के कल्याण के कामों को करते रहें और स्वयं का उद्धार करें।

मनुष्य मात्र बन्धु है’ यही बड़ा विवेक है¸
पुराणपुरूष स्वयंभू पिता प्रसिद्ध एक है।
फलानुसार कर्म के अवश्य बाह्य भेद है¸
परंतु अंतरैक्य में प्रमाणभूत वेद हैं।
अनर्थ है कि बंधु हो न बंधु की व्यथा हरे¸
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।।

सभी मनुष्य एक दूसरे के भाई-बंधू है यह बहुत बड़ी समझ है सबके पिता ईश्वर हैं। भले ही मनुष्य के कर्म अनेक हैं परन्तु उनकी आत्मा में एकता है। कवि कहते हैं कि अगर भाई ही भाई की मदद नही करेगा तो उसका जीवन व्यर्थ है यानी हर मनुष्य को दूसरे की मदद को तत्पर रहना चाहिए।

चलो अभीष्ट मार्ग में सहर्ष खेलते हुए¸
विपत्ति विप्र जो पड़ें उन्हें ढकेलते हुए।
घटे न हेल मेल हाँ¸ बढ़े न भिन्नता कभी¸
अतर्क एक पंथ के सतर्क पंथ हों सभी।
तभी समर्थ भाव है कि तारता हुआ तरे¸
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।।

अंतिम पंक्तियों में कवि मनुष्य को कहता है कि अपने इच्छित मार्ग पर प्रसन्नतापूर्वक हंसते खेलते चलो और रास्ते पर जो बाधा पड़े उन्हें हटाते हुए आगे बढ़ो। परन्तु इसमें मनुष्य को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनका आपसी सामंजस्य न घटे और भेदभाव न बढ़े। जब हम एक दूसरे के दुखों को दूर करते हुए आगे बढ़ेंगे तभी हमारी समर्थता सिद्ध होगी और समस्त समाज की भी उन्नति होगी।

Important Link

NCERT Solution – मनुष्यता

For Free Video Lectures Click here

Tags

मनुष्यता  कविता class 10 मनुष्यता कविता का अर्थ मनुष्यता कविता मनुष्यता कविता के कवि हैं मनुष्यता कविता की व्याख्या मनुष्यता कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए मनुष्यता कविता के प्रश्न उत्तर मनुष्यता कविता के कवि मनुष्यता  मैथिलीशरण गुप्त  CLASS 10 HINDI COURSE B Manushyta Class 10 NCERT CBSE Hindi मनुष्यता स्पर्श भाग 2 हिंदी मैथिलीशरण गुप्त class 10 hindi manushyata Question Answers NCERT Books sparsh part 2 class 10 hindi manushyata explanation Hindi Lesson Manushyata summary of poem Manushyata Manushyata Explanation CBSE Class 10 Hindi lessons कक्षा १० हिंदी पाठ Manushyata मनुष्यता MaithilisharanGupt स्पर्श भाग 2 CBSE board lesson4 Class 10 Hindi Manushyatah notes Class 10 Hindi Manushyata explanation NCERT Class 10 Hindi कक्षा 10 हिंदी

Read More

बिहारी के दोहे कविता का सार | Sparsh Hindi Class 10th | पाठ 3 | बिहारी के दोहे कविता Summary | Quick revision Notes ch-3 Sparsh | EduGrown

बिहारी  बिहारी के दोहे  कविता का सार | Sparsh Hindi Class 10th | पाठ 3 |  बिहारी के दोहे  कविता  Summary | Quick revision Notes ch-3 Sparsh | EduGrown

कवि परिचय

बिहारी

इनका जन्म 1595 में ग्वालियर में हुआ था। सात-आठ वर्ष की उम्र में ही इनके पिता ओरछा चले गए जहाँ इन्होंने आचार्य केशवदास से काव्य शिक्षा पायी। यहीं बिहारी रहीम के संपर्क में आये। बिहारी ने अपने जीवन के कुछ वर्ष जयपुर में भी बिताये। ये रसिक जीव थे पर इनकी रसिकता नागरिक जीवन की रसिकता थी। इनका स्वभाव विनोदी और व्यंग्यप्रिय था। इनकी एक रचना ‘सतसई’ उपलब्ध है जिसमे करीब 700 दोहे संगृहीत हैं। 1663 में इनका देहावसान हुआ

बिहारी सतसई के दोहे की व्याख्या | Bihari ke dohe summary

(1) सोहत ओढ़ैं पीतु पटु स्याम, सलौनैं गात | 

मनौ नीलमनि-सैल पर आतपु पर्यौ प्रभात ||

 भावार्थ – प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि बिहारी के दोहे से उद्धृत हैं |इन पंक्तियों के माध्यम से कवि बिहारी श्रीकृष्ण के सौंदर्य का वर्णन करते हुए कहते हैं कि पीले वस्त्र में सुसज्जित साँवले-सलोने श्रीकृष्ण ऐसे सुशोभित हो रहे हैं, मानो नीलमणि पर्वत पर सुबह-सुबह सूर्य की किरणें पड़ रही हों |

 (2)- कहलाने एकत बसत अहि मयूर, मृग बाघ | 

जगतु तपोबन सौ कियौ दीरघ-दाघ निदाघ || 

भावार्थ – प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि बिहारी के दोहे से उद्धृत हैं |इन पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहते हैं कि ग्रीष्म ऋतू की अत्यधिक ताप ने संसार को तपोवन बना दिया है | परिणामस्वरूप, इस भयंकर गर्मी अर्थात् विपत्ति से बचने के लिए शत्रु भी अपनी शत्रुता भुलाकर एक-दूसरे के साथ रहने लगे हैं | जैसे साँप, मोर और बाघ साथ-साथ रहने लगे हैं | अत: जानवर भी अपने-अपने द्वेषों को भुलाकर तपस्वी जैसा व्यवहार करने लगे हैं | 

(3)- बतरस-लालच लाल की मुरली धरी लुकाइ | 

सौंह करैं भौंहनु हँसै, दैन कहैं नटि जाइ ||

 भावार्थ – प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि बिहारी के दोहे से उद्धृत हैं |इन पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहते हैं कि गोपियों के मन में श्रीकृष्ण से बात करने की इच्छा है, जिसके कारण उन्होंने कृष्ण की बाँसुरी या मुरली छुपा दी हैं | गोपियाँ कृष्ण से मुरली ना चुराने की बात कहती हैं और उनकी मुरली देने से इनकार करती हैं | 


(4)- कहत, नटत, रीझत, खिझत, मिलत,खिलत, लजियात | 

भरे भौन मैं करत हैं नैननु हीं सब बात || 

भावार्थ – प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि बिहारी के दोहे से उद्धृत हैं |इन पंक्तियों के माध्यम से कवि बिहारी जी ने लोगों के मध्य में भी दो प्रेमी किस तरह अपने प्रेम का इजहार करते हैं, उसे बताने का प्रयास किया है | नायक यानी कृष्ण अपनी नायिका से नैनों के इशारे से ही बात करते हुए मिलने को कहते हैं, जिसे नायिका मना कर देती है | तत्पश्चात्, इशारों में ही दोनों के बीच रूठने-मनाने का एहसास आरम्भ होता है | बाद में दोनों मिलते हैं और उनके चेहरे खिल जाते हैं तथा नायिका लज्जा से भर जाती है | 


(5)- बैठि रही अति सघन बन, पैठि सदन-तन माँह |

 देखि दुपहरी जेठ की छाँहौं चाहति छाँह || 

भावार्थ – प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि बिहारी के दोहे से उद्धृत हैं |इन पंक्तियों में कवि बिहारी जी ने जेठ यानी गर्मी के महीने की दोपहर के समय का चित्रण किया है | इन पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहते हैं कि इस समय धूप इतनी तेज होती है कि आराम के लिए कहीं छाया भी नसीब नहीं होती | ऐसा प्रतीत होता है, जैसे गर्मी से बचकर विश्राम हेतु वह भी कहीं चली गई हो | 


(6)- कागद पर लिखत न बनत, कहत सँदेसु लजात | 

कहिहै सबु तेरौ हियौ, मेरे हिय की बात || 


भावार्थ –
 प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि बिहारी के दोहे से उद्धृत हैं |इन पंक्तियों के माध्यम से कवि बिहारी जी उस नायिका के मनोदशा को दिखाने की चेष्टा कर रहे हैं, जिसका प्रियतम उससे दूर है | नायिका कहती है कि उसे कागज़ पे अपना सन्देश लिखा नहीं जा रहा है | संदेश लिखते समय उसे लज्जा आ रही है | तत्पश्चात्, नायिका यह भी कहती है कि किसी संदेशवाहक से भी सन्देश नहीं भिजवा सकती, क्योंकि उससे दिल की बात कहने में लज्जा आती है | इसलिए नायिका, नायक को संबोधित करते हुए कहती है कि अब तुम्हीं मेरे हृदय की बात महसूस करो की मैं क्या चाहती हूँ | 


