MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 10 कामचोर Vasant

1. मटर की पफलियाँ किसे दी जा रही थीं?     
(क) भेड़ों को         
(ख) नौकरों को             
(ग) घर के किसी सदस्य को 
(घ) रसोइये को
► (घ) रसोइये को

2. बच्चों के काम करने का क्या परिणाम रहा?           

(क) काम पूरा हो गया         

(ख) घर भर में अव्यवस्था पैफल गई           

(ग) कुछ काम बाकी रह गया   

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ख) घर भर में अव्यवस्था पैफल गई           

3. काम करने के लिए कौन तैयार हो गए?       

(क) नौकर   

(ख) घर के बच्चे   

(ग) माता-पिता   

(घ) उपर्युक्त सभी

► (ख) घर के बच्चे   

4. सारे घर में धूल भर जाने का कारण क्या था?       

(क) आँगन की सफ़ाई करना   

(ख) फर्श की सफ़ाई करना           

(ग) दरी की सफ़ाई करना       

(घ) चटाई की सफ़ाई करना

► (ग) दरी की सफ़ाई करना       

5. सूप में क्या था, जिसे भेड़े भूल गईं?           

(क) सब्जियाँ 

(ख) हरी मटर   

(ग) दाना

(घ) हरा चारा

► (ग) दाना

6. तरकारीवाली की मटर का क्या हाल हुआ?           

(क) उसने छिपा लिया           

(ख) घर के लोगों ने कड़ाही में छौंक दी           

(ग) भेड़ें खा गईं           

(घ) मटर लेकर वापस चली गई

► (ग) भेड़ें खा गईं           

7. नल पर घमासान मचा था। वे नल से पानी भरकर कहाँ ले जाने की जल्दी में थे?            

(क) खाना बनाने के लिए               

(ख) पेड़ो में पानी डालने के लिए            

(ग) पीने के लिए                

(घ) नहाने के लिए

► (ख) पेड़ो में पानी डालने के लिए            

8. तरकारीवाली की टोकरी पर जिस समय; भेड़ें टूट पड़ीं थीं उस समय वह क्या तौलकर दे रही थी?            

(क) मटर की फलियाँ    

(ख) आलू तथा प्याज            

(ग) सेम की फलियाँ    

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (क) मटर की फलियाँ    

9. भेड़ों को चोट पहुँचाना किसके समान है?         

(क) रूई फैलाने के समान   

(ख) रूई का तकिया कूटने के समान           

(ग) बम फूटने के समान       

(घ) उपर्युक्त सभी

► (ख) रूई का तकिया कूटने के समान           

10. बच्चों ने कहाँ झाड़ू लगाने का फैंसला किया?  

(क) घर में   

(ख) आँगन में   

(ग) घर के बाहर   

(घ) उपर्युक्त सभी

► (ख) आँगन में   

11. बच्चे किससे सफ़ाई करने में जुट गए?           

(क) झाड़ू से   

(ख) सींकों से   

(ग) कपड़ों से   

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (ख) सींकों से   

12. काम करवाने के लिए क्या प्रलोभन दिया गया था?           

(क) वेतन का         

(ख) नए कपड़ों का               

(ग) दावत में ले जाने का     

(घ) कहीं दूर घुमाने ले जाने का

► (क) वेतन का         

13. झगड़ते बच्चों ने आखिर में किसे हथियार बना लिया?            

(क) कुहनियों को   

(ख) पत्थरों को   

(ग) डंडों को   

(घ) बरतनों को

► (घ) बरतनों को

14. अम्मा का आगरा से किस प्रकार का संबंध था?       

(क) मायका था         

(ख) ससुराल थी         

(ग) सहेली का घर था           

(घ) कोई अन्य रिश्ता था

► (क) मायका था         

15. पड़ोस के बंगलों से नौकर क्यों बुलवाए गए?           

(क) काम करवाने के लिए 

(ख) बच्चों को नहलवाने के लिए           

(ग) सफ़ाई करवाने के लिए   

(घ) पानी भरवाने के लिए

► (ख) बच्चों को नहलवाने के लिए           

16. चारपाई सबसे पहले किससे टकराई?           

(क) चाचा जी से   

(ख) भैंस से 

(ग) पानी के ड्रम से   

(घ) पानी की बाल्टी से

► (ग) पानी के ड्रम से   

17. दूध निकालने की जल्दबाजी में भैंस के चार थनों पर कितने हाथ पिल पड़े?            

