Class 8 Hindi Bharat Ki Khoj Chapter 9 mcqs & Question Answers दो पृष्ठभूमियाँ – भारतीय और अंग्रेज़ी
पाठाधारित प्रश्न
बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1.
जनता अब सरकार के विरुद्ध कैसा प्रदर्शन कर रही थी?
(i) शांतिपूर्ण
(ii) हिंसात्मक
(iii) शांतिपूर्ण व हिंसात्मक दोनों
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(iii) शांतिपूर्ण व हिंसात्मक दोनों
प्रश्न 2.
इस विद्रोह में पुलिस और सेना की गोलाबारी से मारे गए लोगों की संख्या लगभग कितनी थी?
(i) 820
(ii) 1120
(ii) 1020
(iv) 1028
उत्तर:
(ii) 1120
प्रश्न 3.
भारत में भयंकर अकाल कब पड़ा?
(i) 1942 में
(ii) 1943 में
(iii) 1944 में
(iv) 1945 में
उत्तर:
(iii) 1944 में
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
1942 में नेताओं की गिरफ्तारी का जनता पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
1942 में राष्ट्रवादी नेताओं की गिरफ्तारी और गोलीबारी से देश की जनता त्रस्त होकर भड़क गई। तब उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ हिंसक और शांतिपूर्ण आंदोलन किया। उन्होंने तोड़-फोड़ करना भी शुरू किया।
प्रश्न 2.
सन् 1942 में हुए जन-आंदोलन की क्या विशेषता थी?
उत्तर:
सन् 1857 के बाद 1942 का विद्रोह सबसे पहला बड़ा विद्रोह था। इस आंदोलन की विशेषता थी कि इसमें युवा पीढी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें देश के सभी लोगों ने अंग्रेजी सरकार के प्रति अपना आक्रोश प्रकट किया। इसलिए यह आंदोलन हिंसात्मक व शांतिपूर्ण दोनों था।
प्रश्न 3.
ब्रिटिश शासन काल के दौरान भारत में कहाँ-कहाँ अकाल पड़ा?
उत्तर:
ब्रिटिश शासन-काल के दौरा भारत में बंगाल और पूर्वी तथा दक्षिणी राज्यों में अकाल पड़ा।
प्रश्न 4.
अकाल की तस्वीर को देखकर भारतीय विद्वानों का क्या मत है?
उत्तर:
भारत की तस्वीर प्रस्तुत करते हुए भारतीय विद्वानों का कहना है कि जिस प्रकार अकाल और युद्ध के बाद भी प्रकृति अपना स्वरूप अवश्य बदलती है, उदाहरण के तौर पर युद्ध के मैदान को भी फूल और हरी घास ढक लेती है, उसी प्रकार भारत ने कितने ही अत्याचार का सामना भले ही किया हो लेकिन फिर भी उसकी आने वाली सशक्त पीढ़ियों ने उसके स्वरूप को डूबने न दिया, उसने अपना वजूद कभी समाप्त नहीं किया। देश के लिए साहसी लोग सदैव मशाल लेकर यहाँ का नेतृत्व करते हुए आगे बढ़ते रहे और आने वाले पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम करते रहे।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
इस प्रदर्शन को मूर्खतापूर्ण प्रदर्शन क्यों कहा गया?
उत्तर:
यह प्रदर्शन मूर्खतापूर्ण इसलिए कहा गया क्योंकि यह योजनाबद्ध तरीके से प्रदर्शन नहीं किया गया था। एक तरफ करोड़ों जनता थी जबकि दूसरी तरफ हथियार बंद सैनिकों का प्रहार। यदि आंदोलन सोच समझकर किया जाता तो इसके नतीजे बहुत अच्छे हो सकते थे।
प्रश्न 2.
1942 के जन आंदोलन का अंग्रेज़ी सरकार पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
1942 के जन आंदोलन के परिणामस्वरूप जनता ने अंग्रेज़ी सरकार के विरोध, घृणा, आक्रोश और देश के प्रति राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास हुआ। इस प्रदर्शन के परिणामस्वरूप अनेक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों पर अंग्रेजों का अधिकार समाप्त हो गया। अब इन पर पुनः अधिकार करने में अंग्रेजों को हफ़्तों लग गए। इनमें बिहार, बंगाल का मिदिनापुर जिला तथा संयुक्त प्रांत (यू.पी.) का बलिया जिला था, जिसे दोबारा अंग्रेजों को इस पर अपना अधिकार जमाना पड़ा।