(7)- प्रगट भए द्विजराज-कुल, सुबस बसे ब्रज आइ | 

मेरे हरौ कलेस सब, केसव केसवराइ || 

भावार्थ –प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि बिहारी के दोहे से उद्धृत हैं |इन पंक्तियों में कवि बिहारी जी श्रीकृष्ण से विनती करते हुए कह रहे हैं कि आप द्विजराज-कुल में पैदा हुए हैं तथा अपनी इच्छा से ब्रज आए | आप मेरे सारे कष्टों को हर लें | 

(8)- जपमाला , छापैं , तिलक सरै न एकौ कामु | 

मन-काँचै नाचै बृथा, साँचै राँचै रामु ||

 भावार्थ – प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि बिहारी के दोहे से उद्धृत हैं |इन पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहते हैं कि सिर्फ माला थाम कर जपने और तिलक लगा कर आडम्बर करने से कुछ नहीं होता | मन तो काँच की तरह होता है, जो व्यर्थ में नाचता रहता है | कवि अपनी बातों पर जोर देते हुए कहते हैं कि दिखावा को छोड़ अगर सच्चे मन से ईश्वर की आराधना की जाए तो काम अवश्य बनता है | 

Important Link

NCERT Solution – बिहारी के दोहे

For Free Video Lectures Click here

Tags

बिहारी के दोहे कक्षा 10 बिहारी के दोहे कक्षा 10 solutions bihari ke dohe class 10 question answer Bihari ke Dohe Bihari ke Dohe Class 10 Class 10 Hindi Class 10 Hindi Sanchayan bihari ke dohe explanation ncert class 10 hindi class 10 hindi chapter 3 bihari class 10 hindi bihari dohe class 10 bihari dohe कक्षा 10 हिंदी Hindi Lesson Bihari ke dohe Class 10 Hindi Bihari ke dohe notes NCERT Solutions Bihari ke dohe Bihari ke dohe Explanation कक्षा १० हिंदी पाठ summary of poem Bihari ke dohe NCERT Class 10 Hindi 

Read More

मीरा के पद कविता का सार | Sparsh Hindi Class 10th | पाठ 2 | मीरा के पद कविता Summary | Quick revision Notes ch-2 Sparsh | EduGrown

मीराबाई का जीवन परिचय  | मीरा के पद  कविता का सार | Sparsh Hindi Class 10th | पाठ 2 | मीरा के पद  कविता  Summary | Quick revision Notes ch-2 Sparsh | EduGrown

मीराबाई का जीवन परिचय 

एक मान्यता के अनुसार, कवयित्री मीराबाई का जन्म 1503 ई. में जोधपुर के चोकड़ी गाँव में हुआ माना जाता है | इनकी बाल्यावस्था में ही माँ का देहांत हो गया था | महज 13 बरस की उम्र में मेवाड़ के महाराणा साँगा के कुँवर भोजराज से उनका विवाह हुआ था | विवाह के कुछ ही वर्ष पश्चात् पहले पति, फिर पिता और एक युद्ध के दौरान श्वसुर का भी देहांत हो गया | तत्पश्चात्, भौतिक जीवन से निराश होकर मीरा ने घर-परिवार त्याग दिया और वृंदावन में डेरा डालकर पूर्ण रूप से कृष्ण के प्रति समर्पित हो गई | 

मीरा के पद अर्थ सहित – Mera Bai Ke Pad Class 10 Summary

हरि आप हरो जन री भीर।द्रोपदी री लाज राखी, आप बढायो चीर।
भगत कारण रूप नरहरि, धरयो आप सरीर।
बूढतो गजराज राख्यो , काटी कुण्जर पीर।
दासी मीराँ लाल गिरधर , हरो म्हारी भीर।

भावार्थ – इस पद में मीराबाई अपने प्रिय भगवान श्रीकृष्ण से विनती करते हुए कहतीं हैं कि हे प्रभु अब आप ही अपने भक्तों की पीड़ा हरें। जिस तरह आपने अपमानित द्रोपदी की लाज उसे चीर प्रदान करके बचाई थी जब दु:शासन ने उसे निर्वस्त्र करने का प्रयास किया था। अपने प्रिय भक्त प्रह्लाद को बचाने के लिए नरसिंह रूप धारण किया था। आपने ही डुबते हुए हाथी की रक्षा की थी और उसे मगरमच्छ के मुँह से बचाया था। इस प्रकार आपने उस हाथी की पीड़ा दूर की थी। इन उदाहरणों को देकर दासी मीरा कहतीं हैं की हे गिरिधर लाल! आप मेरी पीडा भी दूर कर मुझे छुटकारा दीजिये।

स्याम म्हाने चाकर राखे जी,गिरिधरी लाल म्हाँने चाकर राखोजी।
चाकर रहस्यूँ बाग लगास्यूँ नित उठ दरसण पास्यूँ।
बिन्दरावन री कुंज गली में , गोविन्द लीला गास्यूँ।
चाकरी में दरसण पास्यूँ , सुमरण पास्यूँ खरची।
भाव भगती जागीरी पास्यूँ , तीनू बाताँ सरसी।
मोर मुगट पीताम्बर सौहे , गल वैजन्ती माला।
बिन्दरावन में भेनु चरावे , मोहन मुरली वाला।उँचा उँचा महल बणाव , बिच बिच राखूँ बारी।
साँवरिया रा दरसण पास्यूँ , पहर कुसुम्बी साडी।
आधी रात प्रभु दरसण , दीज्यो जमनाजी रे तीरां।
मीराँ रा प्रभु गिरधर नागर , हिवडो घणो अधीराँ॥

भावार्थ – इन पदों में मीरा भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहतीं हैं कि हे श्याम! आप मुझे अपनी दासी बना लीजिये। आपकी दासी बनकर में आपके लिए बाग–बगीचे लगाऊँगी , जिसमें आप विहार कर सकें। इसी बहाने मैं रोज आपके दर्शन कर सकूँगी। मैं वृंदावन के कुंजों और गलियों में कृष्ण की लीला के गान करुँगी। इससे उन्हें कृष्ण के नाम स्मरण का अवसर प्राप्त हो जाएगा तथा भावपूर्ण भक्ति की जागीर भी प्राप्त होगी। इस प्रकार दर्शन, स्मरण और भाव–भक्ति नामक तीनों बातें मेरे जीवन में रच–बस जाएँगी।

अगली पंक्तियों में मीरा श्री कृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन करते हुए कहती हैं कि मेरे प्रभु कृष्ण के शीश पर मोरपंखों का बना हुआ मुकुट सुशोभित है। तन पर पीले वस्त्र सुशोभित हैं। गले में वनफूलों की माला शोभायमान है। वे वृन्दावन में गायें चराते हैं और मनमोहक मुरली बजाते हैं। वृन्दावन में मेरे प्रभु का बहुत ऊँचे-ऊँचे महल हैं। वे उस महल के आँगन के बीच–बीच में सुंदर फूलों से सजी फुलवारी बनाना चाहती हैं। वे कुसुम्बी साड़ी पहनकर अपने साँवले प्रभु के दर्शन पाना चाहती हैं। मीरा भगवान कृष्ण से निवेदन करते हुए कहती हैं कि हे प्रभु! आप आधी रात के समय मुझे यमुना जी के किनारे अपने दर्शन देकर कृतार्थ करें। हे गिरिधर नागर! मेरा मन आप से मिलने के लिए बहुत व्याकुल है इसलिए दर्शन देने अवश्य आइएगा।

Important Link

NCERT Solution – मीरा के पद

For Free Video Lectures Click here

Tags

मीरा के पद class 10 मीरा के पद class 10 explanation मीरा के पद क्लास 10 मीरा के पद की व्याख्या class 10 मीरा के पद class 10 solutions मीरा के पद अर्थ सहित class 10 class 10 meera ke pad summary मीरा के पद class 10 class 10 meera ke pad explanation ncert class 10 hindi cbse class 10 hindi hindi sparsh class 10 meera ke pad class 10  Class 10 Hindi Meera ke pad notes Sparsh II textbook summary of poem Meera ke pad Meera ke pad Explanation कक्षा दसवीं हिंदी कोर्स बी मीरा के पद MEERA KE PAD HINDI CLASS 10 HINDI CLASS 10 MEERA KE PAD मीरा के पद कक्षा दसवीं हिंदी कोर्स बी मीरा के पद 

Read More

साखी कविता का सार | Sparsh Hindi Class 10th | पाठ 1 | साखी कविता Summary | Quick revision Notes ch-1 Sparsh | EduGrown

कबीर साखी कविता का सार | Sparsh Hindi Class 10th | पाठ 1 | साखी कविता  Summary | Quick revision Notes ch-1 Kshitij | EduGrown

कवि परिचय

कबीर

इनका जन्म 1398 में काशी में हुआ ऐसा माना जाता है। इनके गुरु रामानंद थे। ये क्रांतदर्शी के कवि थे जिनके कविता से गहरी सामाजिक चेतना प्रकट होती है। इन्होने 120 वर्ष की लम्बी उम्र पायी। इन्होने आने जीवन के कुछ अंतिम वर्ष मगहर में बिताये और वहीँ चिर्निद्रा में लीन हो गए।