(क) दो हाथ    

(ख) आठ हाथ        

(ग) चार हाथ    

(घ) बारह हाथ

► (ख) आठ हाथ        

18. अब्बा ने बच्चों को करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा काम नहीं बताया था?            

(क) दरी साफ करने का          

(ख) पेड़ो में पानी देने का            

(ग) आँगन का कूड़ा साफ करने का        

(घ) भैंसों का दूध निकलने का

► (घ) भैंसों का दूध निकलने का

कामचोर प्रश्न अभ्यास (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )

प्र-1 कहानी में ‘मोटे-मोटे किस काम के हैं’? किन के बारे में और क्यों कहा गया?

उ. कहानी में ‘मोटे-मोटे किस काम के हैं’ बच्चों के बारे में कहा गया है क्योंकि वे घर के कामकाज में जरा सी भी मदद नहीं करते थे तथा दिन भर खेलते-कूदते रहते थे।

प्र-2 बच्चों के उधम मचाने के कारण घर कि क्या दुर्दशा हुई?

उ. बच्चों के उधम मचाने से घर की सारी व्यवस्था ख़राब हो गई। मटके-सुराहियाँ इधर-उधर लुढक गए। घर के सारे बर्तन अस्त-व्यस्त हो गए। पशु-पक्षी इधर-उधर भागने लगे। घर में धुल, मिट्टी और कीचड़ का ढेर लग गया। मटर की सब्जी बनने से पहले भेड़ें खा गई। मुर्गे-मुर्गियों के कारण कपड़े गंदे हो गए।

प्र-3 ‘या तो बच्चा राज कायम कर लो या मुझे ही रख लो।’ अम्मा ये कब कहा और इसका परिणाम क्या हुआ?

उ. अम्मा ने बच्चों द्वारा किए गए घर की हालत को देखकर ऐसा कहा था। जब पिताजी ने बच्चों को घर के काम काज में हाथ बँटाने की नसीहत दी तब उन्होंने किया इसके विपरीत सारे घर को तहस-नहस किया। चारों तरफ़ समान बिखरा दिया, मुर्गियों और भेड़ों को घर में घुसा दिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि काम करने के बजाए उन्होंने घर का काम कई गुना बढ़ा दिया जिससे अम्मा जी बहुत परेशान हो गई थीं। उन्होंने पिताजी को साफ़-साफ़ कह दिया कि या तो बच्चों से करवा लो या मैं मायके चली जाती हूँ। इसका परिणाम ये हुआ कि पिताजी ने घर की किसी भी चीज़ को बच्चों को हाथ ना लगाने की हिदायत दे डाली नहीं तो सज़ा के लिए तैयार रहने को कहा।

प्र-4 ‘कामचोर’ कहानी क्या संदेश देती है ?

उ. यह एक हास्यप्रधान कहानी है। यह कहानी संदेश देती है की बच्चों को उनके स्वभाव के अनुसार, उम्र और रूचि ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए। जिससे वे बचपन से ही रचनात्मक कार्यों में लगन तथा रूचि का परिचय दे सकें। उनके ऊपर बड़ों की जिम्मेदारी थोपना बचपन को कुचलना है। अतः बड़ों को चाहिए की समझदार बच्चा बनकर बच्चों के बीच रहें और उन्हें सही दिशा प्रदान करें।

प्र-5 क्या बच्चों ने उचित निर्णय लिया कि अब चाहे कुछ भी हो जाए, हिलकर पानी भी नहीं पिएँगें ?

उ. बच्चों द्वारा लिया गया निर्णय उचित नहीं था क्योंकि स्वयं हिलकर पानी न पीने का निश्चय उन्हें और भी कामचोर बना देगा। उन्हें काम तो करना चाहिए पर समझदारी के साथ। बच्चों को घर-परिवार के काम धंधों को आपस में बाँट कर, बड़ों से समझ कर पूरा करना चाहिए।

उन्हें अपने खाली समय का सदुपयोग करना चाहिए तथा रचनात्मक कार्यों में मन लगाते हुए परिवार-वालों का सहयोग करना चाहिए।
 


Discover more from EduGrown School

Subscribe to get the latest posts sent to your email.