MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 1 ध्वनि Vasant

1. कवि पुष्पों को सहर्ष किससे सींचना चाहता है?

(क) नव जीवन के अमृत से

(ख) नव जीवन के जल से

(ग) नव जीवन की वर्षा से

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (क) नव जीवन के अमृत से

2. ‘ध्वनि’ कविता के रचयिता निम्नलिखित में से कौन हैं?

(क) रामधारी सिंह दिनकर

(ख) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

(ग) सुमित्रानंदन पंत

(घ) महादेवी वर्मा

► (ख) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

3. कविता से जीवन के प्रति कवि के  किस दृष्टिकोण का ज्ञान होता है?

(क) आशावादी एवं उत्साही

(ख) निराशा एवं हताशा

(ग) नास्तिकता  

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (क) आशावादी एवं उत्साही

4. ‘मेरे वन में मृदुल वसंत’  – यह वन किसके प्रतीक के रूप में है?

(क) जंगल के  

(ख) उद्यान  के

(ग) प्रकृति के

(घ) कवि के जीवन के

► (घ) कवि के जीवन के

5. कवि पुष्प-पुष्प से क्या खींच लेना चाहता है?

(क) मिठास  

(ख) पराग

(ग) खुशबू  

(घ) तंद्रालस लालसा

► (घ) तंद्रालस लालसा

6. अभी किसका अंत न होगा?

(क) वसंत का

(ख) कवि के जीवन का

(ग) प्रभाव का

(घ) कलियों का

► (ख) कवि के जीवन का

7. वसंत आने से वृक्षों की ……………बढ़ गई है

(क) कोमलता    

(ख) मधुरता

(ग) चंचलता  

(घ) इनमें से कोई नहीं

► (क) कोमलता    

8. कवि कलियों को कौन-सा संदेश देना चाहता है?

(क) कोयल कूकने का

(ख) भौंरों के गुंजार करने का

(ग) सूरज निकलने का

(घ) मनोहर प्रभात का

► (घ) मनोहर प्रभात का

9. ‘कलियाँ’ किसका प्रतीक हैं?

(क) नवयुवकों का

(ख) फूलों का

(ग) वसंत का

(घ) प्रातः काल का

► (क) नवयुवकों का

10. कवि निम्नलिखित में से किस तरह की कलियों पर अपना हाथ  फेरना चाहता है?

(क) पुष्पित    

(ख) मुदित

(ग) स्वप्निल 

(घ) निद्रित

► (घ) निद्रित

11. कवि खिले फूलों को कहाँ का द्वार दिखाना चाहता है?

(क) उपवन का
(ख) विद्यालय का
(ग) अनंत का
(घ) उद्यान का

► (ग) अनंत का

12. आलस्य में डूबे युवाओं के लिए कविता में कौन-सा शब्द प्रयुक्त है?

(क) प्रत्यूष  

(ख) पुष्प

(ग) वसंत  

(घ) नवजीवन का अमृत

► (ख) पुष्प

13. ऋतुराज किसे कहा जाता है?

(क) ग्रीष्म 

(ख) शरद

(ग) वसंत  

(घ) वर्षा

► (ग) वसंत

14. कवि ने इस कविता में संदेश की वर्ग को दिया है?

(क) मज़दूर वर्ग को 

(ख) युवा पीढ़ी को

(ग) महिलाओं को

(घ) बुजर्गों को

► (ख) युवा पीढ़ी को

ध्वनि  प्रश्न अभ्यास (महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )

प्र॰1 कवि को ऐसा विश्वास क्यों है कि उसका अंत अभी नहीं होगा?

उत्तर – कवि को विश्वास है कि अभी उसका अंत नहीं है। उसके अंदर जीवन को जीने के लिए उत्साहए प्रेरणा व ऊर्जा कूट-कूट कर भरी है। एक मनुष्य तभी स्वयं का अंत मान लेता है जब वह अपने अंदर उत्साह को कम कर देता है। परन्तु कवि के अंदर ये तीनों प्रचुर मात्रा में हैं। तो कैसे वह स्वयं का अंत मान ले। इसलिए उसका विश्वास है कि वो अभी अंत की ओर जाने वाला नहीं है।

प्र॰2 फूलों को अनंत तक विकसित करने के लिए कवि कौन-कौन-सा प्रयास करता है?

उत्तर – फूलों को खिलने के लिए कवि उन कोमल कलियों को जो आलस से भरी हैं और सुप्त अवस्था में पड़ी हुई हैं, अपने कोमल स्पर्श से जगाने का प्रयास करता है ताकि वो नींद से जागकर एक मनोहारी सुबह के दर्शन कर सके। अर्थात्‌ उस युवा-पीढ़ी को नींद से जगाने का प्रयास करता है जो अपने जीवन के प्रति सचेत न रहकर अपना जरुरी समय बरबाद कर रही है और वो ये सब अपनी कविता के माध्यम से करना चाहता है।

प्र॰3 कवि पुष्पों की तंद्रा और आलस्य दूर हटाने के लिए क्या करना चाहता है?

उत्तर – कवि पुष्पों की तंद्रा एवं आलस्य दूर हटाने के लिए उनमें जीवन अमृत रूपी पराग का संचार करना चाहता है ।


Discover more from EduGrown School

Subscribe to get the latest posts sent to your email.