कबीर की साखी अर्थ सहित – Kabir Ki Sakhi Class 10 Summary in Hindi

ऐसी बाँणी बोलिये, मन का आपा खोइ।
अपना तन सीतल करै, औरन कौ सुख होइ।।


भावार्थ – कबीर कहते हैं की हमें ऐसी बातें करनी चाहिए जिसमें हमारा अहं ना झलकता हो। इससे हमारा मन शांत रहेगा तथा सुनने वाले को भी सुख और शान्ति प्राप्त होगी।

कस्तूरी कुंडलि बसै, मृग ढूंढै वन माँहि। 

ऐसैं घटि-घटि राँम है, दुनियाँ देखै नाँहि।।


भावार्थ – यहाँ कबीर ईश्वर की महत्ता को स्पष्ट करते हुए कहा है कि कस्तूरी हिरन की नाभि में होती है लेकिन इससे अनजान हिरन उसके सुगंध के कारण उसे पूरे जंगल में ढूंढ़ता फिरता है ठीक उसी प्रकार ईश्वर भी प्रत्येक मनुष्य के हृदय में निवास करते हैं परन्तु मनुष्य इसे वहाँ नही देख पाता। वह ईश्वर को मंदिर-मस्जिद और तीर्थ स्थानों में ढूंढ़ता रहता है।

जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाँहि।

सब अँधियारा मिटि गया, जब दीपक देख्या माँहि।।


भावार्थ – यहाँ कबीर कह रहे हैं की जब तक मनुष्य के मन में अहंकार होता है तब तक उसे ईश्वर की प्राप्ति नही होती। जब उसके अंदर का अंहकार मिट जाता है तब ईश्वर की प्राप्ति होती है। ठीक उसी प्रकार जैसे दीपक के जलने पर उसके प्रकाश से आँधियारा मिट जाता है। यहाँ अहं का प्रयोग अन्धकार के लिए तथा दीपक का प्रयोग ईश्वर के लिए किया गया है।

सुखिया सब संसार है, खायै अरु सोवै।
दुखिया दास कबीर है, जागै अरु रोवै।।

भावार्थ – कबीरदास के अनुसार ये सारी दुनिया सुखी है क्योंकि ये केवल खाने और सोने का काम करता है। इसे किसी भी प्रकार की चिंता नहीं है। उनके अनुसार सबसे दुखी व्यक्ति वो हैं जो प्रभु के वियोग में जागते रहते हैं। उन्हें कहीं भी चैन नही मिलता, वे प्रभु को पाने की आशा में हमेशा चिंता में रहते हैं।

बिरह भुवंगम तन बसै, मन्त्र ना लागै कोइ।
राम बियोगी ना जिवै, जिवै तो बौरा होइ।।

भावार्थ – जब किसी मनुष्य के शरीर के अंदर अपने प्रिय से बिछड़ने का साँप बसता है तो उसपर कोई मन्त्र या दवा का असर नहीं होता ठीक उसी प्रकार राम यानी ईश्वर के वियोग में मनुष्य भी जीवित नही रहता। अगर जीवित रह भी जाता है तो उसकी स्थिति पागलों जैसी हो जाती है।

निंदक नेडा राखिये, आँगणि कुटी बँधाइ।
बिन साबण पाँणी बिना, निरमल करै सुभाइ।।


भावार्थ – संत कबीर कहते हैं की निंदा करने वाले व्यक्ति को सदा अपने पास रखना चाहिए, हो सके तो उसके लिए अपने पास रखने का प्रबंध करना चाहिए ताकि हमें उसके द्वारा अपनी त्रुटियों को सुन सकें और उसे दूर कर सकें। इससे हमारा स्वभाव साबुन और पानी की मदद के बिना निर्मल हो जाएगा।

पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुवा, पंडित भया ना कोइ।
ऐकै अषिर पीव का, पढ़ै सु पंडित होई।।


भावार्थ – कबीर कहते हैं की इस संसार में मोटी-मोटी पुस्तकें पढ़-पढ़ कर कई मनुष्य मर गए परन्तु कोई भी पंडित ना बन पाया। यदि किसी मनुष्य ने ईश्वर-भक्ति का एक अक्षर भी पढ़ लिया होता तो वह पंडित बन जाता यानी ईश्वर ही एकमात्र सत्य है, इसे जाननेवाला ही वास्तविक ज्ञानी है।


हम घर जाल्या आपणाँ, लिया मुराडा हाथि। 
अब घर जालौं तास का, जे चले हमारे साथि।।


भावार्थ – कबीर कहते हैं की उन्होंने अपने हाथों से अपना घर जला लिया है यानी उन्होंने मोह-माया रूपी घर को जलाकर ज्ञान प्राप्त कर लिया है। अब उनके हाथों में जलती हुई मशाल है यानी ज्ञान है। अब वो उसका घर जालयेंगे जो उनके साथ जाना चाहता है यानी उसे भी मोह-माया के बंधन से आजाद होना होगा जो ज्ञान प्राप्त करना चाहता है।

Important Link

NCERT Solution – साखी

For Free Video Lectures Click here

Tags

कक्षा 10 हिंदी स्पर्श कबीर की Saakhi अध्याय 1 ncert books sparsh class 10 saakhi hindi sparsh class 10 sakhi summary kabir ke sakhi class 10 kabir ki sakhi explanation Class 10 Hindi Sanchayan book Kabir ki Saakhi कबीर की साखी question answers class 10 hindi sakhi class 10 hindi saakhi class 10 cbse class 10 hindi kabir ki saakhi saakhi explanation class 10 kabir ki sakhi class 10 class 10 hindi explanation class 10 hindi Class 10 Hindi Sparsh kabir ke sakhi class 10 kabir ki sakhi explanation Kabir ki Saakhi cbse class 10 hindi kabir ki saakhi Class 10 Hindi Sparsh book कबीर की साखी NCERT Class 10 Hindi ncert class 10 hindi साखी Kabir Ki Sakhi कबीर की साखी Kabir Ki Sakhi Class 10 NCERT Class 10 Hindi cbse class 10 hindi kabir ki saakhi

Read More

संस्कृति का सार | Kshitij Hindi Class 10th | पाठ 17 | संस्कृति Summary | Quick revision Notes ch-17 Kshitij | EduGrown

 

संस्कृति का सार | Kshitij Hindi Class 10th | पाठ 17 | संस्कृति Summary | Quick revision Notes ch-17 Kshitij | EduGrown

लेखक परिचय

भदंत आनंद कौसल्यायन

इनका जन्म सन 1905 में पंजाब के अम्बाला जिले के सोहाना गाँव में हुआ। इनके बचपन का नाम हरनाम दास था। इन्होने लाहौर के नेशनल कॉलिज से बी.ए. किया। ये बौद्ध भिक्षु थे और इन्होने देश-विदेश की काफी यात्राएँ की तथा बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया। वे गांधीजी के साथ लम्बे अरसे तक वर्धा में रहे। सन 1988 में इनका निधन हो गया।

भदंत आनंद कौसल्यायन | संस्कृति का सार | Kshitij Hindi Class 10th | पाठ 17 | संस्कृति Summary | Quick revision Notes ch-17 Kshitij | EduGrown

संस्कृति Class 10 Hindi  पाठ का सार ( Short Summary )

  • लेखक कहते हैं की सभ्यता और संस्कृति दो ऐसे शब्द हैं जिनका उपयोग अधिक होता है परन्तु समझ में कम आता है। इनके साथ विशेषण लगा देने से इन्हे समझना और भी कठिन हो जाता है। कभी-कभी दोनों को एक समझ लिया जाता है तो कभी अलग। आखिर ये दोनों एक हैं या अलग। लेखक समझाने का प्रयास करते हुए आग और सुई-धागे के आविष्कार उदाहरण देते हैं। वह उनके आविष्कर्ता की बात कहकर व्यक्ति विशेष की योग्यता, प्रवृत्ति और प्रेरणा को व्यक्ति विशेष की संस्कृति कहता है जिसके बल पर आविष्कार किया गया।
  • अपनी बुद्धि के आधार पर नए निश्चित तथ्य को खोज आने वाली पीढ़ी को सौंपने वाला संस्कृत होता है जबकि उसी तथ्य को आधार बनाकर आगे बढ़ने वाला सभ्यता का विकास करने वाला होता है। भौतिक विज्ञान के सभी विद्यार्थी जानते हैं की न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का आविष्कार किया इसलिए वह संस्कृत कहलाया परन्तु वह और अनेक बातों को नही जान पाया। आज के विद्यार्थी उन बातों को भी जानते है लेकिन हम इन्हे अधिक सभ्य भले ही कहे परन्तु संस्कृत नही कह सकते।
  • मानव हित में काम ना करने वाली संस्कृति का नाम असंस्कृति है। इसे संस्कृति नही कहा जा सकता। यह निश्चित ही असभ्यता को जन्म देती है। मानव हित में निरंतर परिवर्तनशीलता का ही नाम संस्कृति है।

संस्कृति Class 10 Hindi  पाठ का सार ( Detailed Summary )

लेखक कहते हैं की सभ्यता और संस्कृति दो ऐसे शब्द हैं जिनका उपयोग अधिक होता है परन्तु समझ में कम आता है। इनके साथ विशेषण लगा देने से इन्हे समझना और भी कठिन हो जाता है। कभी-कभी दोनों को एक समझ लिया जाता है तो कभी अलग। आखिर ये दोनों एक हैं या अलग। लेखक समझाने का प्रयास करते हुए आग और सुई-धागे के आविष्कार उदाहरण देते हैं। वह उनके आविष्कर्ता की बात कहकर व्यक्ति विशेष की योग्यता, प्रवृत्ति और प्रेरणा को व्यक्ति विशेष की संस्कृति कहता है जिसके बल पर आविष्कार किया गया।

लेखक संस्कृति और सभ्यता में अंतर स्थापित करने के लिए आग और सुई-धागे के आविष्कार से जुड़ी प्रारंभिक प्रयत्नशीलता और बाद में हुई उन्नति के उदहारण देते हैं। वे कहते हैं लौहे के टुकड़े को घिसकर छेद बनाना और धागा पिरोकर दो अलग-अलग टुकड़ों को जोड़ने की सोच ही संस्कृति है। इन खोजों को आधार बनाकर आगे जो इन क्षेत्रों में विकास हुआ वह सभ्यता कहलाता है। अपनी बुद्धि के आधार पर नए निश्चित तथ्य को खोज आने वाली पीढ़ी को सौंपने वाला संस्कृत होता है जबकि उसी तथ्य को आधार बनाकर आगे बढ़ने वाला सभ्यता का विकास करने वाला होता है। भौतिक विज्ञान के सभी विद्यार्थी जानते हैं की न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का आविष्कार किया इसलिए वह संस्कृत कहलाया परन्तु वह और अनेक बातों को नही जान पाया। आज के विद्यार्थी उन बातों को भी जानते है लेकिन हम इन्हे अधिक सभ्य भले ही कहे परन्तु संस्कृत नही कह सकते।
लेखक के अनुसार भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सुई-धागे और आग के आविष्कार करते तथ्य संस्कृत संस्कृत होने या बनने के आधार नही बनते, बल्कि मनुष्य में सदा बसने वाली सहज चेतना भी इसकी उत्पत्ति या बनने का कारण बनती है। इस सहज चेतना का प्रेरक अंश हमें अपने मनीषियों से भी मिला है। मुँह के कौर को दूसरे के मुँह  में डाल देना और रोगी बच्चे को रात-रात भर गोदी में लेकर माता का बैठे रहना इसी इसी चेतना से प्रेरित होता है। ढाई हजार वर्ष पूर्व बुद्ध का मनुष्य को तृष्णा से मुक्ति के लिए उपायों को खोजने में गृह त्यागकर कठोर तपस्या करना, कार्ल मार्क्स का मजदूरों के सुखद जीवन के सपने पूरा करने के लिए दुखपूर्ण जीवन बिताना और लेनिन का मुश्किलों से मिले डबल रोटी के टुकड़ों को दूसरों को खिला देना इसी चेतना से संस्कृत बनने का उदाहरण हैं। लेखक कहते हैं की खाने-पीने, पहनने-ओढ़ने के तरीके आवागमन के साधन से लेकर परस्पर मर-कटने के तरीके भी संस्कृति का ही परिणाम सभ्यताके उदाहरण हैं।

मानव हित में काम ना करने वाली संस्कृति का नाम असंस्कृति है। इसे संस्कृति नही कहा जा सकता। यह निश्चित ही असभ्यता को जन्म देती है। मानव हित में निरंतर परिवर्तनशीलता का ही नाम संस्कृति है।  यह बुद्धि और विवेक से बना एक ऐसा तथ्य है जिसकी कभी दल बाँधकर रक्षा करने की जरुरत नही पड़ती। इसका कल्याणकारी अंश अकल्याणकारी अंश की तुलना में सदा श्रेष्ठ और स्थायी है।

Important Link

NCERT Solution – संस्कृति

For Free Video Lectures Click here

Read More

नौबतखाने में इबादत का सार | Kshitij Hindi Class 10th | पाठ 16 | नौबतखाने में इबादत Summary | Quick revision Notes ch-16 Kshitij | EduGrown

 

नौबतखाने में इबादत का सार | Kshitij Hindi Class 10th | पाठ 16 | नौबतखाने में इबादत  Summary | Quick revision Notes ch-16 Kshitij | EduGrown

लेखक परिचय

यतीन्द्र मिश्र

इनका जन्म 1977 में अयोध्या, उत्तर प्रदेश में हुआ। इन्होने लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ से हिंदी में एम.ए  किया। ये आजकल स्वतंत्र लेखन के साथ अर्धवार्षिक सहित पत्रिका का सम्पादन कर रहे हैं। सन 1999 में साहित्य और कलाओं के संवर्ध्दन और अनुशलीन के लिए एक सांस्कृतिक न्यास ‘विमला देवी फाउंडेशन’ का संचालन भी कर रहे हैं।

यतीन्द्र मिश्र | नौबतखाने में इबादत का सार | Kshitij Hindi Class 10th | पाठ 16 | नौबतखाने में इबादत  Summary | Quick revision Notes ch-16 Kshitij | EduGrown

नौबतखाने में इबादत Naubat Khane Me Ibadat class 10 ( Short Summary )

अम्मीरुद्दीन उर्फ़ बिस्मिल्लाह खाँ का जन्म बिहार में डुमराँव के एक संगीत प्रेमी परिवार में हुआ। इनके बड़े भाई का नाम शम्सुद्दीन था जो उम्र में उनसे तीन वर्ष बड़े थे। इनके परदादा उस्ताद सलार हुसैन खाँ डुमराँव के निवासी थे। इनके पिता का नाम पैग़म्बरबख़्श खाँ तथा माँ मिट्ठन थीं। पांच-छह वर्ष होने पर वे डुमराँव छोड़कर अपने ननिहाल काशी आ गए। वहां उनके मामा सादिक हुसैन और अलीबक्श तथा नाना रहते थे जो की जाने माने शहनाईवादक थे। वे लोग बाला जी के मंदिर की ड्योढ़ी पर शहनाई बजाकर अपनी दिनचर्या का आरम्भ करते थे। वे विभिन्न रियासतों के दरबार में बजाने का काम करते थे।

ननिहाल में 14 साल की उम्र से ही बिस्मिल्लाह खाँ ने बाला जी के मंदिर में रियाज़ करना शुरू कर दिया। उन्होंने वहां जाने का ऐसा रास्ता चुना जहाँ उन्हें रसूलन और बतूलन बाई की गीत सुनाई देती जिससे उन्हें ख़ुशी मिलती। अपने साक्षात्कारों में भी इन्होनें स्वीकार किया की बचपन में इनलोगों ने इनका संगीत के प्रति प्रेम पैदा करने में भूमिका निभायी। भले ही वैदिक इतिहास में शहनाई का जिक्र ना मिलता हो परन्तु मंगल कार्यों में इसका उपयोग प्रतिष्ठित करता है अर्थात यह मंगल ध्वनि का सम्पूरक है। बिस्मिल्लाह खाँ ने अस्सी वर्ष के हो जाने के वाबजूद हमेशा पाँचो वक्त वाली नमाज में शहनाई के सच्चे सुर को पाने की प्रार्थना में बिताया। मुहर्रम के दसों दिन बिस्मिल्लाह खाँ अपने पूरे खानदान के साथ ना तो शहनाई बजाते थे और ना ही किसी कार्यक्रम में भाग लेते। आठवीं तारीख को वे शहनाई बजाते और दालमंडी से फातमान की आठ किलोमीटर की दुरी तक भींगी आँखों से नोहा बजाकर निकलते हुए सबकी आँखों को भिंगो देते।

नौबतखाने में इबादत Naubat Khane Me Ibadat class 10 (Detailed Summary )

अम्मीरुद्दीन उर्फ़ बिस्मिल्लाह खाँ का जन्म बिहार में डुमराँव के एक संगीत प्रेमी परिवार में हुआ। इनके बड़े भाई का नाम शम्सुद्दीन था जो उम्र में उनसे तीन वर्ष बड़े थे। इनके परदादा उस्ताद सलार हुसैन खाँ डुमराँव के निवासी थे। इनके पिता का नाम पैग़म्बरबख़्श खाँ तथा माँ मिट्ठन थीं। पांच-छह वर्ष होने पर वे डुमराँव छोड़कर अपने ननिहाल काशी आ गए। वहां उनके मामा सादिक हुसैन और अलीबक्श तथा नाना रहते थे जो की जाने माने शहनाईवादक थे।  वे लोग बाला जी के मंदिर की ड्योढ़ी पर शहनाई बजाकर अपनी दिनचर्या का आरम्भ करते थे। वे विभिन्न रियासतों के दरबार में बजाने का काम करते थे।

ननिहाल में 14 साल की उम्र से ही बिस्मिल्लाह खाँ ने बाला जी के मंदिर में रियाज़ करना शुरू कर दिया। उन्होंने वहां जाने का ऐसा रास्ता चुना जहाँ उन्हें रसूलन और बतूलन बाई की गीत सुनाई देती जिससे उन्हें ख़ुशी मिलती। अपने साक्षात्कारों में भी इन्होनें स्वीकार किया की बचपन में इनलोगों ने इनका संगीत के प्रति प्रेम पैदा करने में भूमिका निभायी। भले ही वैदिक इतिहास में शहनाई का जिक्र ना मिलता हो परन्तु मंगल कार्यों में इसका उपयोग प्रतिष्ठित करता है अर्थात यह मंगल ध्वनि का सम्पूरक है। बिस्मिल्लाह खाँ ने अस्सी वर्ष के हो जाने के वाबजूद हमेशा पाँचो वक्त वाली नमाज में शहनाई के सच्चे सुर को पाने की प्रार्थना में बिताया। मुहर्रम के दसों दिन बिस्मिल्लाह खाँ अपने पूरे खानदान के साथ ना तो शहनाई बजाते थे और ना ही किसी कार्यक्रम में भाग लेते। आठवीं तारीख को वे शहनाई बजाते और दालमंडी से फातमान की आठ किलोमीटर की दुरी तक भींगी आँखों से नोहा बजाकर निकलते हुए सबकी आँखों को भिंगो देते।

फुरसत के समय वे उस्ताद और अब्बाजान को काम याद कर अपनी पसंद की सुलोचना गीताबाली जैसी अभिनेत्रियों की देखी फिल्मों को याद करते थे। वे अपनी बचपन की घटनाओं को याद करते की कैसे वे छुपकर नाना को शहनाई बजाते हुए सुनाता तथा बाद में उनकी ‘मीठी शहनाई’ को ढूंढने के लिए एक-एक कर शहनाई को फेंकते और कभी मामा की शहनाई पर पत्थर पटककर दाद देते। बचपन के समय वे फिल्मों के बड़े शौक़ीन थे, उस समय थर्ड क्लास का टिकट छः पैसे का मिलता था जिसे पूरा करने के लिए वो दो पैसे मामा से, दो पैसे मौसी से और दो पैसे नाना से लेते थे फिर बाद में घंटों लाइन में लगकर टिकट खरीदते थे। बाद में वे अपनी पसंदीदा अभिनेत्री सुलोचना की फिल्मों को देखने के लिए वे बालाजी मंदिर पर शहनाई बजाकर कमाई करते। वे सुलोचना की कोई फिल्म ना छोड़ते तथा कुलसुम की देसी घी वाली दूकान पर कचौड़ी खाना ना भूलते।
काशी के संगीत आयोजन में वे अवश्य भाग लेते। यह आयोजन कई वर्षों से संकटमोचन मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर हो रहा था जिसमे शास्त्रीय और उपशास्त्रीय गायन-वादन की सभा होती है। बिस्मिल्लाह खाँ जब काशी के बाहर भी रहते तब भी वो विश्वनाथ और बालाजी मंदिर की तरफ मुँह करके बैठते और अपनी शहनाई भी उस तरफ घुमा दिया करते। गंगा, काशी और शहनाई उनका जीवन थे। काशी का स्थान सदा से ही विशिष्ट रहा है, यह संस्कृति की पाठशाला है। बिस्मिल्लाह खाँ के शहनाई के धुनों की दुनिया दीवानी हो जाती थी।

सन 2000 के बाद पक्का महाल से मलाई-बर्फ वालों के जाने से, देसी घी तथा कचौड़ी-जलेबी में पहले जैसा स्वाद ना होने के कारण उन्हें इनकी कमी खलती। वे नए गायकों और वादकों में घटती आस्था और रियाज़ों का महत्व के प्रति चिंतित थे। बिस्मिल्लाह खाँ हमेशा से दो कौमों की एकता और भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देते रहे। नब्बे वर्ष की उम्र में 21 अगस्त 2006 को उन्हने दुनिया से विदा ली । वे भारतरत्न, अनेकों विश्वविद्यालय की मानद उपाधियाँ व संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा पद्मविभूषण जैसे पुरस्कारों से जाने नहीं जाएँगे बल्कि अपने अजेय संगीतयात्रा के नायक के रूप में पहचाने जाएँगे।

Important Link

NCERT Solution – नौबतखाने में इबादत

For Free Video Lectures Click here

Read More

स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन का सार | Kshitij Hindi Class 10th | पाठ 15 | स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन Summary | Quick revision Notes ch-15 Kshitij | EduGrown

 

स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन का सार | Kshitij Hindi Class 10th | पाठ 15 | स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन  Summary | Quick revision Notes ch-15 Kshitij | EduGrown

Stri siksha ke virodh kurtuko ka khandan class 10 summary

लेखक परिचय

महावीर प्रसाद दिवेदी

इनका जन्म सन 1864 में ग्राम दौलतपुर, जिला रायबरेली, उत्तर प्रदेश में हुआ था। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के कारण स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद इन्होने रेलवे में नौकरी कर ली। बाद में नौकरी से इस्तीफा देकर सन 1903 में प्रसिद्ध हिंदी मासिक पत्रिका सरस्वती का संपादन शुरू किया तथा 1920 तक उससे जुड़े रहे। सन 1938 में इनका देहांत हो गया।

महावीर प्रसाद दिवेदी | स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन का सार | Kshitij Hindi Class 10th | पाठ 15 | स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन  Summary | Quick revision Notes ch-15 Kshitij | EduGrown

स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन Class 10 Hindi  पाठ का सार ( Short Summary )

इस पाठ में लेखक ने स्त्री शिक्षा के महत्व को प्रसारित करते हुए उन विचारों का खंडन किया है। लेखक को इस बात का दुःख है आज भी ऐसे पढ़े-लिखे लोग समाज में हैं जो स्त्रियों का पढ़ना गृह-सुख के नाश का कारण समझते हैं। विद्वानों द्वारा दिए गए तर्क इस तरह के होते हैं, संस्कृत के नाटकों में पढ़ी-लिखी या कुलीन स्त्रियों को गँवारों की भाषा का प्रयोग करते दिखाया गया है। शकुंतला का उदहारण एक गँवार के रूप में दिया गया है जिसने दुष्यंत को कठोर शब्द कहे। जिस भाषा में शकुंतला ने श्लोक वो गँवारों की भाषा थी। इन सब बातों का खंडन करते हुए लेखक कहते हैं की क्या कोई सुशिक्षित नारी प्राकृत भाषा नही बोल सकती। बुद्ध से लेकर महावीर तक ने अपने उपदेश प्राकृत भाषा में ही दिए हैं तो क्या वो गँवार थे। लेखक कहते हैं की हिंदी, बांग्ला भाषाएँ आजकल की प्राकृत हैं। जिस तरह हम इस ज़माने में हिंदी, बांग्ला भाषाएँ पढ़कर शिक्षित हो सकते हैं उसी तरह उस ज़माने में यह अधिकार प्राकृत को हासिल था। फिर भी प्राकृत बोलना अनपढ़ होने का सबूत है यह बात नही मानी जा सकती।

जिस समय नाट्य-शास्त्रियों ने नाट्य सम्बन्धी नियम बनाए थे उस समय सर्वसाधारण की भाषा संस्कृत नही थी। इसलिए उन्होंने उनकी भाषा संस्कृत और अन्य लोगों और स्त्रियों की भाषा प्राकृत कर दिया। लेखक तर्क देते हुए कहते हैं कि शास्त्रों में बड़े-बड़े विद्वानों की चर्चा मिलती है किन्तु उनके सिखने सम्बन्धी पुस्तक या पांडुलिपि नही मिलतीं उसी प्रकार प्राचीन समय में नारी विद्यालय की जानकारी नही मिलती तो इसका अर्थ यह तो नही लगा सकते की सारी स्त्रियाँ गँवार थीं। लेखक प्राचीन काल की अनेकानेक शिक्षित स्त्रियाँ जैसे शीला, विज्जा के उदारहण देते हुए उनके शिक्षित होने की बात को प्रामणित करते हैं। वे कहते हैं की जब प्राचीन काल में स्त्रियों को नाच-गान, फूल चुनने, हार बनाने की आजादी थी तब यह मत कैसे दिया जा सकता है की उन्हें शिक्षा नही दी जाती थी। लेखक कहते हैं मान लीजिये प्राचीन समय में एक भी स्त्री शिक्षित नही थीं, सब अनपढ़ थीं उन्हें पढ़ाने की आवश्यकता ना समझी गयी होगी परन्तु वर्तमान समय को देखते हुए उन्हें अवश्य शिक्षित करना चाहिए।


लेखक पिछड़े विचारधारावाले विद्वानों से कहते हैं की अब उन्हें अपने पुरानी मान्यताओं में बदलाव लाना चाहिए। जो लोग स्त्रियों को शिक्षित करने के लिए पुराणों के हवाले माँगते हैं उन्हें श्रीमद्भागवत, दशमस्कंध के उत्तरार्ध का तिरेपनवां अध्याय पढ़ना चाहिए जिसमे रुक्मिणी हरण की कथा है। उसमे रुक्मिणी ने एक लम्बा -चौड़ा पत्र लिखकर श्रीकृष्ण को भेजा था जो प्राकृत में नहीं था। वे सीता, शकुंतला आदि के प्रसंगो का उदहारण देते हैं जो उन्होंने अपने पतियों से कहे थे। लेखक कहते हैं अनर्थ कभी नही पढ़ना चाहिए। शिक्षा बहुत व्यापक शब्द है, पढ़ना उसी के अंतर्गत आता है। आज की माँग है की हम इन पिछड़े मानसिकता की बातों से निकलकर सबको शिक्षित करने का प्रयास करें। प्राचीन मान्यताओं को आधार बनाकर स्त्रियों को शिक्षा से वंचित करना अनर्थ है।

स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन Class 10 Hindi  पाठ का सार ( Detailed Summary )

स्त्री-शिक्षा के विरोधी कुतकों का खंडन’ निबंध के लेखक ‘महावीर प्रसाद दविवेदी’ हैं। लेखक का यह निबंध उन लोगों की चेतना जागृत करने के लिए है जो स्त्री शिक्षा को व्यर्थ मानते थे। उन लोगों के अनुसार शिक्षित स्त्री समाज के विघटन का कारण बनती है। इस निबंध की एक विशेषता यह है कि परंपरा का हिस्सा सड़-गल चुका है, उसे बेकार मानकर छोड़ देने की बात कही गई है।

लेखक के समय में कुछ ऐसे पढ़े-लिखे लोग थे जो स्त्री शिक्षा को घर और समाज दोनों के लिए हानिकारक मानते थे। इन लोगों का काम समाज में बुराइयों और अनीतियों को समाप्त करना था स्त्री शिक्षा के विरोध में ये लोग अपने कुछ तर्क प्रस्तुत करते हैं उनके अनुसार प्राचीन भारत में संस्कृत कवियों के नाटकों में कुलीन स्त्रियां गँंवार भाषा का प्रयोग करती थीं। इसलिए उस समय भी स्त्रियों को पढ़ाने का चलन नहीं था कम पढ़ी-लिखी शकुंतला ने दुष्यंत से ऐसे कटु वचन बोले कि अपना सत्यानाश कर लिया। यह उसके पढ़े-लिखे होने का फल था उस समय स्त्रियों को पढ़ाना समय बर्बाद करना समझा जाता था लेखक ने इन सब व्यर्थ की बातों का उत्तर दिया है। नाटकों में स्त्रियों का संस्कृत न बोलना उनका अनपढ़ होना सिद्ध नहीं करता। वाल्मीकि की रामायण में जब बंदर संस्कृत बोल सकते हैं तो उस समय स्त्रियां संस्कृत क्यों नहीं बोल सकती थीं ऋषि पत्नियों की भाषा गैवारों जैसी नहीं हो सकती। कालिदास और भवभूति के समय तो आम लोग भी संस्कृत भाषा बोलते थे । इस बात का कोई स्पष्ट सबूत नहीं है कि उस समय बोलचाल की भाषा प्राकृत नहीं थी। प्राकृत भाषा में बात करना अनपढ़ होना नहीं था। प्राकृत उस समय की प्रचलित भाषा थी इसका प्रमाण बौद्धों और जैनों के हज़ारों ग्रंथों से मिलता है। भगवान् बुद्ध के सभी उपदेश प्राकृत भाषा में मिलते हैं। बौद्ध धर्म का सबसे बड़ा ग्रंथ त्रिपिटक प्राकृत भाषा में है। इसलिए प्राकृत बोलना और लिखना अनपढ़ होने का प्रमाण नहीं है। गाथा-सप्तशती, सेतुबंध-महाकाव्य और कुमारपालचरित आदि ग्रंथ प्राकृत भाषा में हैं। यदि इनको लिखने वाले अनपढ़ थे तो आज के सभी अखबार संपादक अनपढ़ हैं। वे अपनी-अपनी प्रचलित भाषा में आववार छापते हैं। जिस तरह हम बांग्ला, मराठी, हिंदी बोल, पढ़ और लिखकर स्वयं को विद्वान् समझते हैं उसी तरह उस समय पाली, मगधी, महाराष्ट्री, शोरसैनी आदि भाषाएं पढ़कर वे लोग सभ्य और शिक्षित हो सकते थे। जिस भाषा का चलन होता है वही बोली जाती है और उसी भाषा में साहित्य मिलता है।

उस समय के आचार्यों के नाट्य संबंधी नियमों के आधार पर पढ़े-लिखे होने का ज्ञान नहीं हो सकता जब ये नियम बने थे उस समय संस्कृत सर्वसाधारण की बोलचाल भाषा नहीं थी। इसीलिए उच्च पात्रों से नाटकों में संस्कृत और स्त्रियों एवं अन्य पात्रों से प्राकृत भाषा का प्रयोग करवाया था। उस समय स्त्रियों के लिए विद्यालय थे या नहीं इसका कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है परंतु इसके आधार पर हम स्त्रियों को अनपढ़ और असभ्य नहीं मान सकते। कहा जाता है कि उस समय विमान होते थे जिससे एक द्वीपांतरों से अन्य द्वीपों तक जाया जा सकता था। परंतु हमारे शास्त्रों में इसके बनाने की विधि कहीं नहीं दी गई है। इससे उस समय जहाज़ होने की बात से इन्कार तो नहीं करते अपितु गर्व ही करते हैं। फिर यह कहाँ का न्याय है कि उस समय की स्त्रियों को शास्त्रों के आधार पर मूर्ख, असभ्य और अनपढ़ बता दिया जाए। हिंदू लोग वेदों की रचना को ईश्वरकृत रचना मानते हैं। ईश्वर ने भी मंत्रों की रचना स्त्रियों से कराई है। प्राचीन भारत में ऐसी कई स्त्रियां हुई हैं जिन्होंने बड़े-बड़े पुरुषों से शास्त्रार्थ किया और उनके हाथों सम्मानित हुई हैं। बौद्ध ग्रंथ त्रिपिटक में सैंकड़ों स्त्रियों की पद्य रचना लिखी हुई है। उन स्त्रियों को सभी प्रकार के काम करने की इजाजत थी तो उन्हें पढ़ने-लिखने से क्यों रोका जाता स्त्री शिक्षा विरोधियों की ऐसी बातें समझ में नहीं आतीं।

अत्रि की पत्नी, मंडन मिश्र की पत्नी, गार्गी आदि जैसी विदुषी नारियों ने अपने पांडित्य से उस समय के बड़े बड़े आचार्य को भी मात दे दी थी। तो क्या वे स्त्रियों को कुछ बुरा परिणाम भुगतना पड़ा। यह सब उन लोगों की गढ़ी हुई कहानियाँ हैं जो स्त्रियों को अपने से आगे बढ़ता हुआ नहीं देख सकते। जिनका अहंकार स्त्री को दबाकर रखने से संतुष्ट होता है तो वे स्त्री को अपनी बराबरी का अधिकार कैसे दे सकते हैं। यदि उनकी बात भी ली जाए तो पुराने समय में स्त्रियों को पढ़ाने की आवश्यकता नहीं होती थी परंतु आज बदलते समय के साथ स्त्री-शिक्षा अनिवार्य है। जब हम लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए कई पुराने रीति-रिवाजों को तोड़ दिया है तो इस पद्धति को हम क्यों नहीं तोड़ सकते ? यदि उन लोगों को पुराने समय में स्त्रियों को पढ़े होने का प्रमाण चाहिए तो श्री श्रीमद्भागवत, दशमस्कंध में रुक्मिणी के हाथ का लिखा कृष्ण को पत्र बड़ी विद्वता भरा है। यह उसके पढ़े-लिखे होने का प्रमाण नहीं है क्या ? वे लोग भागवत की बात से इन्कार नहीं कर सकते। स्त्री-शिक्षा विरोधियों के अनुसार यदि स्त्रियों को पढ़ाने से कुछ बुरा घटित होता है तो पुरुषों के पढ़ने से तो उससे भी बुरा घटित होता है। समाज में होने वाले सभी बुरे कार्य पढ़े-लिखे पुरुषों की देन हैं तो क्या पाठशालाएँ, कॉलेज आदि बंद कर देने चाहिएं। शकुंतला का दुष्यंत का अपमान करना स्वाभाविक बात थी। एक पुरुष स्त्री से शादी करके उसे भूल जाए और उसका त्याग कर दे तो वह स्त्री चुप नहीं बैठेगी। वह अपने विरुद्ध किए अन्याय का विरोध तो करेगी यह कोई गलत बात नहीं थी। सीता जी तो शकुंतला से अधिक पवित्र मानी जाती हैं। उन्होंने भी अपने परित्याग के समय राम जी पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने सबके सामने अग्नि में कूद कर अपनी पवित्रता का प्रमाण दिया था फिर लोगों की बातें सुनकर उसे क्यों छोड़ दिया। यह राम जी के कुल पर कलंक लगाने वाली बात है। सीता जी तो शास्त्रों का ज्ञान रखने वाली थी फिर उन्होंने अपने विरुद्ध हुए अन्याय का विरोध अनपढ़ों की भांति क्यों दिखाया। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया होती है। जब मनुष्य अपने विरुद्ध हुए अन्याय के विरोध में आवाज उठाता है।

पढ़ने-लिखने से समाज में कोई भी अनर्थ नहीं होता। अनर्थ करने वाले अनपढ़ और पढ़े-लिखे दोनों तरह के हो सकते हैं। अनर्थ का कारण दुराचार और पापाचार है। स्त्रियाँ अच्छे-बुरे का ज्ञान कर सकें उसके लिए स्त्रियों को पढ़ाना आवश्यक है। जो लोग स्त्रियों को पढ़ने-लिखने से रोकते हैं उन्हें दंड दिया जाना चाहिए। स्त्रियों को अनपढ़ रखना समाज की उन्नति में रुकावट डालता है। ‘शिक्षा’ शब्द का अर्थ बहुत विस्तृत है। उसमें सीखने योग्य सभी कार्य समाहित हैं तो पढ़ना-लिखना भी उसी के अंतर्गत आता है। यदि वर्तमान की शिक्षा-प्रणाली के कारण लड़कियों को पढ़ने-लिखने से रोका जाए तो ठीक नहीं है। इससे तो अच्छा है कि शिक्षा प्रणाली में सुधार लाया जाए। लड़कों की भी शिक्षा प्रणाली अच्छी नहीं है फिर स्कूल-कॉलेज क्यों बंद नहीं किए। दोहरे मापदंडों से समाज का हित नहीं हो सकता। यदि विचार करना है तो स्त्री-शिक्षा के नियमों पर विचार करना चाहिए उन्हें कहाँ पढ़ाना चाहिए, कितनी शिक्षा देनी चाहिए, किससे शिक्षा दिलानी चाहिए। परंतु यह कहना कि स्त्री-शिक्षा में दोष है यह पुरुषों के अहंकार को सिद्ध करता है, अहंकार को बनाए रखने के लिए झूठ का सहारा लेना उचित नहीं है।

Important Link

NCERT Solution –स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन

For Free Video Lectures Click here

Read More

एक कहानी यह भीका सार | Kshitij Hindi Class 10th | पाठ 14 | एक कहानी यह भी Summary | Quick revision Notes ch-14 Kshitij | EduGrown

 

एक कहानी यह भीका सार | Kshitij Hindi Class 10th | पाठ 14 | एक कहानी यह भी  Summary | Quick revision Notes ch-14 Kshitij | EduGrown

yk Kahani yeh bhi class 10 summary

लेखक परिचय

मन्नू भंडारी

इनका जन्म सन 1931 में गाँव भानपुरा, जिला मंदसौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। इनकी इंटर तक की शिक्षा  शहर में हुई। बाद में इन्होने हिंदी से एम.ए किया। दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज में अध्यापन कार्य से अवकाश प्राप्ति के बाद आजकल दिल्ली में ही रहकर स्वतंत्र लेखन कर रही हैं।

एक कहानी यह भी Class 10 Hindi  पाठ का सार ( Short Summary )

एक कहानी यह भी’ मन्नू भंडारी द्वारा आत्मपरक शैली में लिखी हुई आत्मकथ्य है। इस पाठ में यह बात बड़े ही प्रभावशाली ढंग से दर्शाई गई है कि बालिकाओं को किस तरह की पाबंदियों का सामना करना पड़ता है। अपने पिता से लेखिका के वैचारिक मतभेद का भी चित्रण हुआ है।
‘एक कहानी यह भी’ के संदर्भ में उल्लेखनीय बात यह है कि मन्नू भंडारी ने पारिभाषिक अर्थ में कोई सिलसिलेवार आत्मकथा नहीं लिखी है। अपनी आत्मकथ्य में उन्होंने उन व्यक्तियों और घटनाओं के बारे में उल्लेख किया है, जो उनके लेखकीय जीवन से जुड़े हुए हैं।


संकलित अंश में मन्नूजी के किशोर जीवन से जुड़ी कुछ घटनाओं के साथ उनके पिताजी और उनकी कॉलेज की प्राध्यापिका शीला अग्रवाल के व्यक्तित्व विशेषरूप से उभरकर आया है, जो कि आगे चलकर उनके लेखकीय व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेखिक ने बड़े रोचकिय ढंग से एक साधारण लड़की के असाधारण बनने की प्रारंभिक पड़ावों का वर्णन किया है। सन् ’46-47′ की आज़ादी की आँधी ने मन्नूजी को भी अछूता नहीं छोड़ा। छोटे शहर की युवा होती लड़की ने आज़ादी की लड़ाई में जिस तरह से भागीदारी की, उसमे उसका उत्साह, ओज, संगठन-क्षमता और विरोध करने का तरीका देखते ही बनता है। इन सब घटनाओं के साथ हो रहे अपने पिताजी के अंतर्विरोधों को भी लेखिका ने बखूबी उजागर किया है।

एक कहानी यह भी Class 10 Hindi  पाठ का सार ( Detailed Summary )

एक कहानी यह भी’ एक आत्मकथ्य है। इसकी लेखिका मन्नू भंडारी हैं। इसमें उन्होंने अपने जीवन की उन घटनाओं का वर्णन किया है जो उन्हें लेखिका बनाने में सहायक हुई हैं; इस पाठ में छोटे शहर की युवा होती लड़की की कहानी है जिसका आज़ादी की लड़ाई में उत्साह, संगठन-क्षमता और विरोध करने का स्वरूप देखते ही बनता था।

लेखिका का जन्म मध्य प्रदेश के भानपुरा गाँव में हुआ था, परंतु उसका बचपन अजमेर ब्रह्मपुरी मोहल्ले में गुज़रा था। उनका घर दो मंजिला था। नीचे पूरा परिवार रहता था, ऊपर की मंजिल पर पिताजी का साम्राज्य था। अजमेर से पहले वे लोग इंदौर में रहते थे। इंदौर में उनका परिवार प्रतिष्ठित परिवारों में से एक था। वे शिक्षा को केवल उपदेश की तरह नहीं लेते थे। कमशोर छात्रों को पर लाकर भी पढ़ाषा करते थे उनके पढाए छात्र आज ऊैसे ओहदों पर लगे मे। पिता दरियादिल, कोमल स्वभाव, संवेदनशील के साथ-साथ क्रोधी और अहवादी थे। एक बहुत बड़े आर्थिक हुए टके ने उन्हें अंदर तक हिला दिया था। वे इंदौर छोड़ कर अजमेर आ गए थे यहाँ उन्होंने अंग्रेजी-हिंदी शब्दकोष तैयार किया। यह अपनी तरह का पहला शब्दकोश था, जिसने उन्हें प्रसिद्धि तो बहुत दी, परंतु धन नहीं, कमजोर आर्थिक स्थिति ने उनके सकारात्मक पहलुओं पर अपना घर बना लिया था। वे अपनी गिरती आर्थिक स्थिति में अपने बच्चों को भागीदार बनाना नहीं चाहते थे। आरंभ से अच्छा देखने वाले पिताजी के लिए यह दिन बड़े कष्टदायक थे। इससे उनका स्वभाव क्रोधी हो गया था। उनके क्रोध का भाजन सदैव माँ बनती थी। जय से उन्होंने अपने लोगों से ही धोखा खाया है उनका स्वभाव शक्की हो गया था। वे हर किसी को शक की नजरों से देखते थे।

लेखिका अपने पिता जी को याद करके यह बताना चाहती है उसमें उसके पिता जी के कितने गुण और अवगुण आए है। उनके व्यवहार ने सदैव लेखिका को हीनता का शिकार बनाया है। लेखिका का रंग काला था। शरीर से भी यह दुबली-पतली थी, परंतु उसके पिता जी को गोरा रंग पसंद था। उससे बड़ी बहन सुशीला गोरे रंग की थी, इसलिए वह पिता जी की चहेती थी। पिता जी हर बात पर उसकी तुलना सुशीला से करते थे, जिससे उसमें हीन भावना घर कर गई। वह हीन भावना उसमें से आज तक नहीं निकली थी। आज भी वह किसी के सामने खुलकर अपनी तारीफ़ सुन नहीं पाती। लेखिका को अपने कानों पर यह विश्वास नहीं होता कि उन्होंने लेखिका के रूप में इतनी उपलब्धियां प्राप्त की हैं; लेखिका पर अपने पिता का पूरा प्रभाव था। उसे अपने व्यवहार में कहीं-न-कहीं अपने पिता का व्यवहार दिखाई देता था। दोनों के विचार सदैव आपस में टकराते रहे थे। समय मनुष्य को अवश्य बदलता है, परंतु कुछ जड़ें इतनी गहरी होती हैं कि वे अपने स्थान से नहीं हिलती। पिता से विपरीत स्वभाव की लेखिका की माँ थी। वे हर समय सब की सेवा में तैयार रहती थी। पिता जी की हर कमजोरी माँ पर निकलती थी। वे हर बात को अपना कर्त्तव्य मानकर पूरा करती थी। लेखिका और उसके दूसरे भाई-बहिनों का माँ से विशेष लगाव था परंतु लेखिका की माँ उसका आदर्श कभी नहीं बन पाई।

लेखिका पाँच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी थी। लेखिका को उसकी शादी की धुंधली-सी यादें हैं। घर के आंगन में उसको खेल में साथ उसकी बहन सुशीला ने दिया। दोनों बचपन के वे सभी खेल खेलती थीं जो सभी बच्चे खेलते हैं। दोनों अपने भाइयों के साथ लड़कों वाले खेल भी खेलती थीं, परंतु उनके खेल का दायरा घर का आँगन था। लड़के कहीं भी आ-जा सकते थे उस समय घरों का आँगन अपने घर तक सीमित नहीं था। वे पूरे मोहल्ले के घरों के आँगन तक आ-जा सकती थी। उस समय मोहल्ले के सभी घर एक-दूसरे के परिवारों का हिस्सा होते थे। लेखिका को आज की फ्लैट वाली जिंदगी असहाय लगती है। उसे लगता है कि उसकी दर्जनों कहानियों के पात्र उसी मोहल्ले के हैं जहाँ उसने अपना बचपन और यौवन व्यतीत किया था उस मोहल्ले के लोगों की छाप उसके मन पर इतनी गहरी थी कि वह किसी को भी अपनी कहानी या उपन्यास का पात्र बना लेती थी और उसे पता ही नहीं चलता था। उस समय के समाज में लड़की की शादी के लिए योग्य आयु सोलह वर्ष तथा मैट्रिक तक शिक्षा प्राप्ति समझी जाती थी। उसकी बहन सुशीला की शादी सन् 1944 में हो गई थी। उसके दोनों बड़े भाई पढ़ाई के लिए बाहर चले गए थे। सबके चले जाने के पश्चात् लेखिका को अपने व्यक्तित्व का अहसास हुआ। उसके पिता जी ने भी उसे कभी घर के कार्यों के लिए प्रेरित नहीं किया। उन्होंने सदा उसे राजनीतिक सभाओं में अपने साथ बैठाया। वे चाहते थे कि उसे देश की पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए। उस समय देश में घट भी बहुत कुछ रहा था। चारों तरफ आजादी की लहर दौड़ रही थी। लेखिका की आयु काफ़ी कम थी, फिर भी उसे क्रांतिकारियों और देशभक्तों, शहीदों की कुर्वानियाँ रोमांचित कर देती थीं।

दसवीं कक्षा तक तो लेखिका को जो भी साहित्य मिलता उसे पढ़ लेती थी, परंतु जैसे ही दसवीं पास करके कॉलेज में ‘फर्स्ट ईयर’ में गई। वहाँ हिंदी की अध्यापिका शीला अग्रवाल ने उसका वास्तविक रूप में साहित्य से परिचय करवाया। वे स्वयं उसके लिए किताबें चुनती और उसे पढ़ने को देती थी उन विषयों शीला अग्रवाल, लेखिका से लंबी बहस करती थी। इससे उसके साहित्य का दायरा बढ़ा। लेखिका ने उस समय के सभी बड़े-बड़े लेखकों के साहित्यों को पढ़कर समझना आरंभ कर दिया था। अध्यापिका शीला अग्रवाल की संगति ने उसका परिचय मात्र साहित्य से ही नहीं अपितु घर से बाहर की दुनिया से भी करवाया पिता जी के साथ आरंभ से ही राजनीतिक सभाओं में हिस्सा लेती थी, परंतु उन्होंने उसे सक्रिय राजनीति में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उस समय सन् 1946-47 में देश का वातावरण इस प्रकार था कि कोई भी व्यक्ति अपने घर में चुप रहकर नहीं बैठ सकता था। अध्यापक शीला अग्रवाल की बातों ने उसकी रगों में जोश भर दिया था। वह देश की स्वतंत्रता के लिए लड़कों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने लगी, परंतु उसके पिता जी को यह बातें अच्छी नहीं लगती थीं। वे दोहरे व्यक्तित्व के स्वामी थे। वे आधुनिकता के समर्थक होते हुए भी दकियानूसी विचारों के थे एक ओर तो वे मन्नू को घर में हो रही राजनीतिक सभाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करते दूसरी ओर उन्हें उसका घर से बाहर की राजनीतिक उथल-पुथल में भाग लेना अच्छा नहीं लगता था। यहीं पर दोनों पिता-बेटी के विचारों में टकराहट होने लगी थी दोनों के मध्य विचारों की टकराहट राजेंद्र से शादी होने तक चलती रही थी।

लेखिका के पिता जी की सबसे बड़ी कमजोरी यश की चाहत थी उनके अनुसार कुछ ऐसे काम करने चाहिए कि जिससे समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान हो। उनकी इसी चाहत ने लेखिका को उनके क्रोध का भाजन बनने से बचाया था। एक बार कॉलेज से प्रिंसिपल का पत्र पिता जी के नाम आया। उन्होंने उन्हें उसके बारे में बातचीत करने के लिए बुलाया था। पिता जी को बहुत क्रोध आया था, परंतु जब वे कॉलेज से लौटे तो बहुत खुश थे उन्होंने बताया कि ठसका कॉलेज में बहुत दबदबा है, सारा कॉलेज उसके एक इशारे पर खाली हो जाता है। वे तीन लड़कियाँ हैं, जिन्होंने कॉलेज चलाना मुश्किल कर रखा था। पिता जी को प्रिंसिपल की बातें सुनकर गर्व हुआ कि उनके घर भी एक ऐसा नेता है जो सभी को एक आवाज़ में अपने साथ चलने के लिए प्रेरित कर सकता है। पिता जी के मुँह से अपने लिए प्रशंसा सुनकर उसे अपने कानों और आँखों पर विश्वास नहीं हुआ था। ऐसी ही एक घटना और थी। उन दिनों आजाद हिंद फौज का मुकद्दमा चल रहा था। सभी स्कूल, कॉलेजों में हड़ताल चल रही थी। सारा युवा वर्ग अजमेर के मुख्य बाजार के चौराहे पर एकत्रित हुआ। वहाँ सभी ने अपने विचार रखे। लेखिका ने भी अपने विचार उपस्थित भीड़ के सामने रखे। उसके विचार सुनकर उसके पिता जी के मित्र ने आकर पिता जी को उसके बारे में उल्टी-सीधी बातें कह दी जिसे सुनकर पिता जी आग-बबूला हो गए। वे सारा दिन माँ पर कुछ-न-कुछ बोलते रहे। रात के समय जब वह घर लौटी तो उसके पिता के पास उनके एक अभिन्न मित्र अंबा लाल जी बैठे थे डॉ० अंबा लाल जी ने मन्नू को देखते ही उसकी प्रशंसा करनी आरंभ कर दी। वे उसके पिता जी से बोले कि उन्होंने मन्नू का भाषण न सुनकर अच्छा नहीं किया। मन्नू ने बड़ा ही अच्छा और जोरदार भाषण दिया। पिता जी यह सब सुनकर बहुत प्रसन्न हुए। उनके चेहरे पर गर्व के भाव थे। बाद में उसे उसकी माँ ने दोपहर में पिता जी के क्रोध वाली बात बताई तो उसकी साँस में साँस आई।

लेखिका आज अपने अतीत में देखती है कि उसे यह समझ नहीं आता कि क्या वास्तव में उसका भाषण जोरदार था या फिर उस समय के समाज में किसी लड़की द्वारा उपस्थित भीड़ के सामने नि:संकोच से धुआँधार बोलना ही सब पर अपना प्रभाव छोड़ गया था। परंतु लेखिका के पिता जी कई प्रकार के अंतर्विरोधों में जी रहे थे। वे आधुनिकता और पुराने विचारों दोनों के समर्थक थे। उनके यही विचार कई प्रकार के विचारों के विरोध का कारण बनते थे मई 1947 में अध्यापक शीला अग्रवाल को कॉलेज से निकाल दिया गया था उन पर यह आरोप था कि वे कॉलेज की लड़कियों में अनुशासनहीनता फैला रही थी। लेखिका के साथ दो और लड़कियों को ‘धर्ड इयर’ में दाखिला नहीं दिया गया। कॉलेज में इस बात को लेकर खूब शोर-शराबा हुआ। जीत लड़कियों की हुई, परंतु इस जीत की खुशी से भी ज्यादा एक और खुशी प्रतीक्षा में थी। वह उस शताब्दी की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। उस समय भारत 15 अगस्त, सन् 1947 को आजाद हुआ था।

Important Link

NCERT Solution –एक कहानी यह भी

For Free Video Lectures Click here

Read More